Home / Food / विश्व हार्ट डे स्पेशल – स्वस्थ हृदय के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

विश्व हार्ट डे स्पेशल – स्वस्थ हृदय के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

October 13, 2017
by


विश्व हार्ट डे स्पेशल - स्वस्थ्य हृदय के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार

भारत की युवा पीढ़ी के लोग मधुमेह और हृदय रोग आदि जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित है। इतना ही नहीं भारत दुनियाभर में मधुमेह और हृदय रोग की राजधानी के रूप विख्यात है। इंडियन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि “भारत में 50 प्रतिशत दिल के दौरे (हार्ट अटैक) से पीड़ित व्यक्तियों की आयु 50 साल से कम है और उसमें से भी दिल के दौरे से पीड़ित 25 प्रतिशत व्यक्तियों की आयु, 40 साल से भी कम है”। आँकड़े डरावने हैं, लेकिन स्वस्थ हृदय का दर्जा निश्चित रूप से सर्वोपरि है, लेकिन अगर हम पहले से ध्यान दे तो हृदय रोगों पर काफी हद तक निजात पा सकते हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए उचित व्यायाम के साथ-साथ स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। यहाँ हमें स्वस्थ रखने वाले और हृदय रोगों से निजात दिलाने वाले खाद्य पदार्थों की एक सूची दी गई है –

  • हम लोगों ने पढ़ाई के समय कई बार ऑर्गेनिक जई के दलिया के बारे पढ़ा होगा, इसे असाधारण कोलेस्ट्रॉल के गुणों को कम करने वाले भोजन के तौर पर उपयोग में लाया जाता है। यह पेट भरने के साथ-साथ उच्च फाइबर स्तर से परिपूर्ण होता है और इसलिए जई को मुख्य भोजन भी माना जा सकता है।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय रोगों को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। ईकोसापैंटेनोइक एसिड (ईपीए) और डोकोसैक्सिनोइक एसिड (डीएचए) मुख्यतः समुद्री मछलियों जैसे सैल्मन, सार्डिन, हेरिंग, ट्यूना, और ट्राउट (डिब्बाबंद उत्पादों) में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।ओमेगा 3 में मछली के तेल और कैवियार (मछली के अंडे) की भी प्रचुरता होती है और इनका नियमित रूप से उपभोग करना चाहिए।
  • यदि आप शाकाहारी हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। अखरोट और बादाम जैसे मेवों में पर्याप्त मात्रा में फैटी एसिड उपस्थित होता है और यह आपको स्वस्थ हृदय के लिए आवश्यक सभी असंतृप्त वसा वाले एसिड के साथ-साथ महत्वपूर्ण ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। हालाँकि, इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें काफी मात्रा में कैलोरी निहित होती है।
  • बीज केवल पक्षियों के लिए ही नहीं महत्वपूर्ण होते हैं। कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइटोस्टोरॉल, तिल के बीज में लिग्नांस (खराब कोलेस्ट्रॉल का मुकाबला करने वाले तत्व) और चिया बीज में विभिन्न प्रकार के खनिज, ओमेगा 3 एसिड और फाइबर की उच्च मात्रा निहित होती है। हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और कई अन्य बीमारियों से निपटने के लिए अपने दैनिक आहार में उपरोक्त बताए गए बीजों के साथ-साथ अन्य स्वस्थ बीजों को भी शामिल करें।
  • जामुन में एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनोल की अधिकता होती है और यह आपके हृदय को भी स्वस्थ रखते हैं। यह वास्तव में बहुत ही स्वादिष्ट और अनेक गुणों के संग्रहणकर्ता होते हैं। ब्लूबेरी, रस्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी एचडीएल या लाभदायक कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह हृदय को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ फाइबर से परिपूर्ण होते हैं।
  • आपके माता-पिता ने आपको बताया होगा कि चमकीले रंग का भोजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है? उनका वहाँ पर स्वास्थ्य का मतलब, स्वस्थ हृदय से था। गाजर, एवोकैडो, बटरनट स्क्वैश, एंकोर्न स्क्वैश, मीठे आलू और ऐसे अन्य खाद्य पदार्थ हृदय के लिए, अविश्वसनीय रूप से स्वास्थ्यकर हैं, क्योंकि यह कैरोटीनॉयड और फाइबर से परिपूर्ण होते हैं। इनका किफायती ढंग से सेवन करके मोटापे और मधुमेह (शुगर) के खतरे से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • हरी सब्जियों का प्रचुर मात्रा में सेवन करें। ब्रोकली, शिमला मिर्च, लीक (प्याज की एक प्रजाति), प्याज, लहसुन, और यहाँ तक ​​कि आलू (सामान्य आकार वाले) में हृदय रोगों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फाइटोकेमिकल्स, पोटेशियम, विटामिन बी 6, होमोसिस्टेइन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें से अधिकतर का कच्ची सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है या कैलोरी पर ध्यान देने वाले लोग इनका नाश्ते के रूप में अच्छी तरह से उपयोग कर सकते हैं।
  • फलों के समान दिखने वाले टमाटरों का सब्जियों में उपयोग किया जाता है, लेकिन जब उनसे स्वास्थ्य लाभ की बात आती है, तो इनसे बढ़कर कोई नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि टमाटर में हृदय रोगों से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाइकोपेन नामक कैरोटीनॉइड होते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में बहुत सारे टमाटर, चेरी टमाटर और यहाँ तक ​​कि धूप में सूखाए गए टमाटरों का भी उपयोग करें।
  • गहरे रंग वाली हरी पत्तेदार सब्जियाँ आपके हृदय के लिए भी काफी बेहतर हैं। भारतीय विशेष रूप से पालक, सरसों के पत्ते (सरसों का साग), मेथी का साग (मेथी), अमरनाथ (लाला साग), बेसेला (पोई साग) जैसी कई अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करते हैं। यदि आप खाना बनाना भूल गए हैं, तो आप रिश्तेदार या दोस्त से खाना बनाना सीख लें और ऐसे स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन को अपने दैनिक जीवन शैली का एक हिस्सा बनाएं।
  • सेम और फलियों को सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर की उच्चम मात्रा प्रदान करते हैं, बल्कि यह हृदय के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। तो हृदय की स्वस्थ्यता के लिए अपने नियमित भोजन की सूची में दाल, छोले, राजमा, मूंग और चने को शामिल करें।
  • अंत में हमारे पास स्वस्थ हृदय के लिए एक बहुत ही सुखद समाधान है। ऐसा माना जाता है कि दिन में किसी भी समय एक गिलास रेड वाइन (लगभग 4 औंस) का सेवन करके हृदय संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। हालाँकि यह आदर्श समाधान नहीं है, क्योंकि अगर आपने पहले कभी इसका सेवन किया है, तभी यह आपके लिए हितकर हो सकता है अन्यथा इसका सेवन करने से पहले इसके परिणामों की जाँच अवश्य कर लें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives