Home / Travel / भ्रमण करने योग्य भारत की 10 सबसे खूबसूरत घाटियाँ

भ्रमण करने योग्य भारत की 10 सबसे खूबसूरत घाटियाँ

January 6, 2018
by


भ्रमण करने योग्य भारत की 10 सबसे खूबसूरत घाटियाँ

चाहे आप देवदूतों का अनुसरण करते हों या राक्षसों से घृणा करते हों, पहाड़ी और घाटियाँ इन सब का मूल हैं। एक ऐसी जगह जहाँ पर्वत निराले ढंग से नीले आकाश में  उठते हुए बादलों की माला पहनते हैं, जहाँ सुबह के समय निरंतर बूँदा-बाँदी करती हुई बौछारों और कोहरे में पूरा जंगल स्नान करता है, उसके बाद सूरज का चमकदार प्रकाश होता है। जहाँ पक्षियों के गीत पहाड़ी नदियों की कलकलाहट भरी आवाज के साथ मिलते हैं और जहाँ छोटे से गाँव के दीपक एक मुट्ठी भर बिखरे रत्नों की तरह चमकते हैं। क्या यह सोचकर आपको वहाँ  जाने की अभिलाषा हो रही है?

जो उदग्रता से इच्छुक हैं, उनके लिए पहाड़ों की अकथनीय भव्यता के रूप में कायाकल्प करना कुछ भी नहीं है। चलो, भारत में हिमालय के निचले इलाकों से लेकर नीलगिरी के प्राचीन जंगलों तक की सबसे खूबसूरत घाटियाँ देखते हैं।

नुब्रा घाटी, जम्मू और कश्मीर

नुब्रा घाटी, जम्मू और कश्मीर

हमारी छोटी सी दुनिया की सरपरस्ती और काम करने से वंचित, लद्दाख नामक एक दूर-दराज और सुदृढ़ सुंदर भूमि है, जहाँ नग्न पहाड़ बुद्धिमत्ता के प्रहरी के रूप में गम्भीरता से खड़े हैं। नुब्रा नदी की आभा फिरोजी विशाल मैत्रेय-बुद्ध की मूर्ति के साथ प्रदीप्तिमान होती है, जहाँ श्योक नदी नुब्रा से मिलती है। दो-कूबड़ वाले ऊँट हंडर की रेत के टीलों और खुबानी क्षेत्रों में टुर्टूक– जहाँ से सियाचिन ग्लेशियर शुरू होता है, वहाँ चलते हैं।

अरकू घाटी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

अरकू घाटी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

यह घाटी कॉफी बागान और कई टॉलीवुड फिल्मों के निर्माण के लिए प्रसिद है। यह पूर्वी घाटों में विशाखा पत्तनम (विजाग) से लगभग 112 किलोमीटर दूर है। बोरा गुफाएं, कटिकी झरने, अनंतगिरी हिल्स, जनजातीय संग्रहालय और पद्मपुरम वनस्पति उद्यान यहाँ के आसपास के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। अनंतगिरी और सुंकरिमेट्टा जैसे वनों के साथ-साथ गालिकोंडा, सुंकरिमेट्टा और जिंदरगढ़ जैसे पहाड़ यात्रियों के लिए स्वर्ग के समान हैं। देरी वाले मानसून या देरी वाली सर्दियाँ अराकू घाटी की यात्रा के लिए एक आदर्श मौसम हैं।

कांगड़ा घाटी, हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा घाटी, हिमाचल प्रदेश

यह बहुत खूबसूरत है, क्योंकि परम पूज्य दलाईलामा यहाँ रहते हैं। कांगड़ा, धर्मशाला, मैकलोड गंज और बैजनाथ घाटी में लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यह मुख्य रूप से पश्चिमी हिमाचल प्रदेश में शामिल है, जहाँ का हर सूर्यास्त देखने लायक होता है। यूनेस्को बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कांगड़ा घाटी रेलवे को न भूलें और मसरूर रॉक कंट मंदिर का दौरा करें।

युमथांग घाटी, सिक्किम

युमथांग घाटी, सिक्किम

उत्तरी सिक्किम के कम-अन्वेषण वाले क्षेत्रों का यह एक लोकप्रिय स्कीइंग गंतव्य है। यह बेहद खूबसूरत घाटी बौद्ध मठों और देहाती समुदायों के साथ चिन्हित है। यह यात्रियों को एक जीरो प्वाइंट से चीन और एक अंत की दुनिया को देखने अनुभव प्रदान करती है। जबकि यहाँ से लाचुंग शहर सबसे निकट है और राज्य की राजधानी गंगटोक दक्षिण में लगभग 150 किमी की दूरी पर स्थित है। रोडोडेंड्रोन (एक प्रकार का फल) को खिलते हुए देखने के लिए वसंत ऋतु (अप्रैल या मई) में इसका दौरा करें।

फूलों की घाटी, उत्तराखण्ड

फूलों की घाटी, उत्तराखण्ड

क्या कभी अपने फूलों से शोभायमान स्वर्ग के बगीचे को देखने या असली फूलों की कालीन पर चलने की इच्छा व्यक्त की है? सदाबहार ढलान और पहाड़ी घास के मैदान के साथ-साथ इस घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के पौधे और दुर्लभ जानवर हैं। यहाँ आने के लिए एक दुर्लभ यात्रा करनी पड़ती है, जो जो शीमठ के निकट गोविंदघाट से शुरू होती है। जुलाई और अगस्त के मानसूनी महीनों को गढ़वाल हिमालय से शुरू होने वाली इस घाटी की यात्रा करने का आदर्श समय माना जाता है।

मौन घाटी, केरल

मौन घाटी, केरल

नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसी यह पश्चिमी घाट की आखिरी बाधारहित घाटियों में से एक है। पलक्कड़ जिले में स्थित इस घाटी को वर्ष 1980 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया। पत्तियों के माध्यम से धूप की तरह, आपकी आत्मा प्रकृति के सांत्वना का दर्शन और कोलाहल को ग्रहण करेगी।

लिडर घाटी, जम्मू और कश्मीर

लिडर घाटी, जम्मू और कश्मीर

देवदार की एक श्रृंखला के साथ सुशोभित इस 73 कि.मी. लंबी घाटी का निर्माण लिडर नदी से हुआ है। पहल गाम शहर, जो कि अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर है, इस घाटी के केंद्र में स्थित है। यहाँ की कोल्हाई ग्लेशियर, जेसर झील और शेषनाग झील जैसी जीवंत जगहें देखने लायक हैं।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

बौद्ध मठों, बिखरे गाँवों और प्राचीन रेशमी मार्ग इस घाटी के मुख्य आकर्षण हैं। यह ऊर्ध्वाधर लाहौल घाटी से 15,095 फुट (4,590 मीटर) की ऊँची होने के कारण कुंजम पास से अलग हो गई है। कुछ मायनों में, स्पीति शायद लद्दाख की तुलना में अधिक बेहतर है, लेकिन यह पूरे वर्ष से संसक्ति रहती है।

जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

सदाबहार जीरो घाटी एक प्राचीन साम्राज्य की तरह अरुणाचल प्रदेश के सबसे सुंदर पर्वतों के बीच में स्थित है। यह अच्छी तरह से की जाने वाली चावल की खेती और देशी अपतानी जनजाति के गाँवों के साथ चिन्हित है। सितंबर में चार दिनों के लिए, जीरो शहर के लोग राज्य की राजधानी इटा नगर से 115 किमी दूर, जीरो संगीत समारोह में भाग लेने के लिए संगीत प्रेमियों को आमंत्रित करते हैं।

शरावथी घाटी, कर्नाटक  

शरावथी घाटी, कर्नाटक  

आश्चर्यजनक विरोधाभासों की इस घाटी में उच्च झरने और पर्वत के बीच नाटकीय संकुचित मार्ग हैं। प्रसिद्ध शरावथी नदी 830 फीट लंबे जोग फॉल्स का निर्माण करती है। शिमोगा जिले में इसका शांत वन्यजीव अभ्यारण्य है, जो कर्नाटक में यात्रा के लिए शीर्ष स्थलों में से एक है। पहाड़ की चोटी पर सूर्यास्त के प्रकाश को देखें और ताजी हवा के साथ अपने आपको उत्साहित करें।

कश्मीर घाटी, दून वैली, जंस्कार घाटी और दिबांग घाटी भारत की अन्य प्रसिद्ध घाटियाँ हैं, इसलिए अपनी आत्मा को साफ करने के लिए इन घाटियों का दौरा अवश्य करें।