आपके स्मार्टफोन के लिएः 10 उपयोगी सरकारी ऐप्स
स्मार्टफोन आज की दुनिया में एक आवश्यकता बन गया है। भारत सरकार इससे बहुत अच्छी तरह से वाकिफ है क्योंकि स्मार्टफोन ने ही डिजिटल इंडिया पहल की शुरूआत की जिसे समय-समय पर बढ़ावा दिया जाता है।
नागरिकों के लाभ के लिए कई ऐप्स लॉन्च किए गए हैं। हाल ही में, चुनाव में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार द्वारा सीविजिल ऐप लॉन्च किया गया है। लेकिन क्या आप अन्य ऐप्स के बारे में जानते हैं जिन्हें सरकार द्वारा लोगों के जीवन को और अधिक आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया है? यदि नहीं तो नीचे पढ़ें और इनका पता लगाएं।
एमआधार – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) एम आधार एक उपयोगी ऐप है जो अब केवल एंड्रॉइड फोन के लिए ही उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से आधार उपयोगकर्ता अपना आधार कार्ड अपने स्मार्टफोन पर ही रख सकते हैं, यानी कहने का मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन में ही अपनी पहचान रख कर बाहर जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता किसी भी जगह इसका प्रयोग करके अपनी केवाइसी की जानकारी साझा कर सकता है। यूआईडीएआई के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर उपयोगकर्ता कहीं भी, कभी भी अपने बायोमेट्रिक डेटा को ब्लॉक भी कर सकता है। | ![]() |
ऑनलाइन आरटीआई- यदि आप अपने सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) का उपयोग करने के बारे में सोंच रहे थे, लेकिन जटिल प्रक्रिया का पालन करने से डरते थे तो चिंता न करें क्योंकि यह ऐप आपकी मदद करने के लिए मौजूद है। अब, आप प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति आदि के बारे में पता लगा सकते हैं। आप ऐप का उपयोग करके आरटीआई दर्ज कर सकते हैं, वकील और विशेषज्ञ आपको अपना आवेदन तैयार करने और अनुमोदन या संशोधन करने के लिए ड्राफ्ट भेजने में आपकी मदद करेंगे। यह आप पर निर्भर करता है कि आपको बदलाव करना है या नहीं। अधिदिष्ट कानून के अनुसार, एक महीने के भीतर आवेदन के लिए अधिकारियों से एक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। इस ऐप से जुड़ी एक अनूठी विशेषता यह है कि यह उपयोगकर्ताओं को समुदायों और मंचों से अपने प्रश्न साझा करने की अनुमति भी देता है। यहां एक सूची उपलब्ध है जिससे कोई भी आरटीआई आवेदनों को भरने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के नियमों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। | ![]() |
इंडियन पुलिस ऑन कॉल- यह ऐप आपके आस-पास के नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता लगाने में मदद करता है। इस ऐप में निकटतम पुलिस स्टेशन का रास्ता और दूरी के बारे में सारी जानकारी निहित है। इतना ही नहीं, यह ऐप जिला नियंत्रण कक्षों और एसपी कार्यालय का नम्बर भी उपलब्ध कराता है। ज़रूरत के समय पर इस ऐप का उपयोग करके कॉल की जा सकती है। | ![]() |
माई गवर्नमेंट – माई गवर्नमेंट एक सरकारी ऐप है जिसमें नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी शामिल है। यह आवेदन टिप्पणियों, सुझावों और विचारों को संगृहित करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्रालयों और संबंधित संगठनों को भी लूप में लिया जाता है। लॉगिन आईडी बनाने के बाद नागरिक कई सरकारी पहलों, स्वच्छ भारत आदि तक पहुंच सकते हैं। पूरे देश के नागरिकों को इस ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री से बातचीत करने का अवसर भी मिला है, जो एक तरह की पहल है। | ![]() |
इनक्रेडिबिल इंडिया एप- भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया इनक्रेडिबिल इंडिया ऐप पर्यटकों के लिए सुविधाजनक जानकारी और उनकी यात्रा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक महत्वपूर्ण ऐप है। यह ऐप पर्यटकों को ट्रेवल एजेंट, डोमेस्टिक ऑपरेटर, रीजिनल लेवल के गाइड्स, किसी भी शहर का शानदार होटल हो या फिर पर्यटक आकर्षण यह ऐप इससे संबंधित सभी जानकारी खोजने में मददगार है। | ![]() |
एमपासपोर्ट सेवा – एमपासपोर्ट एप के माध्यम से उपयोगकर्ता को पासपोर्ट की जानकारी मिलती है। उपयोगकर्ता अपने फोन के माध्यम से किसी भी समय पासपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह ऐप स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाओं जैसे पासपोर्ट आवेदन स्थिति ट्रैकिंग और पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) का पता लगाने सहित सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करता है। एमपासपोर्ट ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता को पासपोर्ट की जानकारी मिलती है। | ![]() |
एमकवच – जैसा कि नाम से ही पता चलता है, कि एमकवच ऐप आपके एंड्रॉइड फोन को मोबाइल फोन से संबंधित खतरों से सुरक्षित रखने के लिए एक व्यापक मोबाइल सुरक्षा समाधान है। उदाहरण के लिए, कोई भी इस ऐप के माध्यम से स्पैम एसएमएस या कॉल को ब्लॉक कर सकता है। साथ ही, कोई व्यक्तिगत डेटा और प्रमाण-पत्र से संबंधित खतरों से सुरक्षा और साझा कर सकता है। | ![]() |
स्वच्छ भारत – यह ऐप सरकार की पॉयलट परियोजना, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने में व्यक्ति की मदद करता है। इस ऐप के माध्यम से हर कोई अपने शहर और आसपास के वातावरण को साफ रख सकता है। कोई भी व्यक्ति तस्वीरें खींच सकता है और संबंधित नगरपालिका प्राधिकरण को भेज सकता है क्योंकि सभी शहरी निकायों को इस ऐप से जोड़ दिया गया है जिससे आपको संभवत: शिकायत दर्ज करने की प्रतिक्रिया मिल सकती है। शिकायत के क्षेत्र का पता तस्वीरों के भौगोलिक स्थान से भी लगाया जाएगा। यदि कोई शिकायत गंभीरता से नहीं ली जाती है तो उसकी प्रतिक्रिया भी दी जा सकती है। | ![]() |
ई पाठशाला – एनआरईआरटी के सहयोग से एचआरडी मंत्रालय ने इस “ई पाठशाला” ऐप को विकसित किया। इस ऐप के माध्यम से, लोग मोबाइल फोन, टैबलेट और डेस्कटॉप पर ईबुक्स डाउनलोड कर सकते हैं। उपयोगकर्ता अपनी डिवाइसों में स्टोरेज क्षमता के अनुसार विभिन्न पुस्तकें भी डाउनलोड कर सकते हैं। चुनने के लिए, हाइलाइट, पिन्च और टेक्स्ट-टू-स्पीच विकल्प उपलब्ध हैं। |
![]() |
जीएसटी रेट फाइंडर- यदि आप अभी भी जीएसटी को समझने में असमर्थ हैं और इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो यह ऐप आपके लिए है। इस ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत वस्तुएं और सेवाओं पर जीएसटी दरों के भाव आसानी से प्राप्त किये जा सकते है। जीएसटी रेट फाइंडर ऐप पर जीएसटी के बारे में प्रत्येक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। | ![]() |