Home / Travel / अंडमान के सर्वश्रेष्ठ: शीर्ष द्वीप समूह जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए

अंडमान के सर्वश्रेष्ठ: शीर्ष द्वीप समूह जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए

June 11, 2018
by


अंडमान के सर्वश्रेष्ठ: शीर्ष द्वीप समूह जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए

एक ऐसी भूमि जहाँ पर सदाबहार पेंड़ विस्तृत रूप से फैले हुए हैं, जहाँ के चमकदार फिरोजी पानी में सूर्य-चुंबन वाले समुद्र तटों को अलग करने वाली एक खूबसूरत तट रेखा पर अद्भुत डाइविंग करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के इस दूर-दराज स्थान में ये सारे अनुभव आपको मिलते हैं। यदि आप घरेलू हवाई यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं तो छुट्टियों में इस स्थान पर जा सकते हैं।

हालांकि, वहाँ मौजूद सभी 572 द्वीप समूहों में से केवल कुछ ही पर्यटकों के लिए खुले हैं। हमने यहाँ पर उन्हीं शीर्ष द्वीपों का विवरण दिया है जो लोगों के लिए सुलभ हैं जहाँ आपको कम से कम एक बार अपने जीवन में अवश्य जाना चाहिए। यह द्वीप-पानी के अद्भुत चमत्कार से भरा हुआ है।

पोर्ट ब्लेयर 

यह अंडमान की राजधानी है और इसका उपयुक्त कारण है कि यह सभी द्वीपों के दिल और आत्मा को अपने आप में संजोए हुए है। सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक शायद यहाँ का सबसे अच्छा आकर्षण है। यह अंग्रेजों द्वारा पहले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को जेल में बंद करने के लिए इस्तेमाल की जाती थी और अब यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक खंड बन गया है।

इसके परिदृश्य के बारे में बात करें, तो इसका सुरम्य वातावरण काफी सराहनीय है। उष्णकटिबंधीय वनों में सघनता से घिरी हुई और विशेषकर अपनी शानदार तटीय तटरेखा के साथ रेखांकित, यह द्वीप आपको एक अतिरिक्त बोनस के रूप में अपने उल्लेखनीय मूंगा चट्टानों के साथ शानदार तस्वीर लेने का अवसर प्रदान करेगी। इस द्वीप के अधिकांश भाग में मौसम नम और गर्म रहता है लेकिन यह मौसम आपको बहुत अधिक नापसंद भी नहीं होगा। बस आप एक अच्छा सन प्रोटेक्शन लोशन पैक करें और जाने के लिए तैयार हो जाएं। आकर्षक समुद्र तटों की असंख्य मात्रा के बीच एक पूरी छुट्टी के दौरान शानदार अनुभव की गारंटी है।

पोर्ट ब्लेयर 

इन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ: नवदम्पति, साहसिक उत्साही, और परिवार

कोशिश करने योग्य गतिविधियां: बनाना बोट की सवारी, सी वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, और पैरासेलिंग

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: वैसे तो यहाँ की यात्रा पूरे साल कर सकते हैं लेकिन पानी की गतिविधियों का आनन्द उठाने के लिए मुख्यतः गर्मी और सर्दी के महीनों में यात्रा करना (अक्टूबर से मई) विशिष्ट रूप से अच्छा रहता है। गर्मियों के मौसम में निस्संदेह गर्मी होती है लेकिन बाहर जाने से आपको हतोत्साहित करने के लिए पर्याप्त गर्मी नहीं होगी।

हैवलॉक द्वीप

पोर्ट ब्लेयर द्वीप से कुछ कि.मी. उत्तर-पूर्व में स्थित, हैवलॉक कई अंडमान द्वीप में से एक है। हर साल विभिन्न चेहरों के साथ अधिकतम पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो भारतीय महासागर के द्वीपों में सबसे लोकप्रिय है। सुंदर सफेद रेत से परिपूर्ण समुद्र तट और बारिश से भीगे जंगलों के साथ सुशोभित, यह दक्षिण में एक बेहतरीन छुट्टी बिताने का स्थान है। पर्यटक यात्रा कार्यक्रमों में सबसे लोकप्रिय राधानगर बीच, हाथी बीच, विजयनगर बीच और कालापत्थर बीच (अदभुद सागर के दृश्यों के लिए ऊंची और ढालू चट्टान की गुफा में जाना न भूलें) है।

हैवलॉक द्वीप

इन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ: नवदम्पति के लिए एकदम सही सुखद, आनन्दपूर्ण माहौल है।

कोशिश करने योग्य गतिविधियां: सनबाथिंग, बीच कॉम्बिंग, सी वॉक, स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग, मछली पकड़ना, तैराकी, बर्ड वाचिंग, सूर्यास्त या सूर्योदय देखना, ट्रेकिंग, कायाकिंग और नौकायन।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: यात्रा करने के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय सबसे उपयुक्त है क्योंकि तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच  रहता है, जो न तो बहुत गर्म और न तो ठंडा होता है।

नील द्वीप   

यह सुंदर द्वीप भी अंडमान राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। नील द्वीप लोकप्रिय रूप से प्रचलित कृषि प्रथाओं के कारण, सब्जी के कटोरे के रूप में जाना जाता है, यह द्वीप दूर तक फैले विशाल नीले समुद्र से लोगों को प्रभावित करता है, जो कि हरे-भरे वनों से घिरा हुआ है। इस द्वीप पर समुद्र के ऊपर चमकता हुआ सूरज और नीचे क्षितिज देखने पर इसकी पृष्ठभूमि पर उत्कृष्ट दृश्य समायोजन बनाती है जो अतुलनीय है। अपने आप को बंधन से मुक्त करने के लिए समुद्र तट के किनारे अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने और कुछ नारियल के पानी को पीते हुए ठंडी हवा का आनंद लेना अति उत्तम है। इस द्वीप की मूंगा और चट्टानें अत्यधिक अद्भुत हैं। ऐसे कई समुद्र तट हैं जिनकी हम अनुशंसा करेंगे: लक्ष्मणपुर-1 और 2, भरतपु, सर ह्यूज रोज द्वीप और सीतापुर।

नील द्वीप

इन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ: दोस्तों और परिवार सहित यात्रा करने योग्य

कोशिश करने योग्य गतिविधियां: मछली पकड़ना, ग्लास बोटम बोटिंग, स्नॉर्कलिंग और स्विमिंग (सीतापुर बीच में कोशिश करने के लिए सबसे अच्छा) और स्क्रूबा डाइविंग (लक्ष्मणपुर बीच -1 में कोशिश करने के लिए बेहतरीन)

यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय: इसकी उष्णकटिबंधीय जलवायु के कारण, अक्टूबर से मई तक जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। यह पानी की खेल गतिविधियों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए सबसे अच्छा समय है। हालांकि, जनवरी के महीने में भी वहां जाने के लिए एक अच्छा समय होता है। यह उस समय द्वीप पर्यटन महोत्सव का आयोजन करता है जो सब्जी प्रदर्शनी, फूल प्रदर्शनी, हस्तशिल्प स्टालों और कई अन्य आकर्षणों को प्रदर्शित करता है। यहां सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए जनवरी में मेला भी लगता है।

लॉन्ग द्वीप  

शायद अंडमान का सबसे विकसित, लॉन्ग द्वीप आपको अपने खुद के पावर हाउस, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वायरलेस सुविधाएं, बैंक, नाव निर्माण यार्ड, अस्पताल और यहां तक कि एक पुलिस चौकी होने के कारण सुखद रूप से आश्चर्यचकित कर सकता है। संक्षेप में, यह एक आधुनिक गांव है जो उत्तम व्यवस्था के साथ संपन्न है। इन द्वीपों में आकर्षक गुफाएं, अद्भुत बीच और प्रचुर पहाड़ियां सब कुछ अतुलनीय है। यह द्वीप सदाबहार वनों और ज्वार-भाटा के दल-दल वाले वनों का एक मोटा आवरण भी है। यहां शीर्ष समुद्र तटों में से एक लालाजी बे बीच सिल्वर समुद्र तट है जहाँ सुंदर रेतीला समुद्र तट हैं। यहां आकर नाव पर टहलना न भूलें जो आपको सदाबहार वनों के माध्यम से ले जाता है। एक और लोकप्रिय समुद्र तट मेर्क बे बीच है जहां आपको सबसे खूबसूरत तरीके से सफेद रेत के विपरीत नीले रंग का पानी देखने को मिलेगा और गिटार द्वीप भी नाटकीय कारण के लिए केवल गिटार के आकार में आपके यात्रा की सूची में होना चाहिए।

लॉन्ग द्वीप

इन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ युगल या परिवार के साथ यात्राओं के लिए।

कोशिश करने योग्य गतिविधियां: स्नॉर्कलिंग, डॉल्फिन देखना, और मर्क बे बीच पर बर्डवाचिंग सबसे उम्दा है,  जबकि गिटार द्वीप सनबाथिंग और विश्राम के लिए सबसे उपयुक्त है। रंगत बाजार में खरीदारी करना भी आपकी सूची में होना चाहिए।

यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय: अक्टूबर और मार्च के महीनों के दौरान मौसम नम और सुखद रहता है।

यहां तक कि यदि आप तैराकी में निपुण नहीं हैं, तो चिंता न करें कि आपकी यात्रा बर्बाद हो जाएगी क्योंकि समुद्र तट अपने आप में एक विशाल कायाकल्प क्षेत्र हैं!

सारांश
लेख का नाम-  अंडमान के सर्वश्रेष्ठ: शीर्ष द्वीप समूह जहां आपको अवश्य जाना चाहिए

लेखिका का नाम-  हर्षिता शर्मा

विवरण- अंडमान का ताजा पानी आपको कुछ ही समय में ताज़ागी से भर देगा। तो अपनी स्नॉर्कलिंग किट पैक करें और चमकदार नीले रंग की गहन जानकारी लेने के विचार से यहाँ जाएं।