Home / India / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018

June 21, 2018
by


अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2018

योग, जो भारत में उत्पन्न हुआ था, में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रथाओं का अनुशासन शामिल है। योग न केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारी आत्मा, मन और हृदय के लिए भी फायदेमंद है। योग एक प्राचीन विज्ञान है जो शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है तथा दिल में खुशी उत्पन्न करता है। यह आत्मा को मुक्ति दिलाने में मदद कर सकता है।

अधिक से अधिक लोगों को योग के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है, जो प्रत्येक संस्कृति, पंथ और वर्ण के योगियों को एकजुट करता है ताकि प्रभावशाली मनुष्य को चिकत्सीय संपर्क प्रदान किया जा सके और वैश्विक चेतना का विस्तार किया जा सके।

परिचय: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2018

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी और इसमें बहुत लोकप्रियता हासिल हुई है। विभिन्न आध्यात्मिक नेताओं, योग गुरु शिक्षकों, विकासवादी विचारधारा वाले नेताओं और कल्याण विशेषज्ञों द्वारा दुनिया भर से लोगों को इकट्ठा करके योग के लाभों के बारे में जागरुक किया जाएगा। यह समारोह लोगों को अपने शरीर को डिटॉक्सीफाइड करने और योग के माध्यम से ज्ञान एवं खोज की दिशा में पथ दिखाने के द्वारा मन और आत्मा को शुद्ध करने का मौका देता है। यह लोगों को अपने जीवन में योग को पेश करने और योग के आठ भागों के बारे में जानने और हमारे जीवन के लिए उनके प्रयोगों का पता लगाने का अवसर प्रदान करता है।

हमारे जीवन में योग का महत्व और अभिप्राय?

सभी के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कई बीमारियों और विकारों का इलाज कर सकता है जैसे कि चिंता, गर्दन का दर्द, थायरॉयड असंतुलन आदि।

इसके अतिरिक्त यह फायदेमंद हैं –

शरीर को तन्दरुस्त रखने के लिए

ऊर्जा में वृद्धि के लिए

शरीर को लचीला बनाने के लिए

तनाव से राहत पाने के लिए

शरीर को फुर्तीवान बनाने के लिए

बेहतर संबंध के लिए

वजन घटाने के लिए

मन को शांत रखने के लिए

बेहतर ध्यान और एकाग्रता के लिए

अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह कब मनाया जाता है?

यह त्यौहार 1 मार्च 2018 से शुरू होगा और 7 मार्च 2018 तक 7 दिनों तक जारी रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह कहाँ मनाया जाता है?

यह कार्यक्रम परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित किया जाएगा, जो गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश में सबसे बड़ा आश्रम है।

यह समारोह कैसे मनाया जाता है?

यह समारोह मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए, अच्छी तरह से आयोजित किया जाता है। प्राणायाम, हठ योग और योग निद्रा पर दैनिक सत्र होते हैं। आश्रम परिसर के अंदर अनुभवी योग चिकित्सकों द्वारा अग्निहोत्र के कई ध्यान सत्र, अजपा जप, अंर्त मौन, चक्र सुधि, चिदिका धर्म जैसी क्रियाएं की जाती हैं। कक्षाएं 4 बजे से शुरू होती हैं, इसके बाद 6.30 बजे एक घंटे की योग कक्षा होती है और इसके बाद एक साधारण नाश्ता होता है। तब योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। सत्र के बाद उपदेश भी आयोजित किए जाते हैं। सत्संग, सांस्कृतिक गीत और नृत्य प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम, दोपहर के भोजन के बाद शाम को शिविर में आयोजित किए जाते हैं। आकर्षण का मुख्य केन्द्र ‘गंगा आरती’ है जो शाम को गंगा नदी के तट पर आयोजित की जाती है।

कोई कहाँ रह सकता है?

ऋषिकेश में रहने के लिए कई जगह उपलब्ध हैं आप ऋषिकेश में शानदार होटल में रह सकते हैं जो अपने आगंतुकों को अच्छी सेवा प्रदान करते हैं। यहाँ विभिन्न लॉज, धर्माशाला और आश्रम भी हैं, जो अच्छी सुविधाओं के साथ सुविधाजनक दर पर शरण प्रदान करते हैं।

कैसे पहुंचा जाये?

रेल के द्वारा: निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन है जो शहर से 25 कि.मी. दूर है और अच्छी कनेक्टिविटी है।

सड़क द्वारा: शहर विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है ऋषिकेश पहुंचने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 6-7 घंटे लगते हैं।

हवाई यात्रा द्वारा: जोगी ग्रांट हवाई अड्डे के माध्यम से ऋषिकेश की आध्यात्मिक भूमि तक पहुंच सकता है, जो देहरादून में स्थित है और इस शहर से 35 कि.मी. दूर है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने से आपको स्वयं को एकजुट करने का मौका मिल सकता है और आप कई अन्य अनुयायियों के साथ भी जुड़ सकते हैं जो पूरे विश्व में भाग लेते हैं। जैसा कि दुनिया भर के कई नेता वहाँ पर होंगे इसलिए आपको अपार ज्ञान की प्रप्ति होगी। आध्यात्मिक नेताओं के दिव्य शब्दों को सुनना न भूलें। उत्तराखंड यात्रा का आनंद लें और आध्यात्मिकता के जल में डुबकी लगाएं।