Home / India / भारत की मिस वर्ल्ड: ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज जीतने वाली भारतीय महिलाएं

भारत की मिस वर्ल्ड: ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज जीतने वाली भारतीय महिलाएं

November 21, 2017
by


भारत की मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) सौंदर्य स्पर्धा को दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रत्याशित और व्यापक रूप से देखा जाता है। दुनिया भर की सुंदर युवा महिलाएं इस स्पर्धा में भाग लेती हैं व अपने देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं और ताज को अपने नाम करने के लिए होड़ लगती हैं। मिस वर्ल्ड चुनी गई महिलाएं न केवल सुंदर होती है, बल्कि वह कई खूबियों जैसे विनम्र, प्रतिभाशाली और सामाजिक रूप से जिम्मेदार भी होती हैं। मिस वर्ल्ड का ताज पूरे एक वर्ष का होता है, जिसमें वह महिलाएं मिस वर्ल्ड फाउंडेशन के साथ कई सामाजिक कारणों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी करती हैं। इस साल छठी बार यह प्रतिष्ठित खिताब भारत की सुश्री मानुषी छिल्लर अपने नाम करने में सफल हुई हैं।

17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करके भारत के लिए यह ताज जीता था। हरियाणा की 20 वर्षीय मेडिकल की छात्रा सुश्री मानुषी छिल्लर ने दुनिया भर की 108 प्रतियोगियों को हराकर यह मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस सौंदर्य स्पर्धा का आयोजन चीन की सान्या सिटी एरिना में हुआ था। इस सौंदर्य स्पर्धा में उन्हें दो अन्य पुरस्कारों हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद अ पर पजटाइटल से भी सम्मानित किया गया है।

हम मानुषी छिल्लर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए, आइए हम उन सभी भारतीय खूबसूरत महिलाएं के बारे में जानें, जो पहले इस ताज को अपने नाम कर चुकी हैं।

रीता फारिया (मिस वर्ल्ड वर्ष 1966)

उस जादुई रात को 51 साल हो चुके हैं, जब भारतीय प्रतियोगी रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड की सौंदर्य स्पर्धा में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर और ताज को अपने नाम करके भारत की पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। फारिया अभिमत में नहीं थीं, लेकिन फिर भी वह दुनिया भर की 65 अन्य प्रतियोगियों को ताज की सूची से बाहर करने में कामयाब रही थी। रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली एशियाई महिला थी। ताज जीतने में सफल होने वाली कई अन्य महिलाओं के विपरीत, फारिया ने मॉडलिंग या अभिनय में अपना कैरियर बनाने का विकल्प नहीं चुना, बल्कि आगे बढ़ने का फैसला किया और औषधि (मेडिसिन) में डिग्री हासिल करने के बाद चिकित्सक का अभ्यास किया। फारिया ने बाद में कई सौंदर्य स्पर्धाओं (प्रतियोगितओं) में जज के तौर पर भी काम किया है।

ऐश्वर्या राय (मिस वर्ल्ड वर्ष 1994)

रीता फारिया के करीब 28 साल बाद, 21 वर्षीय वास्तुकला की सुंदर छात्रा ऐश्वर्य राय वर्ष 1994 में भारत की अगली मिस वर्ल्ड बनी थीं। उसी वर्ष सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स भी बनी थीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद अगले वर्ष ही ऐश्वर्य राय बॉलीवुड की सबसे सफल मॉडल और अभिनेत्री बनने में कामयाब रही थीं। वर्तमान में वह एड्स (यूएन एड्स) की संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम की सद्भावना राजदूतों में से एक है। ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म समारोह की जूरी सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं।

डायना हेडन (मिस वर्ल्ड वर्ष 1997)

फारिया और राय के बाद वर्ष 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज भारतीय सुंदरी डायना है डन ने जीता था। उसके बाद मिस वर्ल्ड हैडन ने यूके की रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में प्रवेश लिया और एक स्टेज कलाकार के रूप में कैरियर बनाने में सफल हुईं। डायना ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया था, लेकिन इनकी हिंदी फिल्में ज्यादा हिट नहीं हुई थीं। वर्ष 2008 में वह लोकप्रिय भारतीय टीवी रियलटी शो बिग बॉस में आई और बाद में वर्ष 2012 में उनकी सुंदरता, सौंदर्य प्रतियोगिता और व्यक्तित्व विकास पर एक किताब प्रकाशित हुई, जिसे ए ब्यूटी गाइड के नाम से जाना जाता है।

युक्ता मुखी (मिस वर्ल्ड वर्ष 1999)

हेडन के बाद, युक्ता मुखी ने वर्ष 1999 में लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड की सीमावधि के अंत तक, युक्ता मुखी भारतीय सिनेमा में अपना कैरियर बनाने में कामयाब हो गई थीं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया और बाद में हिंदी फिल्मों में भी काम करने लगी। हालाँकि, उनका फिल्मी कैरियर अल्पकालीन था, क्योंकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाई थीं। युक्ता मुखी का समर्थन करने वाले कई धर्मार्थ कारण हैं और वह आवाज के जरिए अंग दान में अपना योगदान देती हैं। युक्ता मुखी कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं।

प्रियंका चोपड़ा (मिस वर्ल्ड वर्ष 2000)

वर्ष 2000 की मिस वर्ल्ड सौंदर्य स्पर्धा ने भारत को गर्वान्वितकर दिया था, क्योंकि यह पहली बार था, जब युक्ता मुखी के हाथों से मिस वर्ल्ड का ताज जाने वाला था, लेकिन भारत की खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा इसे अपने नाम करने में सफल हुई थीं। ताज जीतना केवल प्रियंका चोपड़ा की शुरुआत थी, क्योंकि उसके बाद प्रियंका अपने आप को बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक के रूप में साबित करने में सफल हुई हैं और उन्होने कई सुपर हिट फिल्मों में अपने बेहतर अभिनय का प्रदर्शन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और साथ ही एबीसी थ्रिलर सीरीज क्वांटिको में मुख्य भूमिका निभाई है। चोपड़ा न केवल बच्चों के अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना राजदूत हैं, बल्कि वह देश के चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। फोर्ब्स मैगनीज द्वारा वर्ष 2017 में उन्हे विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।