Home / Travel / इस अक्टूबर जाएं इन 6 जगहों पर

इस अक्टूबर जाएं इन 6 जगहों पर

September 29, 2018
by


इस अक्टूबर जाएं इन 6 जगहों पर

यात्रा प्रेमियों के लिए भारत एक वंडरलैंड है, जहाँ पर आपको कई तरह के अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। शरद ऋतु एक ऐसा मौसम है जिसकी शुरुआत होते ही हमारे आस-पास के वातावरण में बदलाव होने लगता है और मौसम सुहावना हो जाता है। अक्टूबर में यात्रा करने के लिए शरद ऋतु का मौसम सबसे बेहतरीन है। शरद ऋतु की शुरुआत होते ही यहां के भ्रमण स्थल स्वर्ग के समान प्रतीत होने लगते हैं।  हमारे आस-पास घूमने वाले आकर्षण स्थल के साथ, अक्टूबर में यात्रा करने के लिए कई स्थान हैं। यहां के ऐसे कई स्थान हैं जो वातावरण की खुशबू और रंगो के अद्भुत नजारों के साथ हमें एक यात्रा की योजना बनाने और प्रकृति की रम्यता से मंत्रमुग्ध कराने के लिए बाध्य करते हैं।

अक्टूबर माह की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए जल्दी से अपना बैग पैक कर लें और भारत के इन दूरस्थ शीर्ष स्थानों पर घूमने की योजना बनाएं।

1.कोलकाताः भव्य उत्सव की शुरुआत, आखिरकार, अक्टूबर दुर्गा पूजा का समय होगा

दुर्गा पूजा, कोलकाता

कोलकाता जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने का है क्योंकि पूरा शहर दुर्गा पूजा की प्रतीक्षा में रहता है, जो कि दस दिन तक मनाया जाने वाला उत्सव है। स्थानीय लोग अच्छी तरह से पूरे शहर को सजाते हैं और पूरा शहर एक शानदार परिद्रश्य में बदल जाता है। जैसे ही आप टेढी-मेढ़ी कतारों में भीड़ के बीच से होकर गुजरते हैं, आपको हवा में कपूर की खुशबू और माँ दुर्गा के जयकारों की आवाज सुनाई देने लगती है। लेकिन शहर में घूमने योग्य और भी कई स्थान हैं जिसका आप पता लगा सकते हैं। इस शहर में ऐतिहासिक महत्व के रूप में अद्भुत संग्रहालय और वास्तुकला है।

घूमने योग्य सबसे अच्छे स्थान: सेंट पॉल कैथेड्रल, मदर टेरेसा हाउस, ईडन गार्डन, विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और मुलिक घाट फ्लॉवर मार्केट

करने योग्य गतिविधियाँ:  कोलकाता शहर में आप स्ट्रीट फूड जैसे पानी पूरी, घुगनी चाट, झलमुरी और हां, सबसे विशेष यहां के रसगुल्लों का आनंद ले सकते हैं। आप प्रसिद्ध ट्रामों में सवारी कर सकते हैं जो कि भारत में एकमात्र ट्रामवे है। राष्ट्रीय पुस्तकालय (नेशनल लाइब्रेरी) जाएं जो भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय है और आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनी गार्डन जैसे स्थानों पर जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे-

रेल द्वारा: हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन शहर के मध्य भाग में स्थित है

हवाई मार्ग द्वारा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जो कोलकाता से करीब 17 कि.मी. दूर है

सड़क मार्ग द्वारा: कोलकाता अच्छी तरह से विकसित सड़क नेटवर्क के माध्यम से अधिकांश शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

2. मैसूर: दशहरा समारोह

मैसूर: दशहरा समारोह

मैसूर में अक्टूबर केवल सीज़न ही नहीं, बल्कि उत्सव का समय होता है। इस महीने के दौरान, मैसूर शहर में चारों तरफ मनाए जाने वाले शानदार दशहरा समारोहों के साथ काफी अद्भुत अनुभव देता है। उत्सव के मौसम के दौरान मैसूर पैलेस एक मुख्य पर्यटक आकर्षण में बदल जाता है। उत्कृष्ट  मैसूर दशहरा समारोह का आनंद लेने के लिए पूरे शहर में पर्यटकों की अधिक भीड़ देखी जाती है। 10 दिनों तक चलने वाले इस मैसूर दशहरे में कई अलंकृत  हाथी एकसाथ शोभायात्रा के रूप में चलते हैं।  इस साल दशहरा का उत्सव 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 9 अक्टूबर को समाप्त होगा।

घूमने योग्य सबसे अच्छे स्थानः जगनमोहन पैलेस, करनजी झील और मैसूर चिड़ियाघर

करने योग्य गतिविधियाँ:  अपने आप को भव्य मैसूर दशहरा उत्सव में शामिल करें। मैसूर पैलेस का मैदान लोक गीतों और नृत्य समारोहों का मुख्य केंद्र है।

कैसे पहुँचे-

रेल द्वारा: मैसूर रेलवे स्टेशन

हवाई मार्ग द्वारा:  निकटतम हवाई अड्डा बेंगलुरु में है

सड़क मार्ग द्वारा: सड़क मार्ग यहां पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है।

3. जोधपुर, राजस्थान: समृद्ध संस्कृति और लोक त्यौहारों का शहर

जोधपुर, राजस्थान: समृद्ध संस्कृति और लोक त्यौहारों का शहर

यदि आप भी अक्टूबर में यात्रा करने के लिए किसी स्थान की तलाश कर रहे हैं, तो जोधपुर सबसे बेहतर विकल्प है। जोधपुर, दि ब्लू सिटी ऑफ राजस्थान अधिकांश रूप से खोजकर्ताओं और फोटोग्राफी के उत्साही लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। रेतीले मैदानों पर खूबसूरती से बिखरी हुई सूर्य की किरणों का अद्भुत अवलोकन आप अपनी यादों में संजोकर रख सकते हैं जो आपकी यात्रा को और अधिक आकर्षक बना देता है।

यह समृद्ध सुसंस्कृत शहर विविध रंगों, सुंदर संग्रहालयों, परंपराओं, चित्रकारियों, राजपूतों और त्यौहारों की अविश्वसनीय किवदंतियों का प्रतीक है। अक्टूबर में मनाए जाने वाले जोधपुर के प्रसिद्ध त्यौहारों में मारवाड़ त्यौहार शामिल है जो राजस्थान के अपरिचित नायकों के योगदान का सम्मान करता है। इस त्यौहार को लोक गीतों और नृत्य, घुड़सवारी, हॉर्स पोलो और कैमल टैटू के रूप में मनाया जाता है।

जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय लोक समारोह भी मनाया जाता है जिसमें नर्तकियों और गायकों द्वारा लोक प्रदर्शन किया जाता है। मेहरानगढ़ किले में यह त्यौहार आपके यात्रा अनुभव को और अधिक आकर्षक बना देगा।

घूमने योग्य सबसे अच्छे स्थान: मेहरानगढ़ किला, उमेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, और मंदौर गार्डन

करने योग्य गतिविधियाः  अद्भुत सूर्यास्त का आनंद लेते हुए इंडिक रेस्तरां और पाल हवेली में भोजन करें, जसवंत थड़ा में मुराद मांगे, मिश्रीलाल होटल में मखानी लस्सी और निश्चित रूप से आप यहां रेगिस्तान सफारी का आनंद ले सकते हैं।

मारवाड़ महोत्सव: 23 और 24 अक्टूबर 2018

अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव: दिनांक अभी तक घोषित किया जाना है

कैसे पहुँचे:

हवाई मार्ग द्वारा: जोधपुर हवाई अड्डा

रेल मार्ग द्वारा: जोधपुर रेलवे स्टेशन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

सड़क द्वारा: जोधपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, उदयपुर और जयपुर जैसे शहरों से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

4. जम्मू-कश्मीर: इसके शानदार आकर्षण के बीच रंगों और रोमांस का अनुभव

अमीर खुसरो ने जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से एक ऐसे स्थान के रूप में अनुमानित किया है जो अपनी शाश्वत सुंदरता के पौराणिक लोक-साहित्य का गुणगान करता है और वहां मौजूद हसीन वादियों को किसी भी स्वर्ग से कम नहीं आंका जाता है। हालांकि यह स्थान पूरे वर्ष सबसे अधिक यात्रा किए जाने वाले स्थानों के बीच गिना जाता है, अक्टूबर से यहां का मौसम बदलने की वजह से इसकी असली सुंदरता देखने को मिलती है। चाहे हिमालय में लेह हो या बहती हुई झेलम नदी, समृद्ध घाटी या स्वादिष्ट खाद्यपदार्थ, कश्मीर निश्चित रूप से स्वर्ग है। अक्टूबर का महीना हनीमून पर जाने वाले नव युगलों के लिए भी उपयुक्त है।

घूमने योग्य सबसे अच्छे स्थान: गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, वैष्णो देवी मंदिर, कुपवाड़ा, सोनमर्ग, प्राचीन मठ, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान और पहेलगाम।

करने योग्य गतिविधियां: डल झील और नागिन झीलों में शिकारा सवारी, श्रीनगर के हाउसबोट में ठहरना, ट्रैकिंग, कैंपिंग, स्कीइंग, दुर्लभ जानवरों को देखना, वाजवान और कहवा जैसे पेय पदार्थों को पीने का प्रयास।

कैसे पहुँचें-

हवाई मार्ग द्वारा: जम्मू हवाई अड्डा जो शहर से 8 कि.मी. दूर है

रेल-मार्ग द्वारा: जम्मू तवी या उधमपुर रेलवे स्टेशन

सड़क द्वारा: दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जैसे स्थानों से जम्मू के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

5. ज़ीरो: उत्तम और शांतिपूर्ण स्थान

ज़ीरो: उत्तम और शांतिपूर्ण स्थान

जीरो अरुणाचल प्रदेश राज्य में एक खूबसूरत पुराना शहर है जो धान के खेतों और देवदार पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान को अक्सर शांति की तलाश करने वाले प्रेमियों के लिए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। इस स्थान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर है। यहां पर आप अच्छे वातावरण का अनुभव करके कोई भी इस स्थान को पसंद करने लगता है। अपनी उत्कृष्ट सुंदरता के कारण, यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग के समान है।

करने योग्य गतिविधियां: मोमोज, थुकपा (सब्जियों, मांस (कीमा) और नूडल्स से बना सूप), खुरा (एक प्रकार का पैनकेक) चाय के साथ परोसा जाता है, जान (बाजरा, सब्जियां या मांस, और खमीरयुक्त पनीर से बना पकवान) और गयापा खाजी (खमीरयुक्त पनीर, सूखी मछली और अन्य मसालों के साथ बने पुलाव)।

घूमने योग्य स्थान: आर्किड रिसर्च सेंटर, टैली वैली वन्यजीव अभ्यारण्य, टॉरिन फिश फार्म, और शिव लिंग, किले पक्को और पाइन ग्रोव।

कैसे पहुँचे-

हवाई मार्ग द्वारा: तेजपुर हवाई अड्डा ज़ीरो का नजदीकी हवाई अड्डा है।

रेल मार्ग द्वारा: नहरलागुन और उत्तर लखीमपुर रेलवे स्टेशन।

सड़क द्वारा: अरुणाचल प्रदेश की एसआरटीसी गुवाहाटी से जीरो तक एक सप्ताह में चार दिन रात्रिकालीन बस सुविधा उपलब्ध कराता है। उत्तर लखीमपुर या इटानगर से ज़ीरो तक किराए की एक टैक्सी का विकल्प भी है।

6. बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश: उत्तेजक हो जाएं

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश: उत्तेजक हो जाएं

हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग में क्षितिज से परे सूर्यास्त देखने का आनंद लें और अद्भुत दृश्यों की भावविभोर हो जाएं। पर्यटक बीर-बिलिंग में पैराग्लिडिंग जैसे कुछ असामान्य अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। यह हिमाचल प्रदेश में एक अपरंपरागत गांव है, जिसे अक्टूबर में परिवार के साथ जाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में गिना जाता है। यहाँ पर आप काफी ऊंचाई पर जाकर इस बेहतरीन गांव, जहाँ पर अनदेखा खजाना दफन है, के दृश्य का आनन्द ले सकते हैं।

घूमने योग्य स्थान: बीर टी फैक्टरी, शेरलिंग मठ, बीर रोड और तिब्बती कॉलोनी

करने योग्य गतिविधियां:  पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, कठिन रास्तों के माध्यम से ट्रैकिंग, प्रकृति की सैर, हैंग ग्लाइडिंग और खानाबदोश गांवो में भ्रमण।

कैसे पहुँचे:

हवाई मार्ग द्वारा: पठानकोट हवाई अड्डा

रेल मार्ग द्वारा: पठानकोट रेलवे स्टेशन

सड़क द्वारा: दिल्ली से बैजनाथ तक सीधी बसें

 

Summary
Article Name
इस अक्टूबर जाएं इन 6 जगहों पर
Description
हमारे आस-पास घूमने वाले आकर्षण स्थल के साथ, अक्टूबर में यात्रा करने के लिए कई स्थान हैं। यहां के ऐसे कई स्थान हैं जो वातावरण की खुशबू और रंगो के अद्भुत नजारों के साथ हमें एक यात्रा की योजना बनाने और प्रकृति की रम्यता से मंत्रमुग्ध कराने के लिए बाध्य करते हैं। अक्टूबर माह की शुरुआत होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए जल्दी से अपना बैग पैक कर लें और भारत के इन दूरस्थ शीर्ष स्थानों पर घूमने की योजना बनाएं।
Author

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives