Home / India / केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कैसे करें?

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कैसे करें?

August 23, 2018
by


केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कैसे करें?

केरल अपने आप को फिर से सुव्यवस्थित करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह इस समय 100 वर्षों में सबसे विनाशकारी बारिश और बाढ़ के प्रतिघात से संघर्ष कर रहा है। इस आपदा में 370 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और लगभग आठ लाख लोग असहाय और बेघर हो गए हैं। हालांकि अब बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन बर्बाद हो चुके केरल के पुनर्निर्माण में सालों लग सकते हैं। राज्य का अनुमानित नुकसान 1,9,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है और वर्तमान स्थिति में सुधार करने के लिए, सभी को बसाने हेतु सहायता करनी शुरू कर दी गई है।

केरल और उसके नागरिकों की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 500 करोड़ रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने इस आपदा से मरे हुए लोगों के सगे संबंधियों के प्रत्येक व्यक्ति को 2 लाख रुपये देने और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रूपये देने की घोषणा की है।

हालांकि एनजीओ, केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारें केरल बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों में सहायता कर रही हैं, जिसमें देश भर के नागरिक भी मदद कर सकते हैं। पीड़ित लोगों को नवोदित व्यवसायों के रचनात्मक दृष्टिकोण को समझने में मदद करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें और विरासत कंपनियां दान करती हैं, पूरे भारत ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ मिलाया है।

यदि आप केरल को अपना समर्थन देने के इच्छुक हैं, लेकिन आपको नहीं पता कि कैसे तो इसके लिए यहाँ जानकारी दी गई है:

मौद्रिक डोनेशन (दान):

 

1. मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष  (सीएमडीआरएफ) को दान दे सकते हैं। दान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिमांड ड्राफ्ट, चेक, पेटीएम ऐप, मोबाइल वॉलेट या यूपीआई के माध्यम से किए जा सकता है। इस फंड में किए गए योगदान टैक्स (कर) से मुक्त हैं।

यदि आप ऑनलाइन दान करना चाहते हैं: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष (सीएमडीआरएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/

इस फंड में ऑनलाइन दान करने के लिए खाता विवरण:

डोने का नाम: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष

खाता संख्या: 67319948232

बैंक का नाम: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

शाखा: सिटी शाखा, तिरुवनन्तपुरम

आईएफएस कोड: एसबीआईएन 0070028

पैन: एएएजीडी 0584 एम

मुख्यमंत्री संकट राहत कोष में ऑनलाइन दान करने की प्रक्रिया:

  • इस वेबसाइट पर जाएं – cmdrf.kerala.gov.in
  • डोनेशन (दान) मेनू पर उपलब्ध ऑनलाइन डोनेशन फॉर्म भरें।
  • भुगतान का प्रकार, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और दान की राशि दर्ज करें।
  • फ़ॉर्म भरने के बाद, आपका पृष्ठ भुगतान गेटवे पर निर्देशित कर दिया जाएगा। अब आप इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
  • यदि भुगतान सफल होता है तो आपको डिस्प्ले पर और आपकी ईमेल आईडी पर भी एक सूचना प्राप्त होगी।

यदि आप चेक / डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान करना चाहते हैं: तो आप चेक / डिमांड ड्राफ्ट को इस पते पर भेज कर सकते हैं:

मुख्य सचिव (वित्त) कोषाध्यक्ष,
मुख्यमंत्री संकट राहत कोष,
सचिवालय,
तिरुवनंतपुरम – 695001

  1. पेटीएम: पेटीएम ने केरल के मुख्यमंत्री के संकट राहत कोष के साथ सहयोग किया है। ऐप या वेबसाइट की होम स्क्रीन पर ‘केरल / कोडुगु बाढ़’ आइकन पर क्लिक करें और उस राशि को दर्ज करें जिसे आप दान करना चाहते हैं। पेटीएम के माध्यम से रूपये दान करते समय एकमात्र परेशानी यह है कि यह कोई कर छूट नहीं देगी।
  2. मोबिक्विक: मोबिक्विक, सबसे बड़ी डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी, केरल के मुख्यमंत्री के संकट राहत कोष (सीएमडीआरएफ) की ओर इस ऐप के माध्यम से दान करने के लिए पूरे भारत में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया अभियान चला रही है। कंपनी ने इस ऐप के माध्यम से किए गए प्रत्येक दान के लिए 5 रुपये दान करने का भी वादा किया है।

4: ट्रूकॉलरः आप त्वरित यूपीआई या नेट बैंकिंग हस्तांतरण के माध्यम से ट्रूकॉलर की मदद से मुख्यमंत्री संकट राहत कोष को दान भी दे सकते हैं।

