Home / Sports

Category Archives: Sports

4 / 5 ( 1 vote ) बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ नई भागीदारी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए अच्छी खबर लाई है। हाल ही में खत्म हुए रियो डि जेनेरो के ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक खेलों में निराशाजनक नतीजों के बाद सानिया ने 21 अगस्त को सिनसिनाटी ओपन जीत लिया। इसके साथ ही वह वुमंस टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) की डबल्स रैंकिंग में टॉप पर आ गई हैं। फाइनल मुकाबले में सानिया और स्ट्रायकोवा ने मार्तिना [...]

रियो ओलिम्पिक्स 2016 में भारत का प्रदर्शन कभी खुशी कभी गम का रहा। आप कुछ जीते और कुछ हार गए। यहां बात दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का अवसर भी था। ओलिम्पिक के स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका इस वजह से नहीं मिलता कि वह खिलाड़ी अपने देश में शीर्षस्थ है, बल्कि उसे न्यूनतम ओलिम्पिक मापदंडों पर आयोजित क्वालिफिकेशन ट्रायल्स के दौरान अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होती [...]

पीवी सिंधु के तौर पर भारत को एक महिला चैम्पियन मिल गई है। ऐसी चैम्पियन जो बैडमिंटन में आने वाले वक्त का सितारा हैं। उन्होंने रियो 2016 ओलिम्पिक्स में रजत पदक जीता। इससे भी बढ़कर स्वर्ण पदक जीतने वाली मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन कैरोलिना मरीन के खिलाफ फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। एक पल के लिए भी नहीं लगा कि मुकाबला एकतरफा हो गया है। अंत तक सिंधु ने जीवटता दिखाई। फाइनल मैच के बाद उन्होंने [...]

दीपा कर्माकर ने रियो ओलिम्पिक्स 2016 में आर्टिस्टिक जिमनास्टिक के व्यक्तिगत वॉल्ट इवेंट के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। भले ही उन्हें उनके जादुई ‘प्रोडुनोवा’ वॉल्ट के दम पर पदक न मिला हो और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा हो, उनकी उपलब्धि किसी भी मायने में कम नहीं है। उन्हें जो भी तारीफ और सम्मान मिल रहा है, वह उसकी सच्ची हकदार है। एक ऐसे देश में, जो ओलिम्पिक पदक पाने के [...]

ओडिशा में भुवनेश्वर की सरदार शाही बस्ती में रहने वाले 11 साल के फुटबॉल खिलाड़ी चंदन नायक को जर्मनी में बैयर्न म्युनिख में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। म्युनिख में आयोजित जूनियर फुटबॉल कैम्प का सारा खर्च प्रशिक्षण देने वाली संस्था ही उठाएगी। नायक यूरोप के दूसरे सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लब में एक एकेडमी प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। क्या यह सपने के पूरे होने जैसा नहीं है? निश्चित तौर पर है! आपमें से [...]

अगस्त का महीना खेलप्रेमियों के लिए एक बोनांजा साबित हो रहा है। रियो डी जेनेरो में ओलिम्पिक खेल चल रहे हैं। इधर नेहरू ट्रॉफी बोट रेस भी 13 अगस्त को होने वाली है। केरल के अलप्पुझा के पास पुन्नमदा झील पर होने वाली यह रेस देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में उनके नाम पर कराई जाती है। यह रेस हर साल अगस्त महीने के दूसरे शनिवार को होती है। [...]

बहुप्रतीक्षित रियो ओलिम्पिक्स 2016 पांच अगस्त 2016 को शुरू होने वाला है। हां!! हर चार साल में होने वाला खेलों का महाकुंभ महज दो दिन में शुरू होने वाला है। और भारतीयों के पास रोमांचित होने का मौका भी है। इस बार 15 अलग–अलग प्रतिस्पर्धाओं में भारत के 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 66 पुरुष और 54 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 1900 में भारत की भागीदारी के बाद से यह भारत का अब तक का [...]

रियो डी जेनेरो में 5 अगस्त को ओलिंपिक खेलों का आगाज होगा। भारत का अब तक का सबसे बड़ा ओलिंपिक दल भी दुनिया के इस सबसे बड़े खेल समारोह में भाग लेने के लिए रियो पहुंचने लगा है। धीरे-धीरे ही सही ओलिंपिक के स्टेज पर भारत की भागीदारी मजबूती के साथ बढ़ रही है। इस साल भारतीय दल उत्साह से लबरेज है और हर खेल में दुनिया की चुनौती का सामना करने को तैयार। स्थानीय [...]

क्या टीम इंडिया वेस्ट इंडीज में श्रीलंका का कारनामा दोहरा पाएगी? पिछले कई महीने से भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैच नहीं खेला है। पिछली टेस्ट शृंखला के दौरान – घरेलू शृंखला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ- भारत ने स्पिनरों के लिए मददगार विकेट्स पर शानदार तरीके से 3-0 से शृंखला अपने नाम की थी और यह साबित किया था कि वह दुनिया में नंबर एक टेस्ट टीम है। अब, भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के [...]