Home / Travel / महिला यात्रियों के लिए 10 उपयोगी सुरक्षा टिप्स

महिला यात्रियों के लिए 10 उपयोगी सुरक्षा टिप्स

October 5, 2017
by


महिला यात्रियों के लिए 10 उपयोगी सुरक्षा टिप्स

मनुष्य के अन्दर दुनिया के बारे में पता लगाने की एक जन्मजात इच्छा होती है। जीवन की एक नई खोज, एक सुविधा क्षेत्र के अंत से शुरू होती है। यात्रा एक ऐसा अनुभव है जो एक जगह की प्रिज्मीय विविधता को जानने के साथ-साथ असंख्य सबक देने तक पूरी होती है। यात्रा, किसी भी मनुष्य के अनुभव को समृद्ध बनाती है। इसके अलावा, यह अनुभव किसी को नीचे गिरने, ऊपर उठने और जीवन में यात्रा की नई शुरूआत करने के लिए सक्षम बनाती है। यात्रा से संबंधित यात्रियों के अनुभव को समृद्ध करने में स्थान और समय दोनों अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन कभी-कभी पुरुषों या महिलाओं के लिए यात्रा का अनुभव सुखद प्रतीत नहीं हो पाता है। जिस स्थान की आप यात्रा कर रहे हैं, जिन लोगों के साथ आप यात्रा करते हैं और साथ ही साथ जिन लोगों से आप यात्रा के दौरान मिलते हैं, ये सभी लोग आपके अनुभव को समृद्ध बनाकर या फिर सबक सिखाकर छोड़ देते हैं। अंधराष्ट्रीयता ने पुरुष एकल यात्रियों की तुलना में महिला एकल यात्रियों को अधिक असुरक्षित बनाया है। आधुनिक महानगरों में यात्रा के कुछ लाभों के साथ ही इसके कई नुकसान भी हमारे सामने आते हैं। चाहे वह चोरी हो, छेड़खानी हो, घूरकर देखना हो, जिससे आप असुविधाजनक महसूस करते हैं, अश्लील टिप्पणियाँ, जो कि यात्रा के दौरान एकल महिला यात्रियों के लिए बड़ी चुनौतियों के रुप में सामने आती हैं। भारत में समाज का एक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण- जो एक महानगरीय शहर में या एक ग्रामीण व्यवस्था में एकल महिला यात्रियों के लिए जोखिम को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए, यहाँ पर महिला यात्रियों के सुरक्षित रूप से यात्रा करने और उनके जीवन की अद्भुत यात्रा को संजोकर रखने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए हैं।

  • क्या आप खोज करते हैं- किसी भी देश की यात्रा करने से पहले, राज्य या उस स्थान, वहाँ कि संस्कृति, भाषा और लोगों के साथ खुद को परिचित कराने आदि जो कि उन स्थानों की यात्रा करने के लिए अत्यधिक अनिवार्य  हैं। पर्यटन, राज्य या एक देश, किसी स्थल और शहर के बारे में ज्ञान को बढ़ाता है। इस मामले में अगर आप किसी देश या राज्य में यात्रा के लिए जाते हैं जहाँ एक अलग भाषा बोली जाती है, तो आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अनुवादक को रख सकते हैं।
  • बुकिंग- टिकट बुकिंग किसी भी यात्रा के लिए एक प्रारंभिक कदम है। अपने टिकट को पहले से ही बुक कर लें ताकि आपको आखिरी मिनट पर किसी प्रकार की गड़बड़ी का सामना न करना पड़े।
  • सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते वक्त सतर्क रहें- जब आप यात्रा करें तो सतर्कता आपके खून के साथ-साथ बहनी चाहिए। विशेष रूप से भारत में, एकल महिला यात्रियों के लिए यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि जब वो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, तो वे अधिक से अधिक सावधानी बरतें। चोर, इव-टीजर्स (छेड़खानी करने वाले) भीड़ का लाभ उठाकर आपके मूल्यवान सामान जैसे कि मोबाइल फोन, पर्स आदि चोरी करने के साथ छेड़खानी कर सकते हैं। इसके अलावा न केवल भीड़युक्त स्थानों पर बल्कि सुनसान स्थानों पर भी इव-टीजर्स (छेड़खानी करने वाले) के केंद्र बने हुए हैं।
  • जिस स्थान की आप यात्रा करने वाले है, तो उस स्थान का मार्ग नक्शा (रूट मैप्स) डाउनलोड कर लें। अपने आप को कई ऐसे स्थानों और आस-पास के स्थानों के नाम से परिचित कराएँ, जहाँ आप यात्रा करने जा रहे हैं ताकि आप खुद को किसी प्रकार के जोखिम में न डालें।
  • यात्रा करते समय, आपको अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता की जाँच करना अति आवश्यक है। अपनी औषधियाँ और दर्दनाशक दवाइयाँ इत्यादि यात्रा के समय साथ रखें। यह आवश्यक नहीं है कि आप गन्दे स्थानों पर खाना खाएं। अपनी यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहें जब आप यात्रा करें तो अपने साथ एक पानी की बोतल अवश्य रखें। अपने मित्रों और परिचितों को अपने यात्रा के स्थान के बारे में जानकारी दें।
  • लोगों से सावधान रहें- अनावश्यक इशारे आपको असुविधाजनक महसूस करा सकते हैं। लेकिन भारत में, एकल महिला यात्रियों को इन सब चीजों का बहुत अधिक सामना करना पड़ता है। कई बार अजनबी आपसे बहुत अधिक मित्रता दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की जाँच करें। अज्ञात लोगों से सावधान रहें, जो आपके मार्गदर्शक बनना चाहते हैं।
  • यदि आप यात्रा के दौरान अपना रास्ता भूल जाते हैं या किसी के द्वारा गुमराह कर दिए जाते हैं या किसी मामले में मुसीबत में फंस जाते हैं, तो आप अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) वैन की तलाश करें।
  • अपना मोबाइल फोन, पावर-बैंक इत्यादि आपने पास रखें। अपने डेटा बैकअप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का एक रिकॉर्ड बनाकर रखें।
  • जनता के बीच में अपने आप को शान्त रखने की कोशिश करें। जब आप यात्रा करें, तो स्वयं को आत्म-विश्वासी बनाए रखें।
  • जब आप यात्रा करते हैं तब अपने स्थान को ऑनलाइन अद्यतन (अपडेट) करने से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर स्थान पोस्ट करने से आप एक तरीके से संभावित चोरों को आप कहाँ है, इसका पता ट्रैक करवा सकती हैं क्योंकि हैशटैग की दुनिया में, अनदेखा होना मुश्किल है।