Home / Travel / दिसंबर में यात्रा करने योग्य भारत के शीर्ष स्थान

दिसंबर में यात्रा करने योग्य भारत के शीर्ष स्थान

November 21, 2017
by


दिसंबर में यात्रा करने योग्य भारत के शीर्ष स्थान

भारत जैसा एक विशाल देश, जो यहाँ के हर त्यौहार में या हर मौसम में आनंद लेने और विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने के परिदृश्यों का दावा करता है। यदि आप सर्दियों और धूमिल (कोहरे युक्त) सर्दियों के महीनों को पसंद नहीं करते हैं, तो गर्म, तटीय क्षेत्रों की तरफ जाने के लिए एक लम्बी छुट्टी लेनी चाहिए। यदि आप बर्फ और ठंड का आनंद लेना चाहते है, तो भारत में बहुत सी ऐसी जगहें है, जहाँ आपको जाना चाहिए। यहाँ पर हम आपके लिए देश के शीर्ष स्थानों की एक सूची लेकर आए हैं, अपनी पसंद के अनुसार इनमें से एक विकल्प चुनकर दिसंबर में घूमने की योजना बना सकते हैं। दक्षिण के शानदार समुद्र तटों से लेकर उत्तर के हिमालय तक और उत्तर-पूर्व की समृद्ध आदिवासी विरासत से लेकर पश्चिम की सफेद रेत तक, भारत के उन यात्रियों के लिए अविश्वसनीय विविधता है, जो वर्ष के अंत में या फिर छुट्टियों के मौसम में घर पर रुकना पसंद नहीं करते हैं।

कोहिमा (नागालैंड) – नागालैंड की राजधानी, कोहिमा में हर साल दिसंबर के शुरूआत में एक हॉर्नबिल उत्सव आयोजित किया जाता है और यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे संभावतः आप लंबे समय तक याद रखेंगे। इस साल देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वंय उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। क्षेत्र के विभिन्न आदिवासियों द्वारा गीत, नृत्य और मार्शल आर्ट को प्रदर्शित किया जाता हैं और यहाँ उत्तर पूर्व के रंगों और सांस्कृतिक भव्यता को देखने का सबसे अच्छा मौका है। नागालैंड के अद्वितीय भोजन के स्वाद को चखना न भूलें।

कच्छ (गुजरात) – रेगिस्तान की सफेद रेत, शानदार तंबू, कई तरह के खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक किस्म – रण उत्सव यह सब जीवन भर याद रखने वाले अनुभव हैं। वहाँ पर आयोजित पैराग्लाइडिंग, शूटिंग, तीरंदाजी, स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए, पहले से ही अपने ठहरने का स्थान ठीक से निर्धारित करें और साथ ही भारत के सांस्कृतिक रूप से भरे क्षेत्र के रेगिस्तानी रेत में अनोखी कलात्मक वस्तुएँ की खरीददारी करें। स्थानीय लोगों का काल्पनिक अलाव के चारों तरफ गाने और नृत्य का प्रदर्शन करना और राजसी घरानों का व्यंजन अपनी ओर आकर्षित करता है। यह रण उत्सव नवंबर माह के अंत में या फिर दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाता है, इसीलिए यह समय गुजरात के पश्चिमी राज्य में घूमने का सबसे अच्छा समय है।

कन्नूर (केरल) – देवताओं का नृत्य – इसी तरह केरल के प्राचीन नृत्य शैली थियम, जिसे काली अट्टम के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हर साल नवंबर से लेकर फरवरी या मार्च तक केरल राज्य के मंदिरों में थियम नृत्य का रात में भव्य प्रदर्शन होता है। निश्चित तौर पर आपको यहाँ के आसुत नृत्य और हर साल गाए जाने वाले गीत प्रभावित करेंगे। इस दिसंबर आप सीधे कन्नूर को अपने भ्रमण के लिए चुनिए, जहाँ पर हर रात श्री मुथप्पन मंदिर, जिसे परसिनिकादाव मुथप्पन मंदिर भी कहा जाता है, में थियम नृत्य का प्रदर्शन होता है। इसके अलावा पयमवल्लम बीच, सेंट एंजिलो के किले, टेलिकेरी किला, थोटाडा बीच पर घूमने के लिए जाएं और यहाँ के स्थानीय स्वादिष्ट समुद्री भोजन का आनंद उठाएं।

गोवा (गोवा) – इस वर्ष विविध शैलियों को दर्शाने वाला ‘सनबर्न महोत्सव’ संगीत गोवा की बजाए पुणे में आयोजित हो सकता है, लेकिन गोवा में अभी से क्रिसमस और नए साल को मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस राज्य के सुंदर समुद्र तटों का भ्रमण करने का सबसे उचित समय दिसंबर माह में है। आप वागाटोर, बागा और अंजुना बीच (समुद्री तटों) पर रात के दौरान पार्टी का आयोजन करके आनंदित हो सकते हैं। अपने दिन को बेहतरीन बनाने के लिए, गोवा के समुद्री तट पर खुद को भिगोकर वहाँ के खूबसूरत समुद्री नजारों के साथ गर्म धूप का आनंद ले सकते हैं और सड़कों के किनारे स्वादिष्ट सी-फूड (समुद्री भोजन) को चखकर उसका स्वाद ले सकते हैं। याद रखें कि पहले से ही अगर आप गोवा घूमने की योजना बना चुके हैं, तो दिसंबर माह इसके लिए सबसे सही समय है, क्योंकि गर्मियों की अपेक्षा दिसंबर में कम भीड़ होती है।

औली (उत्तराखंड) – उत्तरांचल (उत्तराखंड) के औली में (उत्तराखंड के चमोली जिले का एक गाँव) बर्फीले क्षेत्र हैं, जो दिसंबर में अत्यधिक क्रियाशील हो जाते हैं। अगर आप स्काइ ड्राइविंग से लेकर स्काइंग और पर्वता रोहण के लिए ट्रेकिंग जैसी चीजों का आनंद लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के इस विलक्षण शहर में आपके लिए यह सब कुछ उपलब्ध है। यदि आप प्राचीनकाल की बनी सफेद पहाड़ी सड़कों (बर्फ से ढकी हुई) पर पैदल यात्रा करके लम्बा सफर तय कर सकते हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कृत्रिम झील, जोशीमठ, चिनाब झील, गरसो बुग्याल और भव्य बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा करनी चाहिए। इस दिसंबर उत्तराखंड में गर्मजोशी के साथ आतिथ्य का आनंद लें।

काजीरंगा (असम) – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, राजसीएक सींग वाले गैंडे के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है, यह उद्यान अक्टूबर से मार्च तक खुला रहता है, लेकिन इस उद्यान का भ्रमण करने के लिए दिसंबर का मौसम सबसे बेहतरीन है। इतना ही नहीं यहाँ पर कई जंगल सफारी गैंडों, बाघ, हाथी, लंगूर और जंगली भैंसों को देखने का सबसे उचित समय है साथ ही साथ इस समय उच्च कोटि के अप्रवासी पक्षी बहुतायत रूप से देखने को भी मिल सकते हैं। ठंडे स्थानों के पक्षी जैसे साइबेरिया के सर्दियों के मौसम में काजीरंगा क्षेत्र में पलायन करते हैं और जिससे यह पार्क पक्षी की विद्या जानने वाला स्वर्ग में बदल जाता है।

चेन्नई (तमिलनाडु) – तमिलनाडु देश के उन स्थानों में से एक है जो भूमध्य रेखा के समीप है। यह सर्दियों के मौसम में गर्म और एक समान रूप सेहो जाता है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर का वास्तविक आकर्षण संगीत सत्र है, जो मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक आयोजित होता है। निपुण शास्त्रीय संगीतकार और उनके शौकीन, विभिन्न शहर भर के सभागारों में हर शाम संगीत का आयोजन करते हैं। प्रत्येक शाम भारी भीड़ गाने और नृत्य प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए बाहर निकलती हैं, जो देर शाम घंटों तक चलती हैं। संगीत सत्र, देश भर के पर्यटकों और शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को अपनी आकर्षित करती है। जब आप यहाँ पर जाएं, तो कुछ ऐतिहासिक स्थलों, समुद्र तटों और चेन्नई के संग्रहालयों में घूमने जरूर जाएं।