Home / India / दर्शन करने योग्य कोलकाता के पाँच दुर्गा पूजा पंडाल

दर्शन करने योग्य कोलकाता के पाँच दुर्गा पूजा पंडाल

October 16, 2017
by


दुर्गा पूजा पंडाल

भारत में यह पूजा का समय है। पूरे भारत में देवी दुर्गा की खूबसूरती से सजाई गई मूर्तियों के साथ-साथ, दुर्गा पूजा पंडाल अद्वितीय विषयों के साथ सुशोभित किए गए हैं। पूरे भारत के लोग नवरात्रि या दुर्गा पूजा का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं और यह उत्सव पश्चिम बंगाल राज्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। देवी दुर्गा के उपासक उनके प्रति बड़ी श्रद्धा-भाव रखते हैं, उनसे शक्ति प्राप्त करते हैं और साथ ही वह मानवता में विश्वास व निर्मलता के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना करते हैं। दुर्गा पूजा पंडाल मेले की तरह नहीं होते है, बल्कि यह भारत की विविधतायुक्त संस्कृति का भी बखान करते हैं। देवी दुर्गा के उपासक खूबसूरत मूर्तियों की पूजा, सजावटी रोशनी, मीठे पकवान और स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ रिश्तेदारों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान करके शुभ दुर्गा पूजा के नौ दिन का उत्सव मनाते हैं।

लोग पंडालों में सामूहिक रूप से एकत्र होकर देवी दुर्गा की शक्ति और आस्था के गुणगान का, उत्सव मनाकर आनंद लेते हैं। कोलकाता में देवी दुर्गा के भक्तों या उपासकों को प्रलोभित करने योग्य पंडालों को सजाया गया है। यह पंडाल विस्मयकारी प्रेरणादायक होने के साथ-साथ आश्चर्यजनक रूप से भारत की प्रिज्मीय विविधता का भी स्पष्ट बखान करते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान, कोलकाता को एक अद्भुत चमकीले और आकर्षक शहर में परिवर्तित कर दिया जाता है, ताकि कोलकाता अपनी बेटी उमा (दुर्गा) और अपने चार पुत्रों का स्वागत कर सके।

दिलचस्प बात यह है कि इस साल दक्षिण कोलकाता के पंडाल के स्थान से 1.25 किमी के विस्तार में सड़कों को रंगोलियों से सजाया गया है, ताकि दुर्गा पूजा की सजावट दूर से ही झलकती हुई प्रतीत हो। आर्ट कॉलेज के लगभग 350 छात्र 1.25 किमी की दूरी पर समाज सेवी संघ पूजा पंडाल के अलावा, सरत बोस रोड से विवेकानंद पार्क की रोड तक विभिन्न रंगीन डिजाइनों को अलंकृत कर चुके हैं। भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने के लिए, यहाँ कोलकाता के पाँच दुर्गा पूजा पंडालों का दर्शन करना चाहिए।

  1. संतोषपुर लेक पेली पूजा पंडाल

कोलकाता में संतोषपुर के दुर्गा पूजा पंडाल की भव्यता का दर्शन करना सभी लोगों के लिए आवश्यक माना जाता है। संतोषपुर लेक पेली दुर्गा पूजा पंडाल को, शहर के सबसे महँगे दुर्गा पूजा पंडाल के रूप में वर्णित किया गया है। संतोषपुर की दुर्गा जी की मूर्ति की साज-सज्जा और भव्यता अकल्पनीय है। यहाँ की देवी दुर्गा की मूर्ति को कोलकाता के चित्रकार और मूर्तिकार सुभमिता डिंडा ने बनाई है। देवी दुर्गा की बलुआ पत्थर की मूर्ति 24-कैरेट सोने की परत के साथ सुशोभित की गई है। भव्य संतोषपुर लेक पेली पूजा पंडाल के डिजाइन का श्रेय अभिनेता अदिति चक्रवर्ती को दिया जाता है।

  1. एक दलिया एवरग्रीन दुर्गा पूजा पार्क क्लब

गरियाहाट, बालीगंज के पास स्थित एक दलिया एवरग्रीन दुर्गा पूजा पार्क क्लब, शक्तिशाली देवी दुर्गा के भक्तों का एक लोकप्रिय पंडाल है। यह पंडाल अपनी अद्वितीय प्रस्तुति के साथ-साथ अद्भुत कलात्मकता के लिए जाना जाता है। यहाँ पर पूजा भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के अनुकूल की जाती है, जिसके कारण यहाँ भारत की विविधतायुक्त संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। देवी दुर्गा की मूर्ति, अतिमनोहर होने के साथ-साथ आशा में वृद्धि और अपने उपासकों को शक्ति प्रदान करती है। पंडाल में देवी दुर्गा के उपासकों की भीड़ शुरूआती घंटों में ही एकत्र होने लगती है। एक दलिया एवरग्रीन पार्क क्लब हमेशा से देवी दुर्गा के उपासकों के लिए, हर साल कुछ नए संग्रह की पेशगी करता है।

  1. सिंघी पार्क सर्बोजेनिन दुर्गात्सव

यह दक्षिण कोलकाता के सबसे बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडालों में से एक के रूप में जाना जाता है। सिंघी पार्क सर्बोजेनिन दुर्गात्सव की स्थापना वर्ष 1941 को हुई। सबसे अच्छे दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों के मुताबिक, सिंघी पार्क सर्बोजेनिन दुर्गात्सव के कलाकारों की एक टीम ने मंदिर के वास्तुशिल्प डिजाइन का अध्ययन करने के लिए, बनासकांठा जिले के मंदिर का दौरा किया था। लगभग 50 फीट ऊँचे और 3,000 वर्ग फुट में विस्तारित सिंघी पार्क सर्बोजेनिन पंडाल, देवी दुर्गा की शानदार मूर्ति के लिए मशहूर है। गुजरात पर्यटन बोर्ड ने इस पूजा पंडाल के साथ सहभागिता की है।

  1. दम दम पार्क तरुण दल सर्बोजेनिन दुर्गात्सव

कोलकाता के दक्षिण दम दम में स्थित, दम दम पार्क तरुण दल सर्बोजेनिन दुर्गात्सव भारत की प्रिज्मीय विविधता का जीवंत प्रदर्शन करने वाला एक अनूठा पंडाल है। दम दम पार्क दुर्गा पूजा पंडाल हर्षो-उल्लास के सम्मिश्रण का प्रतीक है। दम दम पार्क तरुण दल सर्बोजेनिन दुर्गात्सव की परंपरागत प्रतिमा को समकालीन स्वरूपों के साथ समायोजित किया गया है। यह राजस्थानी दर्पण कृति के साथ वरली चित्रकारी का एक संयोजन है।

  1. बागबाजार सर्बोजेनिन दुर्गात्सव

कोलकाता अपने दुर्गा पूजा पंडाल के साथ-साथ खूबसूरती से सजी हुई देवी दुर्गा की मूर्तियों के लिए विख्यात है और बागबाजार सर्बोजेनिन दुर्गात्सव के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक है। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक और परंपरागत विरासत इस पंडाल का मुख्य केन्द्र बिंदु है। विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए, बागबाजार सर्बोजेनिन दुर्गात्सव के दुर्गा पूजा पंडाल में कला प्रदर्शनों का आयोजन किया जाता है। बागबाजार सर्बोजेनिन दुर्गात्सव उत्तरी कोलकाता में बागबाजार लॉन्च घाट के पास स्थित है।

अधिक पढ़े

दिल्ली के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल

नवरात्रि विशेष: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांडिया और गरबा गीत

दुर्गा पूजा विशेष: बॉलीवुड से सर्वश्रेष्ठ माँ दुर्गा के गीत