Home / Travel / फतेहपुर सीकरीः अद्भुत वास्तुकला का घर

फतेहपुर सीकरीः अद्भुत वास्तुकला का घर

March 26, 2018
by


 

फतेहपुर सीकरी - अद्भुत वास्तुकला का घर

अनोखी यादें संजोए फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश- आपको देता है एक बेहतरीन अनुभव का आश्वासन

फतेहपुर सीकरी, वास्तु उत्कृष्टता और धार्मिक मान्यताओं का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। यह स्मारक अकबर द्वारा एक महान सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में बनवाया गया था। फतेहपुर सीकरी 15 वर्षों तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही थी। आगरा के पास स्थित, फतेहपुर सीकरी जाने का अनुभव आश्वस्त करता है कि यहाँ पर बहुत कुछ बहुमूल्य विरासत देखने को मिलेगी। यह यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल है साथ ही एक प्राचीन शहर है, जो सोलह वर्ष के लंबे समय तक वीरान पड़ा रहा था।

स्थान: उत्तर प्रदेश (आगरा से 37 किलोमीटर दूर)

यात्रा का समय: सूर्योदय से सूर्यास्त तक

प्रमुख आकर्षण:

फतेहपुर सीकरी की मस्जिदों, महलों, आंगनों और घरों में एक विस्तृत स्थापत्य शैली है जो निश्चित रूप से आपको आश्चर्यचकित करेगी। इनमें से अधिकांश इमारतें लाल बलुआ पत्थर से निर्मित की गई हैं।

  • विशाल बुलंद दरवाजा या ‘गेट ऑफ मैग्निफिंस” को दुनिया के सबसे ऊँचे प्रवेश द्वारों में गिना जाता है।
  • पंच महल: इस महल को अकबर के मनोरंजन के लिए बनाया गया था।
  • हाथी स्मारक
  • विशालकाय लूडो (खेल): यहाँ पर सम्राट बीच में बैठते थे, जबकि खेल में पाशों (खिलाड़ियों) की भूमिका लड़कियों द्वारा निभाई जाती थी।इस खेल के लिए एक ही शब्द उपयुक्त है – अद्भुत!
  • दीवान-ए-ख़ास (निजी श्रोतागण के लिए भवन) और दीवान-ए-आम (सार्वजनिक श्रोतागण के लिए भवन)
  • जामा मस्जिद: यह फतेहपुर सीकरी के भवन-समूह परिसर में आने वाली प्रारंभिक इमारतों में से एक है और यह आपको अपनी छतरी (स्मारक) और संगमरमर के जड़ाऊ काम के कारण आकर्षित कर सकती है।
  • सलीम चिश्ती की दरगाह
  • बीरबल हाउस: यह महल अकबर के पसंदीदा मंत्री बीरबल को समर्पित है।

त्वरित सुझाव:

  • स्मारक की एक गहरी और स्पष्ट जानकारी के लिए एक गाइड किराए पर करना चाहिए।
  • फतेहपुर सीकरी की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने बहुमूल्य समय में से 2-3 घंटे यहाँ व्यतीत करना पर्याप्त है।
  • धर्म के नाम पर बेची जाने वाली वस्तुओं के बारे में सावधान रहें और उनको नजरअंदाज करें।
  • स्मारक तक पहुँचने के लिए आपको पार्किंग क्षेत्र से बस या टैक्सी किराए पर करनी होगी।

सही मायने में यहाँ घूमना एक बेहतरीन अनुभव के समान है !