Home / Travel / भारत में समुद्र तटों की खोज

भारत में समुद्र तटों की खोज

December 28, 2017
by


भारत में समुद्र तटों की खोज

भारत में समुद्र तटों की खोज

भारत में, सजीव भौगोलिक स्थिति भगवान का एक सच्चा आर्शीवाद है। यह प्रकृति की असीम सुंदरता का परिचय देते हैं और हमें अपनी जीवंतता का पता लगाने का अवसर प्रदान करते हैं। यह जीवंतता भारत को बड़ी संख्या में ऐसे समुद्र तट प्रदान करती है, जिन्होंने अपने मोहक सौन्दर्य और शानदार आकाशीय वातावरण के साथ अपना नाम अर्जित किया है। लेकिन इन स्थानों की लोकप्रियता के कारण, यहाँ पर एक बड़ी भीड़ को अक्सर समय व्यतीत करते हुए देखा जाता है, जिससे कि उनकी शांति और एकांतता में कोई बाधा पैदा न कर सकें। इसलिए आज, मैं आपके लिए भारत के पांच लोकप्रिय स्वर्गीय समुद्र तट, जो बहुत लोकप्रिय नहीं है, को खोजने का प्रयास कर रही हूँ, जिनके बारे में अधिकांश लोगों को अभी तक मालूम नहीं है। यदि आप एक अलग स्थान की तलाश कर रहे हैं, जो आपके मन और शरीर को फिर से जीवंत करें, तो ये समुद्र तट आपके लिए सबसे बेहतर स्थान है

1. सेंट मैरीज आइलैंड, उडुपी, कर्नाटक

सेंट मैरीज आइलैंड, उडुपी अरब सागर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, यह एक छोटे सा आइलैंड (द्वीप) क्रिस्टलीय बेसाल्ट चट्टान से भरा हुआ है, जो विश्व में कुछ स्थानों पर पाए जाते हैं। यह मनमोहक सुंदरता के साथ ताड़ के वृक्षों वाला द्वीप है, जिसे देखकर आपको यहाँ पर रहने की तीव्र इच्छा होने लगेगी।

2. राधानगर समुद्र तट, हैवलॉक

राधानगर समुद्र तट, फिरोजी नीले रंगके पानी के लिए जाना जाता है, अंडमान सफेद रेत का एक चमकदार स्वर्ग है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत है और अभी तक पर्यटन क्षेत्र द्वारा इसका पता नहीं लगाया गया है।

3. बेनौलिम बीच, गोवा

बेनौलिम बीच, दक्षिण-गोवा में मारगो से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह समुद्र तट बहुत स्थिर और शांतिपूर्ण है। गोवा के बेनौलिम बीच के गुप्त स्वर्ग के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं, जो आपको बेहद शांत वातावरण के रूप में आकर्षित कर सकता है।

4. रूशिकोंदा बीच, आंध्र प्रदेश

भव्य सुनहरी रेत रूशिकोंदा बीचका मुख्य आकर्षण है, जो विशाखापट्नम से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह तैराकों और वॉटर स्कीयरों के लिए अति उत्तम स्थान है।

5. तारकरली, महाराष्ट्र

मालवन से 6 किलोमीटर दूर, तारकरली समुद्रतट अत्यंत स्वच्छ पानी के साथ काफी लंबा रेतीला क्षेत्र अपने आप में संजोए हुए है। लंबे “शूरु” पेड़ों, अद्भुत सेलबोट्स और छोटी बस्तियों से समुद्र तट बहुत ही आकर्षक लगता है।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives