Home / Travel / कोलकाता-वासियों के लिए छुट्टियाँ बिताने के स्थान

कोलकाता-वासियों के लिए छुट्टियाँ बिताने के स्थान

April 6, 2018
by


Rate this post

कोलकाता

कोलकाता एक आकर्षक शहर है और चलो हम इसके बारे में कुछ बताते हैं, कभी-कभी यहाँ की गर्मियाँ भी हमारे लिए बेहतर साबित हो सकती है। इसलिए, अगर थोड़े शब्दों में कहा जाए, तो इस ‘सिटी ऑफ जॉय’ में राहत लेना काफी आनंददायक है। नीचे कुछ शीतल गंतव्यों का उल्लेख किया गया है, जो आपके सप्ताह के अंत में आने वाले सप्ताहांत को बिताने और आवश्यक अवकाश के लिए एकदम उचित हैं।

दीघा: टाउन जॉली में आपका स्वागत है

इस वाणिज्यिक शहर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप चाहें वर्ष के किसी भी समय में वहाँ जाएं, दीघा में हमेशा उत्सवों का आयोजन होता रहता है। कोलकाता के निकट स्थित यह स्थान अपने सी फूड और खूबसूरत समुद्र तटों के कारण सप्ताह के अंत में छुट्टी बिताने के लिए एकदम उचित स्थल है। तट के निकट ठंडी समुद्री हवाओं का आनंद लेने के अलावा, यह शहर कई चीजों की पेशकश भी करता है। आप वास्तव में चंदनेश्वर के भगवान शिव मंदिर और मरीन एक्वेरियम रिसर्च सेंटर की यात्रा करना पसंद करेंगे। इसके साथ ही वहाँ पर ठहरने के लिए सस्ते आवास भी उपलब्ध हैं।

कैसे पहुँचे: कोलकाता से दीघा 195 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और ट्रेन या सड़क मार्ग द्वारा कोलकाता से यहाँ तक पहुँचने में लगभग 4 घंटे लग जाते हैं।

मनोरंजक गतिविधियाँ: वॉटरस्पोर्ट्स, बीच पर चलना और सी फूड (समुद्री भोजन) का आनंद लेना।

मंदार्मानी: सब कुछ बेहतर, कुछ भी अनुपयुक्त या द्वेषपूर्ण नहीं

यदि आप एक शांत और निर्मल स्थान की तलाश में हैं, तो यह एक ऐसा स्थान है, जिसका अभी व्यवसायिक होना बाकी है। आप कोलकाता से मंदार्मानी जैसे शांत वातावरण वाले स्थान पर अपने सप्ताहांत को व्यतीत करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह दोस्तों के साथ यात्रा करने और बीच के किनारे खेले जाने वाले खेलों में लिप्त होने के लिए एक शानदार जगह है। यह काफी समय तक राइडिंग योग्य बहु-विस्तारित बीच के रूप में भी जाना जाता है और यह बीच के किनारे टहलने के बाद देर रात तक आराम करने के लिए बिलकुल उपयुक्त स्थान है।

कैसे पहुँचे: यह स्थान कोलकाता से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर है और कोलकाता से वहाँ जाने के लिए बस और ट्रेन दोनों उपलब्ध हैं, जो वहाँ से 3 या 5 घंटे के अंतराल पर चलती रहती हैं।

मनोरंजक गतिविधियाँ: जेट स्कीइंग, बंगी ट्रेम्प लाइनिंग, बनाना बोट राइड और एटीवी बाइक राइडिंग।

सुंदरबन: “वन्य-जीव” सप्ताहांत के लिए

यदि आप कुछ वन्य जीवों को देखने के मूड में हैं, तो आप संभवतः अपने घर से सप्ताह के अंत में छुट्टी बिताने के लिए सुंदरबन को एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ आप एकांतप्रिय बंगाल टाइगर को देख सकते हैं। यह वन्यजीव अभयारण्य हमें सदाबहार वृक्षों के साथ-साथ हरे-भरे परिवेश से भी अवगत कराता है। सुंदरबन को दुनिया के सबसे बड़े सदाबहार वन के रूप में भी जाना जाता है।

कैसे पहुँचे: आप कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से वन्यजीव अभ्यारण्य सुगमता से पहुँच सकते है तथा कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से वहाँ तक पहुँचने में लगभग 3 घंटे लग जाते हैं।

मनोरंजक गतिविधियाँ: जंगल सफारी।

बक्खाली: बेहतरीन शांति का लुत्फ लेने के लिए

यह अर्धचंद्र के आकार का बीच कुछ लोगों के लिए आश्चर्यजनक है, तो कुछ लोगों के लिए एक परमतत्वीय संतुष्टि प्रदान करने वाला स्थान है। इस स्थान पर सभी जगह शांति, भव्यता और पवित्रता महसूस की जा सकती है। यहाँ का बीच आपको आपके जीवन के सर्वोत्तम सूर्योदय और सूर्यास्त को देखने का मौका प्रदान करता है। इसके शांत वातावरण में आप सब कुछ भूल जाते हैं और शांति की भावनाओं में लिप्त हो जाते हैं। आप उपचारात्मक बीच के अलावा, यहाँ के विशाललक्ष्मी मंदिर और ट्विन टावरों का दौरा करने के लिए भी समय निकाल सकते हैं।

कैसे पहुँचें: यह स्थान कोलकाता से 138 कि.मी. दूर है। बस और ट्रेन द्वारा लगभग 5 घंटे की लंबी यात्रा करके इस स्थान तक पहुँचा जा सकता है।

मनोरंजक गतिविधियाँ: नारियल पानी पीते हुए बीच के किनारे टहलना और बीच के पास अस्थायी चाय की दुकानों पर समय व्यतीत करना।

ताजपुर: साहसी लोगों के लिए बिल्कुल उपयुक्त

जो लोग दिल से मजबूत हैं, उन लोगों के लिए यह स्थान एक बेहतरीन सप्ताहांत व्यतीत करने के नजरिए से बिल्कुल उचित है। यह एक ऐसी जगह है, जो अभी तक उन्मत करने वाले व्यावसायीकरण की चपेट में है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता के कारण लोकप्रिय है। हालांकि, इस स्थान ने कई अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आनंदित और आकर्षित किया है। यह रोमांटिक पिकनिक का आनंद के लिए एक आदर्श सप्ताहांत गंतव्य है।

कैसे पहुँचे: यह कोलकाता से 180 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और सड़क मार्ग द्वारा यहाँ पहुँचने में लगभग 4 घंटे की लंबी यात्रा करनी पड़ती है।

मनोरंजक गतिविधियाँ: पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स।

कड़ी मेहनत और नीरसता अक्सर हमारे जीवन में आती है और आपके सप्ताहांत गंतव्य के लिए कोलकाता के नजदीक के बीचों की तुलना में और क्या बेहतर हो सकता है।

सारांश
लेख का नाम- कोलकाता-वासियों के लिए 5 शीर्ष सप्ताहांत गंतव्य

लेखिका का नाम- हर्षिता शर्मा

विवरण- चलो चलते हैं और कोलकाता-वासियों के लिए सप्ताहांत गंतव्यों को देखते हैं। इस लेख में ‘सिटी ऑफ जॉय’ के पास के आकर्षक और खूबसूरत स्थानों की पूरी सूची प्रस्तुत की गई है।