Home / Education / आत्मविश्वास बढ़ाने वाले विज्ञान के 15 अद्भुत तरीके

आत्मविश्वास बढ़ाने वाले विज्ञान के 15 अद्भुत तरीके

September 29, 2018
by


आत्मविश्वास बढ़ाने वाले विज्ञान के 15 अद्भुत तरीके

हम सभी जानते हैं कि आत्मविश्वास किसी व्यक्ति की पर्सनॉलिटी की लिए केवल एक अहम चीज ही नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी के लिए भी बहुत जरूरी है। लेकिन आत्मविश्वास पर भी एक मिथक है। वह यह है कि किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास जन्म से ही होगा वरना नहीं होगा। दरअसल, आत्मविश्वास आपके आत्म-सम्मान को प्रोत्साहित करने की एक क्रमिक प्रक्रिया ही है। आत्मविश्वास की भावना हम सभी में होती तो है लेकिन इसको पहचानना मुश्किल होता है। किसी चीज की संभावना होने पर भी हम लोगों को अपना आत्मविश्वास या अधिकार खोना नहीं चाहिए।

बीमारी या निराशा (अवसाद) जैसे कुछ ऐसे भी समय होते हैं जब हम आत्मविश्वास में कमी महसूस करते हैं। यह तनाव या फिर केवल पूरा दिन खाली रहने की वजह से भी हो सकता है, जिससे आपके मन में अजीब-अजीब ख्याल आने लगते हैं। लेकिन यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं है कि इसको लेकर आप ख़ामख़ाह परेशान हो जाएं। कभी-कभी यह परफ्यूम का स्प्रे कर लेने या कुछ गाना-बजाना कर लेने से भी ठीक हो जाता है। वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि कई ऐसे तरीके हैं जो बहुत ही कम समय में आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं। तो आइये उनमें से कुछ तरीकों पर चर्चा करते हैं।

अभ्यास एक व्यक्ति को परफेक्ट बनाता है।

उन चीजों का अभ्यास करें जिनके बारे में आपको भरोसा भी न हो कि वे आपके सुधार में मददगार होंगी। हम में से कई लोगों को बचपन में गणित से बहुत डर लगता था लेकिन इसका लगातार अभ्यास न केवल हमारे कौशल को निखारता है बल्कि इससे हमें अच्छे अंक हासिल करने में भी मदद मिलती है। अभ्यास किसी चीज के प्रति मन में घर की हुई उन दुविधाओं को खत्म कर देता है जिनको लेकर हम सबसे ज्यादा डरते हैं।

तैयारी जीत की

सही तरह से और उचित कपड़े पहनना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में योगदान दे सकता है। अपने शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े पहनें जो आपके लिए फिट हों। वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि काले कपड़े किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

आत्मविश्वासी दिखें चाहे भले ही आप न हों – “फेक इट टिल यू मेक इट” वाला रवैया अपनाएं

इसको पढ़ते ही आपका मन पहले से ही ऐसा करने से इंकार करने लगता है। लेकिन यह सच है। यह एक आजमाया हुआ तरीका है जो बहुत ज्यादा बुरे हालातों में भी काम कर सकता है। बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी व्यक्ति भी कभी-कभी घबराहट और दुविधा का शिकार हो सकता है लेकिन फिर भी वह हमेशा की तरह आत्मविश्वासी दिखने का नाटक कर सकता है। उसको पता होता है कि प्रतिकूल परिस्थितियों को संभालने और उनके लिए अच्छे अवसर पाने के लिए इन भावनाओं को कैसे दूर किया जाए। हम उम्मीद करते हैं  जो लोग इसको पढ़ रहे हैं उनके लिए यह बात किसी इंटरव्यू में काफी उपयोगी साबित होगी।

चिंतन

आप चिंतन/मनन के फायदों के बारे में सुन-सुन कर थक गए होंगे। लेकिन इसकी भी एक वजह है कि यह इतना ज्यादा प्रचारित क्यों है। एक शोध में पाया गया है कि चिंतन में उदारता, कम रक्तचाप, पूरी तरह से तंदरूस्त बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने की क्षमता होती है।

मुस्कराते रहिए

एक वैज्ञानिक शोध से यह बात साबित हो चुकी है कि दिल से मुस्कराने वाला व्यक्ति मंद मंद मुस्कराने वाले व्यक्ति से ज्यादा आत्मविश्वासी होता है। जितना हो सके उतना मुस्कराइये और हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कराहट बिखेरे रखिए।

ज्यादा बेस वाले संगीत सुनें

वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि ज्यादा बेस वाले म्यूजिक से न केवल आपका मूड बूस्ट होता है बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह आपको ऊर्जा देकर ताज़गी का एहसास कराता है। जब आपको लगे कि आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है तो ऐसे समय में उदास गाने न सुनें।

सीधी मुद्रा

सीधी मुद्रा से आपके आत्मविश्वास पर बहुत जल्द और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। हमेशा सिर को ऊंचा, पीठ को सीधा और कंधों को पीछे करके आत्मविश्वास के साथ चलें। अगर आप कुर्सी पर बैठे हुए नीचे की तरफ खिसक जाएं या आपके कंधे लटक जाएं तो तुरंत सीधे बैठ जाइये।  

व्यायाम

व्यायाम किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में जादू की तरह काम करता है। व्यायाम करने से माँसपेशियाँ खिंचती हैं जिससे शरीर को अकड़न और थकावट से राहत मिलती है। कम या ज्यादा समय के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना, आपके आत्मविश्वास बूस्टर के रूप में काम करेगा।

परफ्यूम से बचें

कई शोधकर्ता सुझाव देते हैं कि अपनी पसंदीदा परफ्यूम इस्तेमाल करने से आपको अच्छी सुगंध तो मिलती है लेकिन यह आपके आत्मविश्वास के स्तर को कम कर देती है।

अपने आप को कोसने से बचें

क्या आपने खुद को कभी ऐसी स्थिति मे पाया है जहाँ आपको लगा हो कि आपको लक्षित किया जा रहा है? हम में से कई लोगों ने ऐसा सोंचा होगा। लेकिन कोई भी आत्मविश्वासी व्यक्ति ऐसी स्थितियों में अपने आप को कोसता नहीं है जैसे कि “यह हमेशा मेरे साथ ही क्यों होता है?” या “मेरी किस्मत ही खराब है।” जिंदगी में ध्यान देने के लिए और भी अच्छी चीजें हैं। इसलिए अगली बार जब कभी भी आपकी ट्रेन छूट जाए या आप इंटरव्यू में फेल हो जाएं, तो याद करें कि ये चीजें हमेशा किसी न किसी के साथ तो होती ही रहती हैं।

पहचानें कि आप किन कामों में माहिर हैं

अपने उन क्षेत्रों (कामों) की पहचान करना जिनमें आप माहिर हैं, न केवल आपको आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाएगा बल्कि इससे आपकी तारीफें भी होंगी। यह सही दिशा में एक छोटी सी चीज या यहाँ तक कि एक छोटा सा कदम भी हो सकता है।

खाली समय में नए काम सीखें

खाली समय में नए काम सीखना और अपने आप को व्यस्त रखना आपके आत्म-सम्मान और संतुष्टि के स्तर को बढ़ाएगा। यह अपने कमजोर विषयों में सुधार करने के लिए नई भाषा सीखना या कुकिंग क्लास या तैराकी सीखने जैसी गतिविधियों में शामिल होना हो सकता है। अपने नियंत्रण से बाहर सभी चीजों को लेकर भावुक हो जाना तो आसान है लेकिन इससे ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बजाय, आप अपनी ऊर्जा को उन चीजों में लगाने का प्रयास करें जो आपके नियंत्रण में हैं और देखिए कि आप उनके बारे में क्या कर सकते हैं।

अपने पिता के साथ बातचीत करें

वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि अगर किसी भी उम्र के लोग अपना ज्यादा समय अपने पिता के साथ गुजारते हैं तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता परिवार का मुखिया होता है जो अपने बच्चों के प्रति अनुभवी और चिंतित होता है। पिता ही बच्चों को जीवन की अच्छी और बुरी सच्चाईयों के बारे में जागरूक करता है और उन्हें इनका डटकर मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करता है। बचपन में हमें यही लगता था कि किसी भी परेशानी में हमारी रक्षा करने के लिये पापा हमेशा हमारे साथ हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है ताकि हम वास्तविक दुनिया में प्रवेश कर सकें।

अपना सम्मान करें

यह बहुत ही लोकप्रिय बात है कि दान (परोपकार) घर से ही शुरू होता है। अगर आप अपना सम्मान करवाना चाहते हैं तो पहले आपको ही अपना सम्मान करना होगा। अपनी गलतियों को स्वीकार करना और जो सफलता आपने हासिल की है उसके प्रति नरम रवैया अपनाना अपना सम्मान करने का ही एक तरीका है। अगर आप अपने आप मे भरोसा करते हैं और अपने काम की इज्जत करते हैं तो आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाएगा।

सहानुभूतिपूर्ण बनें

अपने परिवार, रिश्तेदारों और सहकर्मियों के साथ आपका सहायक और चिंतित रवैया अपनाना आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा। लोगों से जुड़ना हमेशा आपके कुछ सीखने में मददगार होता है। अगर आज आपने किसी परेशान व्यक्ति की कुछ मदद की है तो आने वाले समय में जरूरत पड़ने वह भी आपकी मदद करेगा।

अन्य लेख

2017-18 की प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक सफलताएं

भारत में अंधविश्वासों की मान्यता और रूढ़ियों का वैज्ञानिक विश्लेषण

 

Summary
Article Name
आत्मविश्वास बढ़ाने वाले विज्ञान के 15 अद्भुत तरीके
Description
आत्मविश्वास आपके आत्म-सम्मान को प्रोत्साहित करने की एक क्रमिक प्रक्रिया ही है। आत्मविश्वास की भावना हम सभी में होती तो है लेकिन इसको पहचानना मुश्किल होता है। किसी चीज की संभावना के लिए भी हम लोगों को अपना आत्मविश्वास या अधिकार खोना नहीं चाहिए। 
Author