Home / Travel / भारत में रॉक क्लाइंबिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान

भारत में रॉक क्लाइंबिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान

January 18, 2018
by


भारत में रॉक क्लाइंबिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान

बाहर के विभिन्न साहसिक खेलों के साथ-साथ रॉक क्लाइंबिंग (चट्टानों पर चढ़ाई) भी भारत में सबसे साहसिक और लोकप्रिय खेलों में से एक है। इसके कई कारण हैं कि देश में रॉक क्लाइंबिंग ने इतनी ज्यादा लोकप्रियता क्यों प्राप्त कर ली है। सबसे पहला कारण, लोग कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो आबादी से दूर हो और यह इच्छा वह रॉक क्लाइंबिंग को चुनकर पूरी कर सकते हैं। दूसरा कारण, भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण रॉक क्लाइम्बर्स (पर्वतरोहियों) को बहुत सारे अवसर उपलब्ध कराता है और इस तरह की गतिविधियों के लिए रॉक क्लाइंबिंग भी बनाए जा रहे हैं। यही कारण है कि आपको वर्ष 2018 में इस साहसिक खेल के लिए प्रयास करना चाहिए। एक बात तो सुनिश्चित है कि यह खेल वास्तव में साहसिक है और आपको इस गतिविधि को करने के लिए बहुत सारी हिम्मत की आवश्यकता पड़ेगी। आपको इस गतिविधि से बहुत उत्तेजना और एड्रेनालाईन रस मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में पर्वतीय घाटी

भारत में रॉक क्लाइंबिंग का सबसे अच्छा स्थान हिमाचल प्रदेश में पर्वतीय घाटी है। इस क्षेत्र की मुख्य विशेषताएँ चट्टानें और अल्पाइन फूलों के बागान (ऐसे फूल जो पर्वतीय क्षेत्र में पाये जाते है) हैं। इस घाटी में अभ्रक का एक बड़ा स्रोत भी है। चट्टानी उत्प्रवास की प्रचुरता के कारण, आपको यहाँ पर रॉक क्लाइंबिंग के लिए बहुत सारे अवसर मिल सकते हैं। इस स्थान को उस जगह के रूप में भी वर्णित किया जा सकता है जहाँ पर सभी लोग बैकपैकर के साथ पूरी तरह से आनंद उठाते हैं।

हिमाचल प्रदेश में मियार घाटी

मियार घाटी, हिमालय नाम से प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला के मध्य में स्थित है। इस प्रकार, भारत में रॉक क्लाइंबिंग के लिए यह सबसे अच्छे विकल्प के रूप में है। ऐसा नहीं है कि यह घाटी केवल देश के लोगों के लिए ही है। भारत के अतरिक्त बाहर के लोग भी इस घाटी से काफी परिचित हैं जो कि बहुत अधिक प्रसिद्ध है। लोग इसे फूलों की घाटी भी कहते हैं। यह मियार घाटी हरे-भरे जंगलों से परिपूर्ण है, नदियां निरंतर कलकल करती रहती है, सुंदर पहाड़ की चोटियां हमेशा बर्फ से ढकी रहती हैं और छोटे गांव पोस्टकार्ड की आकृति में दिखाई पड़ते है।

हिमाचल प्रदेश में एसएआर पास (सार दर्रा)

एसएआर दर्रा रॉक क्लाइंबिंग के लिए एकदम सही स्थान है।  यह ट्रेकिंग मार्गों से भरा हुआ है और रॉक क्लाइंबिंग गतिविधियों के अलावा, यह  रैपलिंग के लिए एक उचित जगह है। सार दर्रा के दृश्य देखकर आप सुखद अनुभव कर सकते हैं और यहाँ के रास्ते काफी आकर्षक हैं। यहाँ पर आपको बस हर जगह बर्फ ही बर्फ नजर आएगी, लेकिन साथ ही आपको आश्वस्त होना पड़ेगा कि यह आपकी चढ़ाई वाली गतिविधियों में बाधा के रूप में कार्य तो नहीं करेगी। वास्तव में, यह दर्रा रॉक क्लाइम्बर्स (चट्टान पर्वतारोही) के लिए काफी उपयोगी है यहाँ पर हर साल पर्वतारोही लोग समूहों में आते रहते हैं और अपने जीवन का आनंद लेते हैं। इस दर्रा में नियमित रूप से पर्वतारोहीयों के लिए  अभियानों को आयोजित किया जाता रहता है, जिसके बहुत सारे प्रमाण भी उपलब्ध हैं।

जम्मू और कश्मीर में शेरॉक

शे रॉक के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के लेह में स्थित है और इस तरह से इसे एक पर्वतारोही (क्लाइम्बर्स) की खुशी के लिए मात्र एक इकाई के रूप में अतिरंजित किया जा सकता है। यह  लेह की केवल एकमात्र ऐसी चोटी है जहाँ आप आकर चढ़  सकते हैं और यही कारण है कि हर साल आपको यहाँ पर बहुत सारे आगंतुक दिखाई देगें। यहाँ पर रॉक क्लाइंबिंग करने में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपनी यात्रा के दौरान मार्गदर्शन के लिए स्थानीय लोगों से सहायता भी मिल सकती हैं।

कर्नाटक में मधुगिरि

मधुगिरि को मदगिरी नाम से भी जाना जाता है जो कर्नाटक के तुमकूर नामक एक शहर में स्थित है। यह शहर अपनी विशाल चट्टानों के लिए काफी प्रसिद्ध है, ऐसा प्रतीत होता है कि मानो वे चट्टानें शहर की तरफ देख रही हों। यही वजह है कि नियमित आधार पर आपको इतने सारे उत्साह शील रॉक क्लाइम्बर्स देखने को मिलेंगे। यहाँ एक खड़ी ढलान पर आपको कई किले भी मिलेंगे, जो काफी आश्चर्यजनक है। यहाँ की मौजूद सबसे बड़ी चट्टानों की तुलना एशिया-मोनोलिथ्स में बनी दूसरी सबसे बड़ी चट्टानों से होती है। यही कारण है कि इस जगह पर चढ़ाई करना एक विशेष उपलब्धि मानी जाती है।

केरल में पैथलमाला

पैथलमाला केरल में एक कपिमाला गांव के आसपास स्थित है। यहाँ की पहाड़ियाँ समुद्र तल से 1371.6 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं और यह पर्वतारोहियों के लिए रॉक क्लाइंबिंग के एक उचित स्थानों में आता है। आप यहाँ पर चढ़ाई से संबंधित रैपलिंग जैसी कुछ अन्य गतिविधियाँ भी कर सकते हैं। यह पश्चिमी घाटी में एक आरामदायक स्थान है। यहाँ आपको हर जगह हरे-भरे क्षेत्र दिखाई पड़ते हैं।

इन सब घाटियों का भ्रमण करने के अलावा, आप कर्नाटक में सावनुदुगा एवं रामनगर और महाराष्ट्र में मालसेज घाट पर भी भ्रमण के लिए जा सकते हैं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives