Home / India / इस मौसम में घरेलू उपचारों द्वारा बाल को झड़ने से रोकें

इस मौसम में घरेलू उपचारों द्वारा बाल को झड़ने से रोकें

June 25, 2018
by


इस मौसम में घरेलू उपचारों द्वारा बाल को झड़ने से रोकें

बाल गिरने की समस्या कुछ ऐसी है जिसका सामना कभी न कभी हर किसी को करना पड़ जाता है। हम सभी ने बाथरूम की नाली के छेद को गिरते बालों के कारण बन्द होते देखा है, जब आपका कंघा सूखे डैमेज बालों के साथ पूरा भर जाता है या कभी-कभी इतने बाल टूटते हैं कि आप अपनी उंगली को बालों में चारों ओर घुमाते और उंगली में टूटे हुए बाल आ जाते हैं, तो आपको शर्मिंदगी होने लगती है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि बाल गिरना न केवल फैशन बिंदु के लिए नुकसानदायक है बल्कि बाल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने का एक गंभीर संकेत भी है। तो, यहाँ पर कुछ साधारण घरेलू-निर्मित प्राकृतिक उपचारों की एक सूची दी गई है जिसका प्रयोग करके आप अपने बालों को फिर से पोषित कर सकते हैं और उन्हें प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाकर स्वतंत्र रूप से लहराने की आजादी दे सकते हैं।
 

  1. नीम

यह एक बहुत ही आसान तरीका है। 10-12 सूखी नीम की पत्तियां लें और इसे पानी में डालकर उबाल लें। पानी को तब तक उबालें जब तक कि पानी की मात्रा आधी न रह जाए। जब यह पानी ठंडा हो जाए, तो इससे अपने बाल धोएं।
 

प्रयोग करने का तरीका

आप इसका प्रयोग सप्ताह में एक बार कर सकते हैं। बेहतरीन परिणामों के लिए, अपने बालों को शैंपू करने के बाद इसका इस्तेमाल करें, क्योंकि उस समय बाल साफ हो जाते हैं और अधिकांश समाधानों का निराकरण हो जाता है।

सावधानी बरतने के लिए आप नीम के मिश्रण को अपनी आंखों में न जाने दें क्योंकि इससे आंखों में जलन जैसी कुछ गंभीर समस्या हो सकती है। बालों में लगे नीम के मिश्रण को धोने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।
 

नीम किस तरीके से उपयोगी है

नीम सिर की त्वचा को स्वास्थ्य रखने और बालों को बढ़ने में मदद करता है। यह त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर बालों की जड़ों को पोषित करता है। यदि आपके जूँ की समस्या है, तो इसके लिए नीम बेहद कारगर उपाय है।
 

  1. ग्रीक योगर्ट (दही)

एक कटोरे में ग्रीक दही (2 चम्मच), शहद (1 बड़ा चम्मट), नींबू (1 बड़ा चम्मच) डालकर पेस्ट तैयार करें। हेयर डाई ब्रश का उपयोग करके, बालों की जड़ों और सिर की त्वचा पर यह मिश्रण लगाएं। इसे 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से बालों को धो दें।
 

प्रयोग करने का तरीका

साधारण रूप से, यह उपाय आपके लिए सप्ताह में एक बार पर्याप्त है, लेकिन यदि आपके बाल अधिक रूखे हैं, तो सप्ताह में दो बार यह पेस्ट लगाना बेहतर होगा।
 

दही किस तरीके से उपयोगी है

यह पैक कंडीशनर का काम करता है और हेयर मास्क से होने वाले नुकसान को रोकता है। ग्रीक योगर्ट प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशनर करता है और यह प्रोटीन और विटामिन बी 5 सामग्री के साथ बालों के लिए अतिरिक्त लाभ पहुँचता है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दूसरी तरफ शहद, जीवाणुरोधी गुणों के कारण बालों को होने वाले नुकसान से बचाता है। ये दोनों चीजें बालों की झड़ती समस्या से निपटने में उपयोगी हैं।
 

  1. प्याज का रस

प्याज का रस निकालने के लिए प्याज को पीसें। प्याज की अधिक गंध से छुटकारा पाने के लिए, आप इसमें गुलाब जल डाल सकते हैं। इस मिश्रण में 2 चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आसानीपूर्वक इस मिश्रण को बालों में लगाएं और इसे धोने से पहले 40-50 मिनट तक लगा रहने दें।
 

प्रयोग करने का तरीका

सप्ताह में एक बार इस मिश्रण का प्रयोग करना आपके बालों के लिए अच्छा रहेगा।
 

प्याज का रस किस तरीके से उपयोगी है

प्याज सल्फर से समृद्ध है जो बालों की जड़ों में रक्त परिसंचरण में सुधार करके बालों के बढ़ने में मदद करता है और इस प्रकार बालों के झड़ने की समस्या को भी नियंत्रित करता है। प्याज बैक्टीरिया को भी समाप्त करता है जो सिर की त्वचा में होने वाले संक्रमण में सहायक होते हैं।

एक बार फिर, इस मिश्रण को अपनी आंखों में न पहुँचने दें। हालांकि, प्याज का रस हानिकारक नहीं है, लेकिन आंखों में खुजली और जलन पैदा कर सकता है। यदि आप आंखों में जरा सी भी जलन महसूस करते हैं, तो ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
 

  1. नींबू का रस

एक कटोरे में 1 कप गर्म पानी के साथ 2-3 नींबू निचोड़ें। अपने बालों को शैंपू करने के ठीक बाद इसे लगाएं। इसे अपने सिर पर डालकर पूरे बालों में मालिश करें। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर धो दें। नींबू का रस अपने बालों में लगाते समय अपनी आंखें बंद कर लें क्योंकि यह अम्लीय (खट्टा) होता है।
 

प्रयोग करने का तरीका

यह उपाय आपको सप्ताह में एक या दो बार करना चाहिए। लगातार उपयोग से करने से बचें और इसे लगाने के बाद कुछ समय तक छोड़ दें जब तक आपके बाल सूख न जाएं।
 

नींबू का रस किस तरीके से उपयोगी है

नींबू का रस उत्कृष्ट रूप से सभी समस्याओं के निवारण के लिए जाना जाता है। नीबू का रस मस्तिष्क के छिद्रों को खुलने से रोकता है और बाल गिरने की समस्या को नियंत्रित करता है। नींबू विटामिन सी से समृद्ध होने के कारण बालों के स्वास्थ्य रखता हैं।
 

  1. ग्रीन टी

हम सभी ग्रीन टी पीने के स्वास्थ्य लाभों की एक बड़ी संख्या के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी अन्य चीजों के इस्तेमाल के लिए भी बेहद उपयोगी होती है? ग्रीन टी आपके बालों के गिरने की समस्या के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। 2-3 ग्रीन टी के बैग लें और उन्हें गर्म पानी में डुबा दें जब तक पानी ठंडा न हो जाए। इसके बाद बालों की समस्या के समाधान के लिए इसे अपने पूरे सिर पर मालिश करें। एक घंटे के बाद, इसे धो दें।
 

प्रयोग करने का तरीका

इस उपाय को आप बालों में शैम्पू करने के बाद सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
 

ग्रीन टी किस तरीके से उपयोगी है

ग्रीन टी बालों को गिरने से रोकती है और बालों को बढ़ने में भी मदद करती है। यह उपाय बालों के गिरने की समस्या से भी बचाता है।

ये आपके रसोईघर में सबसे आसानी से उपलब्ध चीजों में से कुछ थे। तो चलिए अपना खुद का पैक बनाएं और बालों को गिरने की समस्या को लंबे समय तक के लिए अलविदा कहें।

Summary
Article Name
इस मौसम में घरेलू उपचारों द्वारा बाल को झड़ने से रोकें
Description
कुछ साधारण घर से बने प्राकृतिक उपचारों की सूची दी गई जो आपके बालों को फिर से स्वस्थ्य बना सकती हैं और आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वतंत्र रूप से लहराने की आजादी दे सकते हैं।
Author