Home / India / वर्ष 2017 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्टः भारत के 10 शीर्ष अरबपति

वर्ष 2017 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्टः भारत के 10 शीर्ष अरबपति

October 7, 2017
by


वर्ष 2017 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्टः भारत के 10 शीर्ष अरबपति

वर्ष 2017 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार भारत में लगभग 101 अरबपति निवास करते हैं। इस सर्वेक्षण का संचालन फोर्ब्स इंडिया द्वारा किया गया था। आर्थिक समस्याओं के बावजूद भी भारत के 100 सबसे अमीर अरबपतियों की कुल संपत्ति का आकलन 26 प्रतिशत किया गया है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीईओ और एमडी भारत के सबसे अमीर व्यवसायी हैं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी लगातार दस वर्षों से भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अपने आप को शीर्ष स्थान पर कायम रखने में सफल रहे हैं। फोर्ब्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आर्थिक परीक्षण” ने भारत के अरबपतियों को स्पष्टरूप से प्रभावित किया है, लेकिन तेल एवं दूरसंचार व्यवसाय के प्रमुख मुकेश अंबानी पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। अंबानी के बाद विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी अपनी 19 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल वर्ष 2017 की फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर (अरबपति) सूची में, भारत के शीर्ष श्रेणी वाले 101 अरबपति व्यवसायी शामिल हैं। वर्ष 2017 में आने वाली आर्थिक समस्याओं के बावजूद भी भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति, वर्ष 2016 के 374 अरब डॉलर की तुलना में काफी वृद्धि के साथ 479 अरब डॉलर हो गई है। यहाँ भारत के 10 शीर्ष व्यवसाय-प्रमुख अरबपतियों की सूची प्रस्तुत है: –

मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। तेल और दूरसंचार व्यवसाय- प्रमुख मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 38 अरब अमरीकी डॉलर है। अंबानी ने पिछले साल अपनी कुल संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर का इजाफा किया था। दिलचस्प बात यह है कि अंबानी भारत के अमीरों की सूची में लगातार दस वर्षों से शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

अजीम प्रेमजी

19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी भारत के अमीरों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की वार्षिक सूची के अनुसार तकनीक- व्यवसाय प्रमुख, अजीम प्रेमजी इस साल के सबसे सफल व्यवसाय प्रमुखों में से एक हैं।

हिंदुजा ब्रदर्स

श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा, फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर आसीन हैं। 18.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ-साथ हिंदुजा ब्रदर्स ने अपनी पूर्व की संपत्ति में 3.2 अरब डॉलर का इजाफा किया है। श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा को वर्ष 2017 में इंग्लैंड में संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2017 के अनुसार 16.2 अरब अमरीकी डालर की कुल संपत्ति के साथ, सबसे धनी व्यक्तियों के रूप में नामित किया गया।

लक्ष्मी मित्तल

फोर्ब्स के अनुसार, 16.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के स्टील-व्यापारी लक्ष्मी निवास मित्तल चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी, आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ हैं।

पलोनजी मिस्त्री

शापूरजी पलोनजी ग्रुप के पलोनजी मिस्त्री 16 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पाँचवें पायदान पर आसीन हैं। आयरिश भारतीय निर्माण व्यवसाय प्रमुख पलोनजी मिस्त्री, शापूरजी पलोनजी ग्रुप के चैयरमैन हैं।

गोदरेज फैमिली

फोर्ब्स की वार्षिक सूची के अनुसार, 14.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ गोदरेज परिवार भारत के सबसे अमीर व्यवसाय प्रमुखों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

शिव नादर

एचसीएल के चेयरमैन और अध्यक्ष, शिव नादर 13.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सातवें सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शुमार हो गए हैं। शिव नादर उद्योगपति और समाज सेवी होने के साथ-साथ शिव नादर फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं।

कुमार बिरला

भारतीय उद्योगपति और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला 12.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ आठवें सबसे अमीर भारतीय हैं।

दिलीप सांघवी

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी 12.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ नौवें सबसे अमीर भारतीय हैं। दिलीप संघवी वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं।

गौतम अदानी

फोर्ब्स की सूची के अनुसार, 11 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदानी भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दसवें पायदान पर हैं।