Home / Travel / मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

February 14, 2018
by


संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान को  ‘लंग्स ऑफ सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह उद्यान प्रदूषण से ग्रस्त शहर को सबसे अधिक ऑक्सीजन प्रदान करता है। इस उद्यान का क्षेत्रफल शुरुआत में काफी कम था, लेकिन 1960 के दशक के शुरुआत में इसमें आसपास के जंगलों को शामिल करके एक क्षेत्र का निर्माण किया गया था और इस प्रकार आज हम  देख सकते हैं कि यह उद्यान 104 वर्ग कि.मी. के जंगली क्षेत्र में फैला हुआ है।

.मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

यह उद्यान वनस्पति और वन्य जीवों से परिपूर्ण है। मैंने वहाँ के स्थानीय लोगों से सुना है कि इस उद्यान में एक विशेष प्रकार का फूल पाया जाता है, जिसका नाम कर्वी (मराठी में करवी) है जो आठ साल में एक बार खिलता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रकृति के पास हमारे लिए कई आश्चर्य मौजूद हैं।

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

जब मैं उद्यान में पहुँचा, तो जो प्लास्टिक की बोतल मैं साथ में लेकर जा रहा था उसके लिए उन्होंने मुझसे सुरक्षा जमानत राशि के रूप में 50 रुपये का शुल्क लिया। यह अधिकारियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल एक महान पहल थी और मुझे लगता है कि यह पहल देश भर के सभी राष्ट्रीय उद्यानों में होनी चाहिए।

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

मैं टाइगर सफारी के लिए बहुत उत्साहित था। इसलिए, मैंने खुद के लिए उसे बुक करने के लिए 61 रुपए खर्च किए। उन्होंने हमें चारों तरफ से बंद एक बस में बैठाया। जब मैं अंदर गया, तो मैंने बस के अंदर से पिंजरों में बंद बाघों को घूमते हुए देखा। हालांकि शेरों को खुले में रखा गया था, लेकिन वहाँ एक शेर बहुत शांत दिखाई दिया जैसे कि वह मर गया हो, परंतु ऐसा नहीं था वह जिंदा था।

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

मैं अपनी तथा कथित “बाघों की खोज” को पूरा करने के बाद उद्यान के अन्य आकर्षणों को देखने गया, जहाँ एक झील थी और उसमें लोग नौका विहार कर रहे थे। यह एक तरफ कमल के फूलों से परिपूर्ण एक सुंदर झील थी। यह पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने का एक बेहतरीन स्थान है। वहाँ एक टॉय ट्रेन थी, जो छोटे से स्टेशन के बीच में संरक्षित क्षेत्र के आसपास चलती है। यह बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन आनंद है।

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

मुंबई में देखने योग्य संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

उद्यान में घूमना एक आनंदमय और स्फूर्तिदायक अनुभव था, क्योंकि इसने मुझे अंदर से शुद्ध कर दिया था।

 

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives