Home / Travel / केरल में 10 सबसे अधिक आकर्षक झरने – आपको अवश्य देखने चाहिए

केरल में 10 सबसे अधिक आकर्षक झरने – आपको अवश्य देखने चाहिए

May 7, 2018
by


केरल में 10 सबसे अधिक आकर्षित करने वाले झरने

केरल की भूमि जंगलों, झीलों और झरनों के साथ पूर्ण रूप से समृद्ध होने के लिए जानी जाती है। शानदार पश्चिमी घाटों से तेजी से निकली छोटी और बड़ी पानी की धाराएं, यहां आकर्षक झरने बनाने के लिए विलयन करती हैं। मानसून के दौरान, जब सूर्य बादलों के साथ लुका छिपी का खेल खेलने लगता है तब मूसलाधार बारिश का तेज पानी चट्टानी पहाड़ों से बहुत तेजी से नीचे आता है और इससे प्रकृति को एक नया जीवन प्राप्त होता है। इन स्वास्थ्यप्रद स्थानों में भीग जाएं और इस महीने प्रकृति के साथ अपनी आत्मा को फिर से जीवंत बनाएं जैसा कि पूर्वोत्तर मानसून में केरल दिखाई देता है।

यहाँ 10 सबसे खूबसूरत झरनों के बारे में जानकारी दी गई हैं जिन्हें आपको केरल की यात्रा करते समय अवश्य देखना चाहिए।

  1. अथिराप्पिल्ली झरना

त्रिशूर से लगभग 47 किमी की दूरी पर स्थित, अथिराप्पिल्ली झरना राज्य में सबसे ऊँचा और सबसे खूबसूरत झरना है। यह शोलायर पहाड़ियों का शानदार दृश्य प्रदान करता है। मनोहर स्थान, घने जंगल और पानी गिरने की आवाजें ये शहर के शोर से परेशान आपकी इंद्रियों को पुनर्जीवित करेंगी।

  1. मीनमुट्टी झरना

लगभग 300 मीटर की ऊँचाई से गिरता हुआ मीनमुट्टी झरना नीचे आकर कई धाराओं में बँट जाता है। केरल में मीनमुट्टी सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है जो कि बहुत ही अच्छी स्थिति में जंगल के अंदर शोभायमान है। यहाँ एक चट्टानी इलाके के माध्यम से 2 किमी की दूरी तक ढलान पर ट्रैकिंग करते हुए पहुँचा जा सकता है।

  1. थोम्मंकुत्हू झरना

थोम्मंकुत्हू झरना एक आकर्षक सेवन स्टेप वाली सुंदर नदी है और प्रकृति की शांति के बीच कुछ समय बिताने के लिए एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला स्थान है। एक अविस्मरणीय अनुभव के लिए इस झरने के आसपास सुरम्य पहाड़ियों और समृद्ध वनस्पतियों के माध्यम से ट्रेकिंग करें।

  1. नयायमकडू झरना

नयायमकडू झरना शहर से लगभग 10 किमी दूर मुन्नार के पास के पास स्थित है। इस झरने में 1,600 मीटर की ऊँचाई से पानी गिरता है। नयायमकडू पर टहलने से आप मुन्नार शहर के शानदार दृश्यों और उस पर फैले चाय के बागानों को देख सकते हैं।

  1. कीज्हर्कुत्हू झरना

सुंदर कीज्हर्कुत्हू झरना लगभग 1,500 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। यह रॉक क्लाइंबिंग और पर्वतारोहण के लिए एकदम सही है। घने जंगल के माध्यम से 2 किमी की ट्रेकिंग द्वारा इस झरने तक पहुँचा जा सकता है।

  1. सेंटिनल रॉक झरना (सूचिपारा वाटरफॉल्स)

सूचिपारा में झरना, जिसे सेंटिनल रॉक झरना भी कहा जाता है, वायनाड में सबसे करिश्माई झरनों में से एक है। 100 से 300 फीट की ऊँचाई से गिरते हुए, पानी तली पर तीव्र ग्रेनाइट चट्टानों से टकराता है। यह इस जगह को एक रोमांचक ट्रेकिंग गंतव्य बनाता है।

  1. वाजहाचल झरना

कई लुप्तप्राय और स्थानीय पौधों और पशु प्रजातियों के घर वाले इस हरे-भरे जंगल के नजदीक स्थित, वाजहाचल झरना लुभावने रूप से भव्य है।

  1. पेरुन्ठेनारुवी झरना

पम्पा नदी पर अद्भुत पेरुन्ठेनारुवी झरना, देश भर में और विदेशों से आगंतुकों को आकर्षित करता है। इसका पानी कई धाराओं के माध्यम से 60 से 100 फीट ऊँचाई से एक चट्टानी सतह पर नीचे की ओर बहता है।

  1. ठुशारागिरी झरना

ठुशारागिरी का अर्थ है ‘बर्फीली चोटी’ और इस झरने के नाम से यह साबित होता है। झरना, पश्चिमी घाटों से गिरता हुआ ऐसा दिखाई देता है जैसे कि यह नीचे की ओर बर्फ की वर्षा कर रहा हो। यदि आप अपने आप को शारीरिक रूप से चुस्त मानते हैं, तो आप इस झरने की उत्पत्ति को देखने और पता लगाने के लिए 5 किमी की ट्रेकिंग चढ़ाई पर जा सकते हैं। यह उतना ही लाभप्रद है कि दूर रहते हुए और बिना मेहनत के उस दृश्य और उस धवनी का आनन्द उठाना जो कि चमकते हुए पानी से उत्पन्न हो रही।

  1. पालरुवी जलप्रपात

पालरुवी झरना भारत के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। पालरुवी का मतलब मलयालम में दूध की एक धारा है और गिरने वाले पानी के धुंधले सफेद रंग की वजह से इस झरने का यह नाम रखा गया है। इस झरने के एक मनोहर दृश्य के साथ पुरस्कृत होने के लिए घने जंगल के माध्यम से ट्रेकिंग करनी पड़ती है।