Home / Health / विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: सभी स्वस्थ्य रहें

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: सभी स्वस्थ्य रहें

April 7, 2018
by


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के तहत, दुनिया भर में हर साल 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस, स्वास्थ्य जागृति पहल के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में, जेनेवा में एक सभा आयोजित की गई थी, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला किया था। पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा लागू किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 की थीम और स्लोगन

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्वभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या से संबंधित एक थीम (विषय) का निर्धारण करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस ने वर्ष 2018 की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज निर्धारित की है और इस साल हर कोई, सभी जगह “सभी स्वस्थ्य रहे” नामक स्लोगन (नारा) का अनुगमन करेगा। इस थीम के द्वारा डब्लूएचओ यह सुनिश्चित करेगा कि हर कोई, सभी जगह किसी भी वित्तीय संकट का सामना किए बिना, सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका (डब्ल्यूएचओ)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ), संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के आधीन प्रमुख स्वास्थ्य संगठन है। वर्ष 1950 में इसकी स्थापना के बाद से, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को संबोधित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हर साल, यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित एक थीम का आयोजन करता है। जिसमें पोलियो, अवसाद (डिप्रेशन), कुष्ठ रोग और चिकनपॉक्स (छोटी चेचक) आदि जैसे स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे शामिल होते हैं। डब्ल्यूएचओ विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इस दुनिया को स्वस्थ बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 का महत्व

हम हमेशा कहते हैं कि “स्वास्थ्य ही धन है”। यह कहावत हमारे जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाती है। लेकिन हम वास्तव में इस स्वास्थ्य नामक धन पर कितना ध्यान आकर्षित कर पाते हैं। एक खुशहाल जीवन जीने के लिए, एक व्यक्ति का स्वस्थ सेहतमंद होना आवश्यक  है। हमारे उन्मत्त आधार से बाध्य जीवन में, अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना काफी मुश्किल होता है। मनुष्य के जीवन की गुणवत्ता दिन प्रति दिन खराब हो रही है। यह उन संगठनों के लिए एक गंभीर मुद्दा बन गया है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उन्मूलन में लगे हुए हैं।

इस 70वें विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह दिन दुनिया भर के लोगों में स्वस्थ रहने की आदतों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अंतिम लक्ष्य, लोगों को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थितियों से अवगत कराना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस समारोह में हर किसी को शामिल करके, हमारे देश से स्वास्थ्य संबंधित बुराइयों को खत्म करने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रहा है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति एक लंबे समय तक और स्वस्थ जीवन जी सके।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018 पर स्वास्थ्य जागरूकता पहल

इस दिन पर, सरकारी, गैर-सरकारी, गैर सरकारी संगठन और अन्य स्वास्थ्य संगठन सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मीडिया लोगों की बातें और उद्धरण प्रकाशित करता है। इस दिन फेसबुक और ट्विटर इत्यादि जैसी सोशल मीडिया वेबसाइटों पर काफी सुर्खियाँ, स्लोगन, संदेश और ब्लाग प्रकाशित होते हैं।

स्वास्थ्य के महत्व के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सेमिनारों में, तर्क-वितर्क, नुक्कड़ नाटकों, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। सरकारी और गैर सरकारी संगठन जहाँ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जाता है।

सभी देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने नागरिकों के लिए, अपने देश को एक स्वस्थ बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए। पूरे विश्व के संयुक्त प्रयासों के बिना, ऐसा करना संभव नहीं है, क्योंकि केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस दुनिया को जीने योग्य एक जगह बनाने के अपने उद्देश्य को आसानी से पूरा नहीं कर सकता है।

सारांश
लेख का नाम- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2018: सभी स्वस्थ रहें

लेखिका- साक्षी

विवरण- इस लेख में यह बताया गया है कि किस प्रकार इस दिन सरकारी, गैर-सरकारी, गैर-सरकारी संगठन और अन्य स्वास्थ्य संगठन सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन करते हैं।