दान के अन्य तरीकें:

  1. अमेजन: आप केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेजन इंडिया ऐप के माध्यम से भी दान कर सकते हैं। अमेजन ने 4 एनजीओ – गूंज, वर्ल्ड विजन इंडिया, हबिटैट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया और ऑक्सफैम इंडिया के साथ साझेदारी की है। आप ऐप पर सूचीबद्ध गैर सरकारी संगठनों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं, ऐप का चयन करें और उसे कार्ट में जोड़े। जाँच के बाद, आप एक उपयुक्त भुगतान विधि चुन सकते हैं।
  2. बिग बास्केट: केरल बाढ़ पीड़ितों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह गूँज से जुड़ा हुआ है। ऐप के होम पेज पर उपलब्ध ‘केरल बाढ़ राहत’ पृष्ठ पर क्लिक करें। इस पृष्ठ में चीनी, चावल और दाल जैसे खाद्य उत्पादों की एक शॉपिंग सूची है, जिससे आप किसी भी चीज को दान करने के लिए चुन सकते हैं। ऐप केरल बाढ़ में योगदान करने वाले खरीदारों के लिए अगली खरीद पर 20% की छूट भी दे रहा है।
  3. जोमाटो: खाद्य वितरण ऐप, जोमाटो ने अक्षय पात्र, एक एनजीओ के साथ स्कूल में बच्चों को मिड डे मील प्रदान करने की साझेदारी की है, ताकि उपयोगकर्ताओं को केरल के राहत शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए भोजन दान कर सकें।
  4. फ्लिपकार्ट: फ्लिपकार्ट, एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, केरल बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गूँज से जुड़ा हुआ है। लोग आर्थिक दान कर सकते हैं जिससे रोजाना उपयोग किए जाने वाले उत्पादों को खरीदा जा सकता है जैसे ऊनी कपड़े और कंबल, रस्सी और तिरपाल / पुराने फ्लेक्स, मच्छरदानी, मसाले, दालें, चावल, चाय, चीनी, रवा, टॉयलेटरीज़, खाना बनाने के बर्तन, बाल्टी और मग, मोमबत्तियां और मैचबॉक्स, पानी शोधक टैबलेट, बच्चों के लिए कपड़े, सौर रोशनी, साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज, बेडशीट और पर्दे, अंडरगार्मेट्स, चप्पल, खिलौने और स्कूल सामग्री।

 

एनजीओ के माध्यम से दान करें

  1. अनबूद्दू कोच्चि, कोच्चि में स्थित एक एनजीओ ने 11 अगस्त से राहत सामग्री जमा करनी शुरू कर दी। राहत सामग्री में पेयजल, टॉयलेटरीज, ओआरएस पैकेट, सोते वाले मैट, बैग, खाने-वाला भोजन, कपड़े, बर्तन और कंबल शामिल हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आवश्यक सामग्रियों को इकट्ठा करने के लिए बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, अहमदाबाद में छह अलग-अलग शहरों में कुछ संग्रह केंद्र स्थापित किए हैं। एनजीओ ने रूपये इकट्ठा करने की बजाय रोजाना प्रयोग की जाने वाली चीजों को इकट्ठा करने में विश्वास किया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बचाव कॉल सेंटर भी शुरू किए गए हैं। संपर्क नम्बर 8592933330, 9207703393 हैं।
  2. गूँज, दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन, बाढ़ प्रभावित केरल में बचाव और राहत अभियान चला रहा है। यह दान को अपने बैंक खाते में और इसके केटो फंडराइजिंग ड्राइव के माध्यम से भी स्वीकार कर रहा है।

धन का योगदान करने के लिए: https://goonj.org/contribute/

राहत सामग्री का योगदान करने के लिए: https://goonj.org/droping-centres

  1. ऑक्सफैम इंडिया केरल में राहत और बचाव अभियान भी चला रहा है। यह क्राउडफंडिंग प्लेटफार्म केटो पर दान स्वीकार कर रहा है।

दान करने के लिए: https://www.oxfamindia.org/kerala-floods 2018/?utm_source=OINHome&utm_medium=organic

  1. हेल्पएज इंडिया, वंचित वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए दान स्वीकार कर रहा हैं।
  2. हबिटैट फॉर ह्यूमैनिटी रैपिड रिस्पांस और इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी भी धन एकत्रित कर रही है।
  3. मिलाप ने केरल बाढ़ के लिए भी एक अभियान शुरू किया है।

 

Summary
Article Name
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद कैसे करें? 
Description
यदि आप केरल को अपना समर्थन करने और मदद के लिए योगदान करने के इच्छुक हैं लेकिन आप यह नहीं जानते कि कैसे उसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Author