Home / India / नई दिल्ली-मुंबई सुपर राजधानी ट्रेन: किराया, तथ्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

नई दिल्ली-मुंबई सुपर राजधानी ट्रेन: किराया, तथ्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

October 17, 2017
by


नई दिल्ली-मुंबई सुपर राजधानी ट्रेन का शुभारंभ आज: किराया, तथ्य और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

भारतीय रेलवे ने 16 अक्टूबर को दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली एक नई सुपर राजधानी ट्रेन का शुभारंभ किया है। रेलवे ने, नागरिकों को ट्रेन संख्या 04006 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस सुपर राजधानी को दीवाली के उपहार के तौर पर दिया है। नई दिल्ली-मुम्बई के बीच रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करना कष्टकारक हो गया है।

सुपर राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनश स्टेशन तक चलेगी। दिल्ली-मुम्बई के व्यस्त मार्गों के बीच नई सुपर राजधानी ट्रेन को यात्रा में लगने वाले करीब दो घंटे तक के समय को कम करने के लिए इसको चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि यह सिर्फ 14 घंटे में 1,377 किलोमीटर की दूरी को तय करेगी।

किराया

रेलवे के डायनामिक प्राइसिंग मैकेनिज्म के अनुसार, दिल्ली और मुंबई के बीच नई सुपर राजधनी में फ्लेक्सी-फेयर सिस्टम की अवधारणा का परिचालन नहीं होगा। जबकि इस तथ्य पर जोर दिया गया है कि ट्रेन का किराया हर 10 प्रतिशत सीट बुकिंग पर 10 प्रतिशत तक नहीं बढ़ेगा जैसा कि सामान्य राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में होता है। नई सुपर राजधानी, दूसरी दो राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में- अगस्त क्रांति राजधानी और मुंबई सेंट्रल- जो कि नई दिल्ली राजधानी मार्ग पर चलती हैं, यात्रा के किराए में 600-800 रुपये की कटौती करेगी।

रनिंग शेड्यूल (चलने की समय-सारणी)

यह विशेष नई दिल्ली-मुंबई सुपर राजधानी एक्सप्रेस शुरूआत तौर पर तीन महीने यानी 16 अक्टूबर से 16 जनवरी तक चलाई जाएगी। यह हफ्ते में तीन दिन ही चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी, जबकि बांद्रा से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को। नई सुपर राजधानी दिल्ली से चलकर केवल तीन जगह कोटा, वडोदरा और सूरत स्टेशन पर रूकेगी। यह दिल्ली से शाम चार बजकर पन्द्रह मिनट (4:15) पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह छ: बजकर दस मिनट (6:10) पर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक पहुँचने की इसकी संभावना है। ठीक उसी तरह से, यह मुंबई से शाम चार बजकर पन्द्रह मिनट (4:15) पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह छ: बजकर दस मिनट पर (6:10) दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुँच जाएगी।

ट्रेन के अन्दर भोजन की व्यवस्था

यह नई सुपर राजधानी एक्सप्रेस कुछ नई सुविधाएं भी प्रदान करेगी। ट्रेन नंबर 04006 (एनजेडएम-बीडीटीएस राजधानी एसपीएल) में ‘विशेष’ भोजन की सेवाएं भी प्रदान की जाएगी। भोजन की सेवाएं वैकल्पिक होगी अगर कोई यात्री इन सेवाओं को नहीं लेना चाहता है तो कीमतों में विशेष कमी कर दी जाएगी।

रेल मंत्रालय ने, यात्रियों के लिए भोजन के सभी लाभों को पूरा करने के लिए नई सुपर राजधानी को चलाने की शुरुआत की है। सुलभ और तेज रफ्तार से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के साथ यात्री अपना अधिक समय शहरों में बिता सकते हैं और जैसा कि इसके मुंबई और दिल्ली में सुबह छ:बजकर दस मिनट (6:10 बजे) तक पहुँचने की संभावना है, इस प्रकार यात्रियों को यातायात के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली-मुम्बई का एक विशेष मार्ग भी है, जिसे विशेष गलियारों को अर्ध-उच्च गति की सेवाओं के साथ विकास किया जाना है।

एक पेंट्री कार और दो पावर कार के अतिरिक्त, विशेष दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में प्रथम एसी वातानुकूलित कोच, द्वितीय कोच में सेकेंड एसी और तृतीय एसी में बारह कोच होंगे। ट्रेन की औसतन रफ्तार लगभग 89 कि.मी. प्रति घंटे के आसपास है और 130 कि.मी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने की उम्मीद है। सुपर राजधानी की बेहतर गतिवृद्धि, धीमी गति और उच्चतर रफ्तार के लिए 5,400 लोकोमोटिव के दो डब्ल्यूएपी5 इंजन द्वारा खींचा जाएगा।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives