Home / History / राम नवमी- महत्व और उत्सव

राम नवमी- महत्व और उत्सव

March 19, 2018
by


राम नवमी

प्रस्तावना

हिंदू पंचांग के अनुसार राम नवमी का त्यौहार चैत्र महीने (ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में) के नौवें दिन मनाया जाता है, इस प्रकार, इसे चैत्र मास की शुक्लपक्ष की नवमी के रूप में नामित किया गया है। राम नवमी का यह त्यौहार नवरात्रि वसंत उत्सव का एक हिस्सा है। इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र भगवान राम का जन्म हुआ था।

महत्व

भगवान राम, हिन्दू देवता, भगवान विष्णु के दशावतार में से सातवें अवतार थे। राम नवमी का त्यौहार भगवान राम के भक्तों के लिए एक विशेष महत्व रखता है, जिसे पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। इस वर्ष राम नवमी 25 मार्च 2018 दिन रविवार को मनाई जाएगी।

भगवान राम को धनुर्धर, राघव, रामचंद्र आदि जैसे विभिन्न नामों से संबोधित किया गया है। भगवान राम का जन्म “त्रेता युग” में हुआ था, जो वैदिक ग्रंथों के अनुसार, समय का दूसरा युग था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने त्रेता युग में धरती पर धर्म को स्थापित करने और अधर्म का नाश करने के लिए अवतार लिया था। भगवान दिव्य चरित्र वाले थे और उनका एक असाधारण अस्तित्व था।

राम नवमी का यह दिन एक पुत्र, पति और एक राजा के रूप में भगवान की महानता का प्रतीक है। भगवान राम हमेशा आदर्शों और धार्मिकता के मार्ग का पालन करते थे और आमतौर पर उस समय उन्हें “मर्यादा पुरुषोत्तम” के नाम से जाना जाता था। राम नवमी का त्यौहार बहुत ही उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

उत्सव

राम नवमी को मनाने के लिए भगवान राम के भक्त भजन, धार्मिक भजन और कीर्तन का आयोजन करते हैं। इस दिन पर भक्तगण हिंदू महाकाव्य “रामायण” भी पढ़ते हैं, जिसमें भगवान राम की कहानी है। राम नवमी के दिन लोग पूरा दिन उपवास रखते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी गलत कार्यों को करने से बचते हैं। वे स्वयं को मंत्र और ध्यान में लीन कर लेते हैं। इस त्यौहार को लेकर लोगों के अन्दर एक महान निष्ठा और विश्वास है। राम नवमी के दिन लोग मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं और भगवान राम का “अभिषेक” करते हैं।

मंदिरों को खूबसूरत फूलों से खूब अच्छी तरह से सजाया जाता है और देवताओं की मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के अलंकारिक गहनों से सजाया जाता है। भगवान राम के भक्तों द्वारा रथ शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाता है जो सुंदर फूलों और मालाओं के साथ खूबसूरती से सजा होता है।

इस दिन भगवान राम के शासनकाल के शांतिपूर्ण दिनों को याद किया जाता है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई करके उन्हें सजाते हैं। इस दिन लोग मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करके लोगों में बाँटते हैं।

राम नवमी के दिन अयोध्या में विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं क्योंकि यह भगवान राम की जन्मभूमि है। राम नवमी के अवसर पर लोग रामेश्वरम नदी में स्नान भी करने जाते हैं क्योंकि वे ऐसा मानते हैं कि ईश्वर उनको पापों से मुक्त करके उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं।

लेख का नाम- राम नवमी- महत्व और उत्सव

लेखिका का नाम – आयुषी नामदेव

विवरण – भगवान राम विष्णु का सातवां अवतार हैं। राम नवमी त्यौहार भगवान के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल राम नवमी का त्यौहार 25 मार्च 2018 दिन रविवार को मनाया जाएगा।

संबन्धित लेख-

भारत के मेले और त्यौहार