Home / India / किडजानिया – बच्चों के लिए वास्तव में एक अनूठा अनुभव

किडजानिया – बच्चों के लिए वास्तव में एक अनूठा अनुभव

January 17, 2018
by


किडजानिया - बच्चों के लिए वास्तव में एक अनूठा अनुभव

नोएडा में स्थित, किडजानिया को इंटरैक्टिव इनडोर थीम पार्क के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। इस तथ्य के अलावा, यह बच्चों को सबसे अधिक सुरक्षा प्रदान करता है और इतने सारे अनुभवी स्थानों में यह एक अनूठा स्थान है। किडजानिया बच्चों के घूमने वाली जगह के लिए जाना जाता है, यहाँ तक कि यह बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाने की भी कोशिश करता है। यह इस कारण से है कि थीम पार्क उन गतिविधियों से भरा हुआ है जहाँ बच्चे खेल में लिप्त हो जाते है या दो रोल प्ले – पत्रकार, पायलट और अग्निशामक जैसे कुछ नाम वाले खेल बच्चों को समझने और अनुभव करने में सहायता करता हैं। एक थीम पार्क होने के बावजूद, इसे सिटी लाइन पर बनाया गया है।
इस पार्क में सात स्विमिंग पुल हैं, जो इतने बड़े है कि इनका इस्तेमाल ओलंपिक में भी किया जा सकता है। कई इमारतों के साथ-साथ यहाँ पर बैटरी द्वारा संचालित कारें है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि किडजानिया की अपनी एक अर्थव्यवस्था है, जिसमें उनकी स्वयं की मुद्रा शामिल होती है! वास्तव में किडजानिया मनोरंजन और वास्तविकता का एक शानदार संयोजन है। यही कारण है कि यह एक ही रंगमंच पर बच्चों के विकास करने और उनको योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्रभावशाली और प्रामाणिक भी है, क्योंकि यहाँ बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार कुछ भी बनने का अधिकार होता है। किडजानिया आपके बच्चों के लिए एक शानदार स्थान है और वास्तविक दुनिया के बारे में अधिक जानने के लिए, बच्चे खेल के माध्यम से खोज करते हैं, जिससे उनको जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में पता चलता है।

किडजानिया में बच्चों के लिए गतिविधियाँ
किडजानिया पार्क का वातावरण ऐसा है कि बच्चों को स्वभाविक रूप से क्या करना पसंद है और वो क्या करने में सक्षम है, उनकी रूचि के अनुसार यह सब एक प्ले के माध्यम से बच्चे को सिखाता है, जो वयस्क होकर इनको अपने वास्तविक जीवन में सामना करना पड़ेगा। किडजानिया में बच्चे अपने माता-पिता, दादा दादी की मिमिक्री (नकल) का रोल करते हैं और अन्य वयस्क जिनके पड़ोस में रहते हैं और जिनसे बातचीत करते हैं, उनकी भी मिमिक्री करते हैं। यहाँ पर लगभग 65 प्रतिष्ठान हैं जहाँ कम से कम 100 रोल-प्ले-आधारित साहसिक गतिविधियाँ हैं, जिसमें बच्चे भाग ले सकते हैं। किडजानिया की विशेषता यह है कि यहाँ चार वर्षीय बच्चे से लेकर 16 वर्षीय किशोरों के लिए कोई न कोई गतिविधि उपलब्ध है।

किडजानिया के टिकट की कीमत
किडजानिया के आगंतुकों को 5 मुख्य श्रेणियों – शिशु (2 वर्ष से कम), बच्चा (4 वर्ष से कम), बच्चे (4 से 16 वर्ष), वयस्क (17 से 59 वर्षीय) और वरिष्ठ नागरिक (60 से अधिक उम्र वाले) में बाँटा गया है। औसतन, किडजानिया की टिकट कीमत शिशु के लिए 700 रूपये, प्रति बच्चा 1200 रूपये, वयस्कों के लिए 600 रूपये से शुरू होती है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 200 रूपये से शुरू होती है। नवजात शिशु के लिए प्रवेश निःशुल्क है। किडजानिया में सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) और सार्वजनिक छुट्टियों की अपेक्षा सप्ताह के दिन (सोमवार से शुक्रवार) में कीमतें कम होती हैं। किडजानिया पार्क सुबह 10:30 से शाम 8 बजे तक खुला रहता है।

कैसे पहुँचे किडजानिया
किडजानिया के पास एक बस स्टॉप टीजी आईपी मॉल, सेक्टर 18 है। यदि आप एक मेट्रो में बैठे हैं, तो आपको नोएडा में आने वाली ब्लू लाइन ट्रेनों का लाभ उठाने की आवश्यकता होगी और आपको सेक्टर 18 के लिए निर्धारित मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। आप वहाँ से आसानी से रिक्शा लेकर मनोरंजन सिटी तक पहुँच सकते हैं और यहाँ से वहाँ तक पहुँचने में आपको लगभग तीन मिनट लगेंगे। कार से पहुँचने में आपको करीब एक घंटा और 10 मिनट एवं किडजानिया के प्रवेश द्वार तक 30 मिनट तक का समय लग जाएगा। हालांकि, यह भी आप पर निर्भर करता है कि आप कहाँ से आ रहे हैं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives