Home / India / मैप्स ऑफ इंडिया पुरस्कार 2017: और यह पुरस्कार दिया जाता है……

मैप्स ऑफ इंडिया पुरस्कार 2017: और यह पुरस्कार दिया जाता है……

January 24, 2018
by


मैप्स ऑफ इंडिया पुरस्कार 2017: और यह पुरस्कार दिया जाता है......

वर्ष 2017, भारत के लिए एक घटनापूर्ण वर्ष रहा है। इस साल कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी हुई। इस वर्ष हमने देखा कि प्रभावशाली गॉडमैन को जेल में डाल दिया गया और एक फिल्म पर प्रदर्शकारियों के निर्माण को लेकर बहुत विरोध हुआ, क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि इस फिल्म में पौराणिक राजपूत राजकुमारी (पद्मावती) को गलत तरीके से दिखाया है। इस साल डोकलाम को लेकर भारत और चीन युद्ध की स्थित तक पहुँच गए, लेकिन अंततः इस मामले का निपटारा हो गया। मूवी प्रेमियों को आशा थी कि फिल्म न्यूटन को ऑस्कर अवार्ड मिलेगा, हालांकि कई लोगों के दिल टूट गए, क्योंकि यह फिल्म 90 वें अकादमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नामांकित नहीं हो पाई। अर्थव्यवस्था ने बेहतर विकास किया। अप्रैल-जून में दर्ज किए गए तीन साल के निम्नतम स्तर के बाद, सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 6.3 हो गई। और अंत में, लोगों को बहुत परेशान करने वाला सवाल “कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा” उसका जवाब मिला। कुल मिलाकर 2017 में कोई भी समय शांतिपूर्ण या उदासी भरा नहीं रहा।

मैप्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम (mapsofindia.com) ने 7 दिसंबर 2017 से 7 जनवरी 2018 तक आयोजित होने वाले चुनाव के साथ इस वर्ष अपने रूझान जारी किए थे। इस प्रकार, लोगों ने अपने पसंदीदा व्यक्तित्वों, स्थानों (और सबसे खराब) तथा चलचित्र जो कि 2017 में सुर्खियों में थे उनके लिए मतदान किया। कुछ श्रेणियों में, लोगों की पसंद अपेक्षा के मुताबिक थी लेकिन दूसरों ने कुछ आश्चर्य प्रदर्शन किया।

अपनी आलोचनाओं के बावजूद भी केजरीवाल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिज्ञ की श्रेणी में स्थान दिया। मतदान में भाग लेने वाले 12049 (46.3 प्रतिशत) लोगों ने केजरीवाल को सबसे अच्छे राजनेता के रूप में चुना, जबकि 10925 (42 प्रतिशत) लोगों ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया था। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी 2154 (8.3 प्रतिशत) वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

फिल्म न्यूटन ऑस्कर अवार्ड तो नहीं जीत पाई, लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। 46.4 प्रतिशत लोगों ने इसे मैप्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में दर्जा दिया। जॉली एलएलबी-2 23.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थी, जबकि बाहुबली को 10.1 प्रतिशत ही मत मिले। शानदार निर्देशन के लिए न्यूटन के निर्देशक अमित मसुरकर काफी चर्चा में रहे थे। भारतीय निर्देशकों में, उन्होंने 55 प्रतिशत वोटों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जॉली एलएलबी-2 के निर्देशक सुभाष कपूर और अनुराग बसु (जग्गा जासूस) ने क्रमशः 26.7 और 9 प्रतिशत वोट प्राप्त किया इस प्रकार वह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

हालांकि शाहरुख खान की कोई भी फिल्म मैप्स ऑफ इंडिया अवार्ड में कोई भी पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस शानदार और मधुर अभिनेता की लोकप्रियता कम हो गई है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) की श्रेणी में, शाहरुख खान 30.8 प्रतिशत वोटों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। जॉली एलएलबी-2 में शानदार अभिनय करने वाले अक्षय कुमार 29.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे तथा इरफान खान 22.7 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) की श्रेणी में, आलिया भट्ट ने विद्या बालन को बहुत ही कम वोटों से परास्त किया। शीर्ष पर रहने वाली आलिया भट्ट ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपने प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें बटोरीं। विद्या बालन के 29 प्रतिशत वोटों की तुलना में आलिया भट्ट को 31.7 प्रतिशत वोट मिले। ‘तुम्हारी सुलू’ में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री विद्या बालन ने बहुत प्रशंसा प्राप्त की, जबकि भूमि पेडनेकर 19 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

2017 में संगीत की दुनिया में सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज किया। सोनू निगम 56 प्रतिशत वोटों के साथ सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) की श्रेणी में शीर्ष कलाकार थे, जबकि श्रेया घोषल 53 प्रतिशत वोटों के साथ सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) की श्रेणी में शीर्ष पर थीं। पुरुष वर्ग में अन्य कलाकारों में अरिजीत सिंह और अरमान मलिक थे, जबकि महिला वर्ग में सुनिधि चौहान और नेहा कक्कड़ दूसरे और तीसरे स्थान पर थीं।

विजाग एक ऐसी जगह है जहाँ बहुत से लोग अपना घर बनाना चाहते हैं। 44.3 प्रतिशत लोगों ने विजाग को सबसे अच्छे शहर के रूप में वोट किया। पुणे को 15.5 प्रतिशत और जयपुर को 11.5 प्रतिशत वोट मिले, इस प्रकार ये क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके विपरीत वाराणसी था, जिसे 51.6 प्रतिशत मतदाताओं ने सबसे खराब शहर का दर्जा दिया। धनबाद को 17.2 प्रतिशत और गाजियाबाद को 14.9 प्रतिशत वोट मिले इस प्रकार ये दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

एक व्यवसाय की स्थापना के लिए लोगों ने हैदराबाद को काफी पसंद किया। 36.9 प्रतिशत लोगों ने हैदराबाद को व्यापार करने के लिए सबसे अच्छे शहर के रूप में वोट किया। खेल के मामले में मुंबई और कोलकाता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। देश में फिर से सबसे अच्छे वैज्ञानिक तकनीक केंद्र के रूप में हैदराबाद ने 44.4 प्रतिशत वोट हासिल किए। इसी क्रम में दिल्ली दूसरे और जबकि मुंबई तीसरे स्थान पर रही।

खेल के लिए प्राप्त वोटों से पता चला कि भारत क्रिकेट प्रेमियों का देश है। विराट कोहली को 32.6 प्रतिशत वोट मिले, जबकि पी.वी. सिंधु और सैखोम मीराबाई दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।