Home / Travel / भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली 5 प्रसिद्ध खूबसूरत झीलें

भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली 5 प्रसिद्ध खूबसूरत झीलें

December 2, 2017
by


5 प्रसिद्ध खूबसूरत झीलें

प्रकृति किसी भी व्यक्ति की मनोदशा सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उसे पूर्णतया संतुष्ट करती है और कभी-कभी कलाकारों को सर्वोत्तम रचना करने के लिये प्रेरित करती है। यह महानगरीय शहरों के तेज रफ्तार जीवन से दूर एक शांतिप्रिय दुनिया है, प्रकृति मनुष्य को दिव्य की उपस्थिति महसूस करने और इस विशाल दुनिया में मनुष्य के मामूली अस्तित्व को पहचानने के लिये प्रोत्साहित करती हैं। प्रकृति मनुष्य के अहंकार से बेहतर और विशाल है। प्राकृतिक सुन्दरताओं में पर्वत, झीलें, घाटियाँ, जंगल, नदियाँ, आकाश और सूरज आदि है, जो कि लोगों को रचनात्मकता की लौ बनाए रखने में आशा और प्रेरणा की उम्मीद देते हैं। जैसा कि “सुंदरता देखने वाले की आँखों में होती है,” यह प्रकृति का प्रिज्मीय सौंदर्य है जो मनुष्य को प्रेरित करता है। भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है और यहाँ पांच खूबसूरत झीलें हैं जो अपनी शांति एवं पर्यटकों के आकर्षण के लिये दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

डल झील

डल झील की सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर, सम्राट बाबर खुद को रोक नहीं सके और कहा: “गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त/ हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त,” (यदि प्रथ्वी पर स्वर्ग है, तो वह यहाँ है, तो वह यहाँ है, तो वह यहाँ हैं)। कश्मीर की सुन्दरता बहुत ही ज्यादा शानदार है। डल झील श्रीनगर का गहना है। इसकी शांतचित्तता नायाब है। कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील, डल झील सुंदर मुगल गार्डन से घिरी हुई है। शानदार डल झील 15 किलोमीटर में फैली हुई है। डल झील जटिल जलमार्ग और जलग्रीवा का एक चक्रव्यूह है। डल झील का फ्लोटिंग गार्डन, रंगीन शिकारा और हाउसबोट आनंदित करती है। हाउसबोट्स की बालकनी के साथ-साथ पीर-पंजल पहाड़ों की धुंधली प्रतीत होती चोटियाँ डल झील के पानी में अद्भुद प्रतिबिम्ब दर्शाती हैं। डल झील के चारों ओर (गैंडोला जैसी टैक्सी नाव) छोटी नावों से चारों ओर घूमने पर जहाजों के बेड़े का डल झील में थरथराने वाला दृश्य दिखाई देता है। डल झील के जीवन से प्रेरित होकर, मूसा सईद ने ‘वैली ऑफ सेंड्स’ फिल्म का निर्देशन किया, जो 2012 की एक पुरस्कृत विजेता फिल्म थी।

चंद्रताल झील

चंद्रताल एक उँचाई पर स्थित झील है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति घाटी में 4270 मीटर की ऊँचाई पर स्थित चंद्रताल झील ट्रैकर्स और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अर्धचन्द्राकार आकृति के कारण इसका नाम चंद्रताल पड़ा गया। चंद्रताल झील संकरे ऊंचे भाग के मध्य में और मुख्य कुंजम के पास स्थित है। चंद्रताल झील समुद्र टापू पठार पर स्थित है जो चंद्र नदी में जाकर समा जाती है। प्रलोभित करने वाला स्थान, चंद्रताल झील ज्यादातर बर्फ से घिरी हुई है। इस गहरे नीले पानी की झील में 2.5 किलोमीटर की परिधि है। मई के अन्त से अक्टूबर तक, इस झील पर बाटल से और कुंजुम से पैदल चलकर पहुँचा जा सकता है। चंद्रताल झील रात में एक शानदार दृश्य पेश करता है।

लोकटक झील

शहरी जीवन की हलचल से दूर, लोकटक झील अपनी खुद की एक शानदार दुनिया प्रस्तुत करती है। यह उत्तरी भारत में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। लोकटक झील मानव समुदाय को चारों ओर से प्रोत्साहित करती है। लोकटक झील भारत के मणिपुर राज्य में मोरंग के पास स्थित है। यह देखना काफी दिलचस्प है कि विश्व का एकमात्र चलायमान राष्ट्रीय उद्यान – किबुल लामिआयो नेशनल पार्क इस में तैरता है। लोकटक झील ग्रामीण मछुआरों के लिए आजीविका का एक स्त्रोत है जो इसके चारों ओर बसे हुए हैं। लोकटक झील फूम्डीस के लिए प्रसिद्ध है, जो कि विघटित होने के विभिन्न चरणों में वनस्पति, मिट्टी, कार्बनिक पदार्थों के विषम द्रव्यमान है। सभी फुम्डीज लोकटक झील के सबसे बड़े दक्षिण-पूर्वी किनारे पर स्थित हैं यह क्षेत्र 40 वर्ग किलोमीटर का है।

दमदमा झील                                                                                      

साहसिक गतिविधियों के लिए बेहतरीन, दमदमा झील अरावली रेंज में मंद पानी का बहाव बनाती है। यह हरियाणा की सबसे बड़ी झीलों में से एक है, जिसका क्षेत्रफल 3,000 एकड़ है। दिल्ली के निकट स्थित, दमदमा झील मनोरंजन यात्रा के लिये सुंदर जगह है। कायाकिंग, पैरासेलिंग, मछली पकड़ना, साइकिल चलाना, रोइंग, गर्म हवा के गुब्बारे और प्रकृति की सैर ये दमदमा झील के कुछ आनंदमय गतिविधियाँ हैं। वर्तमान में, दमदमा झील के मध्य एक रिजार्ट है। बरसात और सर्दियों के मौसम में भी झील का दौरा किया जा सकता है।

गुरूडोंगमार झील

यह दुनिया के सबसे उत्कृष्ट प्राकृतिक झीलों में से एक मानी जाती है, गुरूडोंगमार झील सिक्किम में कंचनजंघा क्षेत्र के उत्तरी-पूर्वी प्रान्त में स्थित है। यह एक विस्मयकारी झील है, गुरूडोंगमार झील पूरे वर्ष बर्फ की तरह जमी हुई रहती है। यह दुनिया की सबसे ऊँची झीलों में से एक है, जो भारत के सिक्किम राज्य में समुद्री सतह के आस-पास 17,800 फिट की उँचाई पर स्थित है। इस झील से हमें धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ ऐतिहासिक कहानियाँ भी प्राप्त होती हैं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives