Home / Food / दाल ढोकली रेसिपी

दाल ढोकली रेसिपी

November 3, 2017
by


दाल ढोकली रेसिपी

दाल ढोकली

दाल ढोकली एक बहुत ही स्वादिष्ट और परम्परागत गुजराती पकवान है और इसका प्रयोग हम पूर्ण तरीके से दोपहर या शाम के भोजन के लिए भी कर सकते हैं। मेरे कुछ गुजराती मित्रों ने मुझे दाल ढोकली के बारे में बताया था और तब से मैं इस पकवान की प्रशंसक हो गई हूँ। यह पकवान भलीभाँति संतुष्ट करता है, जिसे तैयार करना बहुत ही आसान है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही पौष्टिक है। मुख्य तौर पर मसालें और गेहूँ के आटे को मिलाकर इसे  बनाया जाता है, जब गूंथा हुआ आटा एक बार बनकर तैयार हो जाए, तो इसे रोल करके किसी भी आकार जैसे चौकोर या गोल टुकड़ो में काट लें, इन कटे हुए टुकड़ों को ढोकलियाँ कहा जाता है। इन ढोकलियों को तैयार की हुई दाल में डाला जाता है और धीमी आँच पर थोड़ी देर तक पकाया जाता है, इसीलिए इस पकवान का नाम दाल ढोकली है। आपके नियमित भोजन के बदलाव के लिए यह बहुत ही अच्छी रेसिपी है। इस नुस्खे को अपनाते हुए और भारत के पश्चिमी राज्य के भोजन के प्रति जानकारी से अब आपको अपने मेहमानों को प्रभावित करना आसान हो जाएगा। तो फिर इस स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल ढोकली का भोजन करने के लिए तैयार हो जाएं।

आवश्यक सामग्री

  • अरहर दाल – 1/2 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • करी पत्ते – 1 छोटी टहनी
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3
  • गूंथा हुआ आटा – 1 कप
  • धनिया सजाने के लिए

बनाने की विधि

  • हल्दी पाउडर, टमाटर और नमक डालकर दाल तैयार करें।
  • एक पैन में घी गर्म करें।
  • जब घी गर्म हो जाए तो जीरा, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालें।
  • बनी हुई दाल में इस घी से तड़का लगाएं।
  • आटे के साथ पतली रोटी बनाएं और उसी रोटी को गोल छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • बनी हुई दाल में उन आटे की ढोकली को डालें।
  • 10-12 मिनट तक पकाएं।
  • यदि आवश्यक हो, तो पानी डालें।
  • ताजी धनिया पत्ती के साथ सजाएं।
  • गर्मा-गर्म परोसें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives