स्थान: कोलकाता, पश्चिम बंगाल के निकट बांसबेरिया शहर भगवान में विश्वास होने के नाते, मुझे हमेशा से विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाना पसंद है। भारत देश मंदिरों का एक विशाल केंद्र है, मैं देश के कुछ सबसे खूबसूरत और प्राचीन मंदिरों की एक सारणी खोजने के लिए भाग्यशाली रही हूँ। जिस प्रकार मेरी खोज जारी रही, मुझे एक ऐसा मंदिर मिला, जिसे लोग कुछ-कुछ भुला चुके थे, जिसको मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा था। [...]
बाहर के विभिन्न साहसिक खेलों के साथ-साथ रॉक क्लाइंबिंग (चट्टानों पर चढ़ाई) भी भारत में सबसे साहसिक और लोकप्रिय खेलों में से एक है। इसके कई कारण हैं कि देश में रॉक क्लाइंबिंग ने इतनी ज्यादा लोकप्रियता क्यों प्राप्त कर ली है। सबसे पहला कारण, लोग कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो आबादी से दूर हो और यह इच्छा वह रॉक क्लाइंबिंग को चुनकर पूरी कर सकते हैं। दूसरा कारण, भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के [...]
भगवान शिव को समर्पित अमरनाथ मंदिर भारत में हिंदुओं के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों में से एक है। अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। अमरनाथ की गुफा लगभग 12,760 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और हर साल भगवान शिव का शिवलिंग, जो स्वाभाविक रूप से बर्फ से बनता है,शिवलिंग का दर्शन करने के लिए हजारों भक्त आते हैं। पहलगाम और बालटाल दोनों से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध हैं। वहाँ से गुफा तक [...]
स्थान: जनपथ, राजपथ रोड क्षेत्र, नई दिल्ली कला, मानव स्वभाव का एक अनिवार्य हिस्सा है और शायद एकमात्र यह ऐसी क्रिया है, जिसमें मानव अपने शुद्ध विचारों को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति कर सकता है। इंदिरा गांधी कला केंद्र, विशेष रूप से देश में कला का संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए स्थापित एक प्रमुख सरकारी वित्त पोषित संस्थान है। 24 मार्च 1987 को स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था, जिसको [...]
अप्रत्याशित बारिश हमारी आत्मा को तर नहीं कर सकती है। वास्तव में, हमारे ड्राइवर ने जयपुर-अलवर राज्य के राजमार्ग पर धुंध की तरह पड़ने वाले कोहरे के बावजूद अच्छी तरह से गाड़ी चलाई। जयपुर से विराटनगर तक पहुँचने में हमें तीन घंटे लग गए थे और पिछली 20 किलोमीटर की दूरी खेत-खलिहान वाली संकीर्ण सड़क के माध्यम से पूरी की थी। इससे पहुँचने में थोड़ा अधिक समय लगा था। लेकिन वहाँ होने वाली बारिश ने [...]
दिल्ली में ग्रीष्मकाल की दमनकारी गर्मी की वजह से आप घर पर रहने के लिए बाध्य होते हैं और धूप में घर से बाहर निकलकर कहीं टहलना आसान नहीं होता है! इस कड़कती धूप में घर से बाहर निकलना कौन चाहेगा जिससे हमारे शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है? लोग इस चिलचिलाती धूप का सामना किए बिना अपने आप को रिलैक्स करने के तरीके खोजते रहते हैं। दिल्ली शॉपिंग मॉल्स का शहर है, जैसा [...]
मेरी जैसी इतिहास प्रेमी कभी भी लुभावने रहस्यों को जाने बिना छोड़ नहीं सकती है विशेषकर वे रहस्य जिन्हें परित्यक्त संरचनाओं में दफन कर दिया गया हो। शायद इसी वजह से, हमेशा मैं अपने आसपास के सबसे ज्यादा छिपे हुए किले और मकबरे के रहस्यों का पता लगाने का प्रयास करती रहती हूँ। यहाँ राजधानी शहर (दिल्ली) मैं मुझे एक और रहस्य की खोज करने का मौका मिला। मेहरौली में भारतीय पार्क के पुरातत्व सर्वेक्षण [...]
स्थान: जीटी रोड, लुधियाना, पंजाब पंजाब राज्य के सबसे बड़े शहर लुधियाना में देखने वाली सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है – महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय। चार एकड़ के क्षेत्र में फैला, यह संग्रहालय वर्ष 1999 में अस्तित्व में आया। पंजाब सरकार ने उन साहसी सैनिकों को श्रद्धांजलि के तौर पर संग्रहालय का निर्माण करवाया, जिन्होंने अब तक कई युद्धों और लड़ाईयों के दौरान संघर्ष किया और अपनी जान गंवा दी। अंतर्राष्ट्रीय मानकों [...]
स्थान: इलाहाबाद / नैनी, उत्तर प्रदेश भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक, इलाहाबाद ऐतिहासिक संगम के युग का गवाह है और यह देश के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों में से एक है। इलाहाबाद के आगंतुकों की खोज के लिए, यहाँ पर उदार इलाहाबाद किला, पवित्र त्रिवेणी संगम या चंद्रशेखर आजाद पार्क जैसे कई आकर्षणों की लंबी सूची है। यमुना पुल इलाहाबाद के महानतम आकर्षणों में सबसे उत्कृष्ट है। यह छवि यमुना पुल की अद्भुत [...]
स्थानः भुवनेश्वर, ओडिशा भारत के मंदिर शहर भुवनेश्वर, भगवान शिव के दूसरे नाम त्रिभुवनेश्वर से उत्पन्न हुआ है। यह भगवान शिव का शहर है और इस प्रकार, यहाँ पर भारत के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक लिंगराज मंदिर भी स्थापित है। लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर का सबसे बड़ा और सबसे प्राचीनतम मंदिर है, जो इस शहर का एक प्रमुख आकर्षण है। लिंगराज मंदिर की विशेषता इस तथ्य में निहित है कि पवित्र शिखर में शिवलिंग [...]