Home / Travel / जोधपुर का उम्मेद भवन महल: एक शाही अंदाज

जोधपुर का उम्मेद भवन महल: एक शाही अंदाज

January 9, 2018
by


जोधपुर का उम्मेद भवन महल: एक शाही अंदाज

जोधपुर का उम्मेद भवन महल: एक शाही अंदाज

ऐतिहासिक शहर जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन महल, भारत में स्थित सबसे बड़े महलों मे से एक है। सन् 1944 में बनवाये गये इस महल का नाम जोधपुर के महाराज राजा उम्मेद सिंह के नाम पर रखा गया है। इस महल को महाराजा और उनके उत्तराधिकारी का निवास स्थान माना जाता है। इस महल का निर्माण अकाल और सूखा के समय हजारों लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए करवाया गया था। चित्तर पहाड़ी से निर्मित होने के कारण उम्मेद भवन महल को अपने निर्माण के दौरान चित्तर पैलेस भी कहा जाता था। आज के समय में इस महल को दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक माना जाता है।

इस महल को पीली बालू एवं पत्थर का उपयोग करके 26 एकड़ जमीन पर विस्तृत रूप में बनवाया गया था। 30 वी शताब्दी की भारतीय शैली को प्रदर्शित करने वाले इस महल की वास्तुकला, भवन निर्माण विधि का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। इस महल की एक सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसके निर्माण में गारा का उपयोग नही किया गया क्योंकि यह बाध्यकारी माना जाता था। इसकी जगह पर बलुआ पत्थर का उपयोग करके इसे अत्याधिक मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है। इस भवन में कुल 347 कमरे हैं। यह महल तीन अलग-अलग भागों में बनवाया गया है। जिसमें सबसे पहले भाग में ताज होटल है जो सन् 1978 में स्थापित किया गया है, दूसरे भाग में काल्पनिक संग्रहालय है जो लोगों को काफी प्रभावित करता है तथा महल के तीसरे भाग को जोधपुर के नबावों द्वारा उपयोग किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा होटल वाले भाग को शानदार फाइव स्टार होटल के रूप में निर्मित करवाया गया है। इसमें वातानुकूलित आलीशान कमरे और वाद्य संगीत रचनाएं है जिन्हें बहुत ही अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। इन सभी कमरों में एलसीडी, डीवीडी प्लेयर, स्पा-बाथ उपचार, एक मिनी-बार, जकूजिस और मोल्टन ब्राउन टॉयलेटरीज़ आदि की प्रमुख रूप से व्यावस्था की गयी है। यहाँ पर शारीरिक स्वस्थ के लिए योगा प्रसारण कक्ष, टेबिल टेनिस के खेल का मैदान और स्विमिंग पूल भी बनवाये गये हैं। इस होटल में भारत के विभिन्न व्यंजनों की उपस्थिति में माहाद्वीपीय व्यंजनों को भी सम्मिलित किया गया है। यहाँ राजस्थानी भोजन के साथ-साथ कुछ ग्रिल्स और बार बेक्यूज़ जैसे माहाद्वीपीय व्यंजनों का स्वाद लेकर आप एक बाहरी पिकनिक का आनन्द ले सकते हैं। उम्मेद भवन पैलेस को जोधपुर के सबसे अधिक पसंदीदा होटलों में से एक माना जाता है। इस महल की हवा और गर्मी की उपस्थिति वहाँ आने वाले यात्रियों को नवाबी शौक का अनुभव कराती है। इस महल में एक सुन्दर उद्यान बनवाया गया है जो अपनी सम्पूर्ण हरियाली व रंगीन फूलों की उपस्थिति के साथ इस महल की शांति और आनंद का अनुभव कराता है।

महल की सुंदरता और प्रतिभा इतनी अधिक है कि इसे पहली बार देखने पर ही आपकी सारी चिंताए दूर हो जाएंगी क्योंकि इसमें हर स्थान पर विभिन्न प्रकार के आनंदमयी शाही अंदाजों का अनुभव होता रहता है।

संग्रहालय में प्रवेश के लिए शुल्क

भारतीयों के लिए 15 रूपये

विदेशियों के लिए 50 रूपये

समय

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

उम्मेद भवन महल की यात्रा कर आप इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।