Home / Travel / पंजाब में 7 सर्वश्रेष्ठ वॉटर और मनोरंजन पार्क

पंजाब में 7 सर्वश्रेष्ठ वॉटर और मनोरंजन पार्क

June 5, 2018
by


पंजाब में 7 सर्वश्रेष्ठ वॉटर और मनोरंजन पार्क

पंजाब, एक भूमिगत राज्य होने के नाते, गर्मियों में बीच (समुद्र तटों) के लिए कुछ उचित सप्ताहांत गंतव्यों से वंचित है। पंजाब के स्थानीय लोग अक्सर सप्ताह के अंत में छुट्टियां मनाने की लालसा रखते हैं, वे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ कुछ शांत और ताजगी प्रदान करने वाले रोमांचों में शामिल होना चाहते हैं। यहां के मनोरंजन पार्क स्थानीय लोगों को गर्मियों में बढ़ते तापमान को मात देने और पानी में खुद को छप-छप करने की उनकी इच्छा को पूरा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

छुट्टियों के अंत में अपने प्रियजनों के साथ उत्साहजनक अनुभव लेने के लिए इन मनोरंजन पार्कों में जाने का प्रयास करें।

1. थंडर जोन

थंडर जोन भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन और वाटर पार्क है, जो स्वरा की 11 एकड़ घनी सुंदर भूमि में फैला हुआ है। जैसे ही आप वॉटर स्लाइड्स से पानी को चीरते हुये नीचे आते है, तो पानी के पूल में आपका चेहरा घुस जाता है और चारों तरफ पानी की छीटे फैल जाती हैं। इस मनोरंजन पार्क में बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी मनोरंजन करने की बहुत सवारियाँ मौजूद हैं।

स्थान: मोहाली सरहिंद रोड, लैंड्रान क्रॉसिंग के पास, स्वरा, पंजाब140307

समय: सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: मनोरंजन पार्क: 450 रूपये – प्रति व्यक्ति

वॉटर पार्क: 800 रूपये

केवल प्रवेश टिकट (बिना सवारी के): 300 रूपये

कॉम्बो (राइड + वाटर पार्क): 850 रूपये

3 फीट से नीचे वाले बच्चे: नि: शुल्क

प्रमुख आकर्षण:

वॉटर पार्क: स्लाइड पूल, वेव पूल, किड्स पूल और हिराकरी

मनोरंजन पार्क: कोलंबस, स्विंगिंग कुर्सियां, म्यूजिक बॉब, स्पलैश, स्ट्राइकिंग कार, बोट क्लब, फ्री वॉल, मोनो ट्रेन और एक्टिविटी पूल।

कैसे पहुँचे: वाटर पार्क चंडीगढ़ शहर से केवल 10 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। आप या तो टैक्सी बुक करके या कार ड्राइव करके इस जगह पहुँच सकते हैं।

2. फनसिटी वॉटर पार्क

यह वॉटर पार्क मनोरंजन, वॉटर पार्क और रिज़ॉर्ट का एक तरह का संयोजन है। यह बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए मनोरंजन और वॉटर पार्क की सबसे रोमांचकारी सवारियों की पेशकश करता है। खूबसूरत वनस्पतियों और जीवों के बीच स्थित, यह स्थान मौज मस्ती करने वालों के लिए स्वर्ग के समान है।

स्थान: चंडीगढ़-नादा साहिब गुरुद्वारा बरवाला रोड, रामगर, पंजाब 140201

समय: सुबह 10: 00 बजे से शाम 7:00 बजे (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: कॉम्बो (3 फीट से ऊपर): 1090 रूपये

3 फीट से नीचे वाले बच्चे: नि: शुल्क

प्रमुख आकर्षण:

मनोरंजन पार्क: ऑक्टोपस, क्रेजी कार्स, फन आन व्हील्स, फनी वोट्स, स्पेसवॉक, क्रेजी वुल और अन्य

वॉटर राइड्स: रेड ड्रैगन स्लाइड, टाइफून ट्यूनल, क्रेजी क्रूज, पेंडुलम और बाउल स्पीड स्लाइड जैसे कुछ अन्य

कैसे पहुँचे: आप या तो अपने निजी वाहन द्वारा या एक टैक्सी किराए पर ले कर इस स्थान तक पहुँच सकते हैं।

3. हार्डीज वर्ल्ड मनोरंजन पार्क

हार्डीज वर्ल्ड मनोरंजन पार्क में वॉटर पार्क भी स्थापित है, जिसमें सवारियाँ, यादगार वस्तुएं की दुकानें, जादूगरों और कई खाद्य स्टाल मौजूद हैं। 20 से अधिक रोमांचक सवारियां हैं जो आपको एड्रेनालाईन रस (जोखिम भरा कार्य) से मंत्रमुग्ध कर देगी।

स्थान: लुधियाना-जालंधर, जीटी रोड, लुधियाना, पंजाब 141001

समय: सुबह 10:00 से शाम 6:30 बजे तक (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: 3 साल से ऊपर के बच्चे: 800 रूपये/ –

प्रमुख आकर्षण:

मनोरंजन पार्क: पेंडुलम, स्ट्राइकिंग कार, कैटरपिलर, स्विंग-चेयर, हॉरर हाउस,वैक्स म्यूजियम, मैरी गो एराउंड, फेरिस व्हील, ब्रेक डांस आदि।

वाटर राइड्स: किड्स पूल, रेन डांस, स्पीड स्लाइड, वेव पूल, फैमिली स्लाइड, और बॉडी स्लाइड।

कैसे पहुंचे: आप या तो अपने निजी वाहन द्वारा या एक किराए की टैक्सी ले कर इस स्थान पर जा सकते हैं।

4. सनसिटी मनोरंजन पार्क

अमृतसर में सनसिटी मनोरंजन पार्क परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए एक उचित गंतव्य है। मजेदार सवारी के साथ-साथ वॉटर राइड्स (पानी की सवारी) के साथ सुसज्जित, यह एक पूर्ण मनोरंजन पार्क है, इस पार्क में आनंदायक समय बिताने के कई विकल्प मौजूद हैं। सनसिटी मनोरंजन पार्क के ठंडे पानी में खुद को भिगोकर उत्तेजना की भावना में लिप्त हो जाएं।

स्थान: पावर हाउस के सामने, बटाला रोड, अमृतसर, पंजाब 143001

समय: सुबह 10:00 से रात 8:00 बजे (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: मनोरंजन पार्क: 350 रूपये – प्रति व्यक्ति

वाटर पार्क: 600 रूपये

कॉम्बो (राइड + वाटर पार्क): 700 रूपये

प्रमुख आकर्षण: मनोरंजन पार्क: रेंजर, जॉय ट्रेन, हम्प्टी डम्प्टी, माईफेयर लेडी और कई अन्य।

वॉटर राइड्स: वेव पूल, सूर्य चक्रवात, स्लाइड पूल, रेन डान्स, फ्लूर और वॉटरफाल।

कैसे पहुंचे: आप इस स्थान तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं।

5. रेनबो रिसॉर्ट्स

स्थान: 16 माइल स्टोन, अटारी बॉर्डर रोड, अमृतसर 143001

समय: सुबह 11: 00 बजे से शाम 9:00 बजे तक (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: वॉटरपार्क: 350 रूपये

पेंट बॉल: 250 रूपये

साहसिक खेल: जिप्लाइन- 200 रूपये, बम्बू ब्रिज- 200 रूपये और हैंगिग लॉग-150 रूपये

गो कार्टिंग: 1 लेप 100 रूपये, 2 लेप 180 रूपये और 4 लेप 350 रूपये

प्रमुख आकर्षण:

साहसिक: रैपलिंग, ज़िपलाइन, बम्बू ब्रिज और हैगिंग लॉग

वॉटर राइड्स: किड्स पूल, स्विमिंग पूल, स्लाइड पूल और वेव पूल

कैसे पहुंचे: आप इस स्थान तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं।

6. वंडरलैंड

जालंधर में वंडरलैंड वॉटर पार्क में आपके लिए परिवार और दोस्तों के साथ मजेदार छुट्टियां बिताने की शानदार जगह है। इस जगह की यात्रा करके गर्मियों में गर्मी को दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका है। कुल मिलाकर यह स्थान मौज मस्ती करने के लिए परिपूर्ण है।

स्थान: वंडरलैंड मनोरंजन पार्क प्राइवेट लिमिटेड, नाकोदर रोड, वडाला चौक के बाद, जालंधर – 144001

समय: मनोरंजन पार्क: सुबह 9:30 बजे से शाम 8:00 बजे (सभी दिन)

वाटरपार्क: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: एकोनामी कॉम्बो (वाटर पार्क + सवारी): 3 फीट से नीचे 300 रूपये

3 फीट से ऊपर के बच्चे- 950 रूपये

सूखी सवारियाँ: 3 फीट से नीचे 250 रूपये

3 फीट से ऊपर 700 रूपये

प्रमुख आकर्षण: साहसिक: बोट क्लब, ब्रेक डांस, फेरिस व्हील, बम्पर कार, जुरासिक कोस्टर, प्ले हाउस, रैम्बो ट्रेन, हॉरर हाउस इत्यादि।

वॉटर राइड्स: एक्टिविटी पूल, बेसाइड, वेव पूल, वान्डर फाल, मन्की बुकेट, गेंट और स्पीड स्लाइड

कैसे पहुंचे: आप या तो अपने निजी वाहन द्वारा या किराए की टैक्सी ले कर इस स्थान तक पहुँच सकते हैं।

7. टीआर इन्जॉय वर्ल्ड

यदि आप रोमांचकारी सवारी के प्रेमी हैं, तो टीआर इन्जॉय वर्ल्ड पार्क की यात्रा करना बेहद जरूरी है। अच्छी तरह से व्यवस्थित और आकर्षक सवारियां आपके और आपके परिवार को एक सुखद समय प्रदान करती हैं। यदि इन मस्ती भरी चीजों को करने के बाद आपको भूख लग जाती हैं, तो आप हमेशा परिसर में स्थित कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विभिन्न खाद्य स्टालों में जा सकते हैं।

स्थान: कंगनीवाल, जालंधर-होशियारपुर रोड, जालंधर, पंजाब, 144001

समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे (सभी दिन)

टिकट की कीमतें: 360 रूपये – प्रति व्यक्ति

प्रमुख आकर्षण: टेरर ट्यूब, वेव पूल, प्रो रेसर, रेन ट्री, रेन डांस और बुकेट फुल ऑफ वॉटर

कैसे पहुंचे: आप या तो अपने निजी वाहन द्वारा या किराए की एक टैक्सी ले कर इस स्थान तक पहुँच सकते हैं।

सारांश
लेख का नाम-  पंजाब में 7 सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन और वॉटर पार्क

लेखक का नाम- साक्षी एकावड़े

विवरण – गर्मियों में गर्मी को दूर भगाने के लिए पंजाब के इन अद्भुत मनोरंजन पार्कों की सैर करें।