Home / Travel / अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए 5 टिप्स

अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए 5 टिप्स

February 22, 2019
by


क्या, आपने विदेश जाने का मन बना लिया है? संयुक्त राज्य अमेरिका जहां न केवल मौसम में भिन्नता है, बल्कि यहां की जीवन शैली और संस्कृति में भी बहुत अंतर है। यह एक ऐसा लेख है जो आपको यह जानने में मदद करेगा है कि विदेश में रहने के लिए क्या करना चाहिए और किस काम को करने से बचना है। विदेश में जाकर आप यह बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि मूर्खतापूर्ण व्यवहार से कोई आपको घूरे और आप अपने सम्मान को खो दें। इसलिए, संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुझाव जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

1. विनम्र, विनम्र और विनम्र बनें

भारतीयों को दुनिया में अति-सभ्य नहीं माना जाता है। आप अपनी पुरानी प्रथाओं और शिष्टाचार को भी निभा सकते हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के सभी के साथ इज्जत और सम्मान के साथ व्यवहार करें। “थैंक यू”, “सॉरी”, “प्लीज”, “यू आर वेलकम” और “एक्सक्यूज मी” केवल औपचारिक वातावरण तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि ये आम शिष्टाचार वाले शब्द हैं। और इसके साथ ही सीमाओं का उल्लंघन न करें। कभी भी किसी कतार को तोड़ने की गलती न करें, इससे आप अपने लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अंत में, भारत में टिप देना बहुत महत्वपूर्ण नही है जबकि अमेरिका में यह निश्चित रूप से होता है। चाहे वह नाई की दुकान हो, पिज्जा डिलीवरी करने वाला आदमी हो या नि: शुल्क सेवाएं, आपसे टिप देने की उम्मीद की जाती है।

2. हो जाइए मसालों को तरसने के लिए तैयार

संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमि पर उतरने के बाद पहली समस्या भोजन की आती है। आपको अमेरिका में भोजन मसालेदार नहीं मिलेगा और इसके लिए आपको भारतीय भोजन की तलाश में मीलों दूर जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही, वे महंगे होते हैं। यहां के रेस्तरां भारतीय रेस्तरां के लिहाज से काफी भिन्न हैं यहां पर आप दो लोगों के लिए 500 रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं। ज्यादा चटपटा और मसालेदार भोजन करना तो यहां के टेबल से कोसों दूर है। हालांकि, अगर आप यहां लंबे समय के लिए रहने वाले हैं, तो खुद से खाना बनाना सीखना ही बेहतर है। यहां फ्रोज़न रोटी और नान हैं, लेकिन आप जानते हैं कि फ्रोज़न खाद्य पदार्थों के बारे में क्या कहा जाता हैं। ये ज्यादा अच्छे नहीं होते है। आप अपने डिनर को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ होममेड मसाला जैसे गरम मसाला, चाट मसाला आदि पैक कर सकते हैं।

3. अपने दस्तावेजों को अपने पास रखें

जब आप अपने घर से बाहर जाते हैं तो आप अपने साथ क्या ले जाते हैं? सम्भवतः, आपकी स्टाइल और पर्स / बटुआ। लेकिन, अमेरिका में, आपको हर समय अपनी आईडी अपने साथ रखना होगा। आपको पुलिस अधिकारियों द्वारा किसी भी समय अपना पहचान प्रमाण दिखाने के लिए कहा जा सकता है। हमेशा अपनी आईडी और पासपोर्ट अपने साथ रखें, चाहे आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर रहें हों, दोपहर के भोजन के लिए बाहर गए हों या बस ऐसे ही घूम रहे हों।

4. दवाइयां यहां एक मुश्किल काम है

भारत में आप निश्चित रूप से सड़क से नीचे उतर कर अपने स्थानीय फार्मासिस्ट से अपने सर्दी-जुकाम के लिए दवाई ले सकते हैं। अमेरिका में ऐसा बिल्कुल नहीं है। अमेरिका में आपको ठंड जैसी मामूली बीमारी के लिए भी दवाएं खरीदने के लिए दवाई के पर्चे की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही, आप ऐसे ही डॉक्टर से परामर्श नहीं कर सकते। आपको पहले एक अस्पताल में खुद को पंजीकृत कराने की आवश्यकता होती है। यहां दवाएं काफी महंगी हैं और कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा के बिना बहुत ही मुश्किल से रह सकता है। यदि आप लंबे समय तक रहने की योजना बना रहे हैं, तो स्वास्थ्य बीमा करवाएं। हालांकि, आप घर से दवाइयों और बाम के कुछ बुनियादी सेट जैसे क्रोसिन, विक्स आदि पैक करके ले जा सकते हैं।

5. परिवहन प्रणाली को समझें

यदि आप यहां कुछ दिनों के लिए आए हैं तो स्थानीय परिवहन प्रणाली को आज़माएं, यह न्यूयॉर्क की तरह बहुत बढ़िया है। यह किराये की कार की तुलना में काफी सस्ती होगी। हालांकि, अन्य स्थानों पर, आप अपने स्वयं के वाहन के बिना अपंग महसूस करेंगे। बहुत से लोग कार किराए पर लेते हैं क्योंकि यह आरामदायक सवारी है। यहां का यातायात नियम काफी सख्त है जिस वजह से यहां की ड्राइविंग काफी आसान है। इसके साथ ही, दुनिया के इस हिस्से में वे लोग सड़क के दाईं ओर ड्राइव करते हैं !

Summary
अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए 5 टिप्स
Article Name
अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए 5 टिप्स
Description
संयुक्त राज्य अमेरिका जहां न केवल मौसम में भिन्नता है, बल्कि यहां की जीवन शैली और संस्कृति में भी बहुत अंतर है। यह एक ऐसा लेख है जो आपको यह जानने में मदद करेगा है कि क्या करना चाहिए और किस काम को करने से बचना है। इसलिए, संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुझाव जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
Author