Home / Travel / राजघाट: राष्ट्रपिता का स्मारक

राजघाट: राष्ट्रपिता का स्मारक

February 16, 2018
by


 

राजघाट: राष्ट्रपिता का स्मारक

राजघाट: राष्ट्रपिता का स्मारक

स्थान: महात्मा गांधी मार्ग, रिंग रोड, नई दिल्ली

जब हम भारतीय स्वतंत्रता के बारे में बातें करते हैं, तो एक नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है वह हैं हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी। एक महात्मा जिसने अहिंसात्मक तरीके से भारत की स्वतंत्रता का नेतृत्व किया, उनकी एक भारतीय ब्राह्मण ने 30 जनवरी 1948 हत्या कर दी थी। राजघाट वह स्थान है जहाँ महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था और यमुना नदी के पवित्र तट पर महात्मा गांधी जी का अंतिम विश्राम स्थल राजघाट भारत की आजादी के प्रति उनके अथक प्रयास और योगदान की याद दिलाता है।

यमुना नदी के तट पर स्थित,  राजघाट काले संगमरमर से निर्मित एक मंच है जो महात्मा गांधी की समाधि को दर्शाता है। यद्यपि समाधि के ऊपर लगे हुए पत्थरों को हटाया जाए, तो अंदर भूरे पत्थर की दीवार मिलेगी जिस पर गांधी जी के वचन लिखे हुए हैं। एक पत्थर से बना हुआ रास्ता है जो बागीचे को सुव्यवस्थित रखते हुए आपको स्मारक तक पहुँचाता है। गांधी जी के आखिरी शब्द, “हे राम” काले संगमरमर पत्थर पर अंकित किए गए हैं और जिनको पीले मैरीगोल्ड से सजाया गया है। स्मारक के एक कोने में एक ज्योति हमेशा जलती रहती है जो भारतीय स्वतंत्रता के पिता को श्रद्धांजलि देती है।

भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अक्सर महात्मा जी की समाधि पर फूलों की मालाएं चढ़ाते हुए देखा जाता है और सम्मान के तौर प्रत्येक आगंतुकों के द्वारा इस मेमोरियल साइट में प्रवेश करने से पहले जूतों को निकाल दिया जाता है। यहाँ हर शुक्रवार को महात्मा गांधी जी की याद में प्रार्थना का आयोजन भी किया जाता है, क्योंकि शुक्रवार के दिन ही उनकी हत्या की गई थी। हर साल गाँधी जी के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है। एक गांधी मेमोरियल संग्रहालय जो राजघाट में स्थित है, वहाँ पर महात्मा गाँधी के जीवन और दर्शन पर एक फिल्म दिखाई जाती है एवं यह फिल्म गुरुवार को नहीं दिखाई जाती है। राजघाट में, गणमान्य व्यक्तियों के नामों पर कई पेड़ लगाए गए हैं जिन्हें यहाँ आप देख सकते हैं।

भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में इस प्रतिष्ठित व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सबसे अच्छा तरीका राजघाट की सैर करना है।

समय- 9 बजे से 6 बजे तक।

इस मेमोरियल में प्रवेश- फ्री है।

कैमरा शुल्क: कुछ भी नहीं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives