Home / Food / किसी को कैसे लगाएं हरी सब्जियों की लत?

किसी को कैसे लगाएं हरी सब्जियों की लत?

November 26, 2018
by


3/5 - (1 vote)

किसी को कैसे लगाएं हरी सब्जियों की लत?

हममें से अधिकांश लोग शीतकालीन सब्जियों को अपने आहार में, यहां तक कि हमारे घरों में भोजन के रूप में पसंद नहीं करते हैं। वह भी केवल इसलिए, क्योंकि सभी हरी सब्जियों का स्वाद अच्छा नहीं होता। उसके लिए, मेरे पास (और आपकी माताओं के पास) इन हरी सब्जियों को पसंद न करने वालों के विरोध में केवल एक ही बात है – कि हरी सब्जियां पौष्टिक होती हैं और ये आपके शरीर के अच्छे वजन और आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती हैं। लेकिन, कई लोग स्वाद के कारण अपने स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सब्जियों को नहीं अपनाते। हालांकि, यह सब इन सब्जियों का स्वाद अच्छा न होने की वजह से ही होता है। हम यहां आपको कुछ अच्छी शीतकालीन सब्जियों और उन्हें स्वादिष्ट बनाने के तरीकों के बारे बताना बताएंगे, जिससे आप उन्हें अपने आहार में शामिल कर सकेंगे और इसके साथ ही हम आपको इनके अनोखे पौष्टिक लाभों के बारे में भी बताएंगे। यदि आप इस लेख को पढ़ते हैं तो अवश्य ही आपको इनके बारे में जानकारी मिल जाएगी और आप इन्हें अपने भोजन में शामिल कर लेंगे।

1. गोभी

गोभी

ये अच्छी-स्वस्थ शीतकालीन हरी सब्जियां अपने गोल आकार के साथ बहुत प्यारी दिखती हैं। लेकिन, इन्हें हल्के में न लें। ये आपके स्वास्थ्य को मजबूत करने में समर्थक होने के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से गैर-प्रतिस्थापन योग्य भी हैं। काले और फूलगोभी तथा बन्द गोभी तीनों में एक ही समान पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं, नहीं तो और अधिक। इसके अलावा, इन्हें कच्चा खाना भी अच्छा होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये कच्चे खाए जाने में भी अच्छा स्वाद देती हैं!

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पोटेशियम: यह सभी हृदय रोगियों के लिए ईश्वरीय वरदान की तरह है। यह आपके रक्त-दाब को नियंत्रित करने के साथ-साथ हृदय रोगों और हृदय आघात जैसे खतरों से आपको बचाता है।

विटामिन डी: गोभी में विटामिन डी के साथ-साथ विटामिन ए भी पाई जाने के कारण, यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और साफ रखने के लिए बहुत लाभदायक है। आश्चर्य हो रहा, है ना?

विटामिन बी 6: ये विटानमिन अक्सर शाकाहारियों के आहार में अनुपस्थित होता है। तो यदि आप सख्त शाकाहारी हैं, तो आपको यह सबसे अच्छा मौका है कि आप इस आसामान्य विटामिन को लेने का फायदा उठाएं। इसके कई अन्य लाभों में, यह एनीमिया जैसी बीमारियों के लिए भी बहुत ही लाभदायक है।

  • इसमें विटामिन ए, सी, के और फाइबर युक्त आहार भी शामिल हैं।

और अधिक जानें

फ्राइड गोभी राइस: कई लोग जब फ्राइड गोभी को ही पसंद नहीं करते। तो गोभी के साथ चावल को कैसे पसंद करेंगे? लेकिन चावल के साथ फ्राई की गई गोभी एक मीठे स्वाद और अच्छी खुशबू के कारण सबसे स्वादिष्ट मार्गों में से एक दिखाई पड़ती है।

गोभी पराठा: चाहे वह सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का भोजन है, मसालेदार गोभी भरवां पराठा कभी भी आपको निराश नहीं करेगा।

कैबेज वडा: कटी हुई गोभी, मसूर की दाल और मसालों को अच्छे से मिलाएं और फिर इसके वडे बनाकर तल लें। टमाटर की चटनी के साथ इन वडो का स्वाद और अधिक अच्छा लगता है।

2. सरसों का साग

सरसों का साग

मक्के की रोटी के साथ सरसों दा साग अवश्य ही हमारी सूची का हिस्सा होता है। अन्यथा, यह सूची अधूरी रहेगी ! जरा सोचिए, कि यह पत्तेदार शाकाहारी सब्जी आपके वजन को कम करने में भी आपकी मदद करती है। तो, आप अपने आप को बिना किसी उलझन में फांसते हुए, जितना चाहें उतना स्वाद ले सकते हैं।

इसमें पाए जाने वाले तत्व 

एंटीऑक्सीडेंट की अधिकता – ये वंशाणु एनाटॉमी को नीचे ले जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट डीएनए उत्परिवर्तन और सेल क्षति को रोकते हैं –

विटामिन ए – वे सभी लोग, जो चश्मा पहनने से नफरत करते हैं उनके लिए बेहतर है कि वे इस मौसम में इन सब्जियों को सेवन करना न भूलें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आपकी दृष्टि को बढ़ावा देने के अलावा आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने और तंत्रिका संबंधी कार्य को भी सही बनाए रखने में सहायता करता है।

फाइटोन्यूट्रीएंट्स – ये आपके शरीर में होने वाली बीमारियों को रोकने के अलावा, कैंसर और हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करते हैं। वे मस्तिष्क को सुस्त करने वाली प्रक्रियाओं को भी धीमा करते हैं। यह मोटापे को भी कम करते हैं। क्या इससे भी ज्यादा कारणों को पेश करने की आवश्यकता है।

  • इसमें विटामिन सी, के, कैरोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम के साथ-साथ आयरन भी शामिल है।

और अधिक जाने

नहीं, हम आपको यह भी मनाने की कोशिश नहीं करेंगे कि मक्के की रोटी के साथ इस शीतकालीन हरे रंग के साग के अलावा अन्य कोई भी चीज अच्छी नहीं है। क्योंकि मक्के की रोटी के साथ गुड़, सफेद मक्खन और कई मसाले भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

3. पालक

पालक

पालक एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है, यह सब्जी सभी अच्छे तत्वों का एक स्त्रोत है। ज्यादातर अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां बनाने पर अरूचिकर और बेस्वाद लगने लगती है जबकि पालक वास्तव में हमेशा लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। यह आपकी त्वचा की सुंदरता का भी ख्याल रखता है। आप सर्दियों स्वादिष्ट हरी सब्जियों से और क्या कर सकते हैं जो सौंदर्य बढ़ाने में भी मदद करती है? खैर, शायद आप ऐसा न करें, लेकिन कोमल पालक आपको अन्य भारी लाभ भी देता है। आगे पढ़िए।

इसमें पाए जाने वाले तत्व

बीटा-कैरोटीन: सबसे पहले, यह पाचन स्वास्थ्य को ठीक करता है, जो सर्दियों में कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक खराबी के कारण अस्वास्थ्य हो जाता है। इसके अलावा, यह सूजन को कम करके शरीर के विषहरण की प्रक्रिया में भी सहायता करता है।

एंटीऑक्सिडेंट्स: यह छात्रों और / या जागरूक व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाएगा। एंटीऑक्सीडेंट सामग्री ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है जो संज्ञान की कमी से जुड़ी होती है। इसमें ब्रेन एंटी-एजिंग गुण भी हैं। यह स्ट्रोक के कारण मस्तिष्क के सेरेब्रल कॉर्टेक्स को किए गए नुकसान को भी ठीक कर देता है।

मैग्नीशियम: अधिकांश लोगों के आहार में इस पोषक तत्व की कमी होती है। यह कोशिकीय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके अलावा, यदि आप में इस पोषक तत्व की कमी है, तो आपके शरीर में सोडियम, कैल्शियम और पोटेशियम सामग्री अपना कार्य अच्छा तरह से नहीं कर रही होगी। नैतिक कथन है? आप पालक से प्यार करेगें ,तो वह बदले में आपको प्यार देगा।

  • इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, लौह तत्व, मैंगनीज, विटामिन ए, सी और के भी शामिल हैं।

और अधिक जाने

पालक और फेटा क्रेप्स: स्वादिष्टता और पोषण को एक साथ हाथ में लेना। यह पोषण युक्त दही के साथ सबसे अच्छी तरह से लपेटा जाता है।

कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का: यहां पालक को आप और अधिक बेहतर बनाने के लिए क्रीम, मसालों और पनीर का प्रयोग कर सकते हैं या सैंडविच के रूप में आप इसको जबरदस्त तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। आपके डिनर में इससे ज्यादा पोषक और स्वादिष्ट और कुछ नही हो सकता हैं।

पालक सॉस के साथ पास्ता: पालक सॉस में भीगा हुआ गेहूं का पास्ता प्राप्त करें। और, पारमेसान चीज़ और अखरोट के साथ परोसें।

भारतीय व्यंजन: हां, बेशक, पालक बनाने का देसी तरीका है। दल-पालक, आलू-पालक, पालक चावल, पालक का साग, पालक पराठा और पालक-पनीर कुछ ऐसे हैं जिससे हम सभी बहुत अच्छी तरह से परिचित हैं।

4. ब्रोकली

ब्रोकली

सर्दियों के आते ही, भारी मात्रा में ब्रोकली आने लगती है। सर्दी के उप-उत्पादों, जैसे ठंड और इन्फ्लूएंजा से लड़ने के लिए यह शीतकालीन हरा सब्जी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसमें पाए जाने वाले तत्व

विटामिन के – यह विटामिन उन सभी कष्टदायी शीतकालीन चोटों में खून बहने से रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। प्रोटीन के साथ, यह रक्त के थक्के के गठन में मदद करता है।

विटामिन सी – यह हड्डियों और पूर्ण प्रतिरक्षा के लिए अच्छा है, इसमें विटामिन सी ही नहीं बल्कि यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और हानिकारक मुक्त कणों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यह कोलेजन बनाने में भी सहायक होता है जो हड्डियों और शरीर के ऊतकों का निर्माण करता है।

फाइबर – यह पाचन और एक स्वस्थ आंत्र कार्य को बढ़ावा देता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी बहुत मददगार है। साधारण शब्दों में कहें, तो इसका मतलब है, खाइए और सुरक्षित हो जाइए।

फोलेट – यह भरण-पोषण और नई कोशिकाओं के उत्पादन विभाग का प्रबंधन करता है।

पोटेशियम – यह खनिज हृदय संकुचन और नसों के कामकाज के लिए आवश्यक है। महत्व देखें?

  • यह मैग्नीशियम, लौह तत्व, जस्ता, पोटेशियम, विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 भी प्रदान करता है।

और भी जानें

  1. रोस्टेड ब्रोकली: उन्हें पसंद नहीं है? फिर उन्हें भुनाओ। 450 डिग्री तापमान पर ब्रोकोली के टुकड़ो को भूनें और उनमें थोड़ा सा नमक छिड़कें। इसके बाद इस स्वादिष्ट उत्तम प्लेवर का आनंद ले और हमें धन्यवाद बोलें।
  2. ब्रोकली का सूप: इस ब्रोकोली की रेसिपी के साथ फ्रांसीसी तरीकों को अपनाएं। ये सूप पहले से ही बहुत स्वादिष्ट है और वसाबी के संकेतों के साथ, यह और अधिक उत्तम बन जाता है।
  3. ब्रोकली की सलाद: इस हरी सब्जी को अधिक पकाने पर हमेशा इसके सभी पोषक तत्वों के नष्ट होने की आशंका रहती है। तो, हमेशा इसकी फिदरत का ध्यान रखें और इसे सलाद के रूप में कच्चा ही सेवन करें। अच्छा स्वाद पाने के लिए इसे गाजर, अजवाइन और अच्छी काली मिर्च के साथ चुनें।
  4. ब्रोकली के साथ चपाती: यह हमारे स्कूल या दोपहर के खाने दोनो के लिए ही अच्छा विकल्प है। इसे मसालेदार बनाने के लिए आप इसमें करी पत्तियों, मसालों और निश्चित रूप से फ्राई करने के लिए घी का उपयोग करके इसे अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं।
  5. ब्रोकली पास्ता: ये ब्रोकोली को विचित्र रूप से बनाने का तरीका है। मिर्च, पनीर और पर्याप्त पास्ता को एकत्रित करें। यह बहुत जल्द तैयार होने वाली रेसिपी है।

5. बथुआ

बथुआ

  • इसे पहचानना आसान है? इसे बाथुआ भी कहा जाता है। जाना पहचाना लगता है? अधिकांश लोग इस बहु-पोषण लाभ वाली सब्जी का भी सेवन नहीं करते हैं। लेकिन यह अधिक सर्दियां होने पर आपकी त्वचा का खास ख्याल रखता है और इसके साथ ही यह आपके रक्त को भी शुद्ध करता है।

इसमें पाए जाने वाले तत्व

एमिनो एसिड: एमिनो एसिड प्रोटीन के साथ मिलकर शरीर के ऊतकों की मरम्मत करने और आपके भोजन को तोड़ने का कार्य करते हैं।

आयरन: यह सब्जी कमजोर, आयरन की कमी वाले व्यक्तियों के लिए अपनी कमजोरी को दूर करने का सबसे अच्छा विकल्प है। इसका उपयोग करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन और आपकी प्रतिरक्षा क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है

फाइबर युक्त आहरः यह उन सभी के लिए बहुत आवश्यक है जो लगातार पेट कब्ज जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं।

  • इसमें फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, विटामिन ए और सी के साथ ही मैग्नीशियम भी पायी जाती है।

और अधिक जाने

बथुआ का साग: हालांकि यह सरसों के साग के जैसा स्वादिष्ट नहीं है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह कहीं स्वाद में या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने में कमजोर है। त्योहारों, किट्टी पार्टियों और उत्सवों के कार्यक्रम में सेवा करने के लिए यह काफी भव्य है।

बथुआ पराठा: बथुए का परांठा बनाने के लिए बथुए के पत्तों को अपने गेहूं के आटे की लोइयों में भरकर उसे ताबे पर अच्छे से तलें।

क्या आप शीतकालीन हरी सब्जियों में किसी भी सब्जी को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं? यदि हां तो यहां आपको अपने पसंद की हरी सब्जी को इस सूची में शामिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है? और, क्या आपको ऊपर उल्लिखित सब्जियों में कोई भी पसंद है? तो उसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हमसे अपनी राय साझा करिए।

Summary
Article Name
किसी को कैसे लगाएं हरी सब्जियों की लत?
Description
यहां कुछ अच्छी शीतकालीन हरी सब्जियों और उनको स्वादिष्ट बनाने के तरीकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही हमने उनके अनोखे पोषण संबधी लाभों को भी सूचीबद्ध किया है।
Author

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives