Home / India / दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (वर्ष 1969 से वर्ष 2017 तक)

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (वर्ष 1969 से वर्ष 2017 तक)

June 7, 2018
by


दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची (वर्ष 1969 से वर्ष 2016 तक)

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार है। वर्ष 1969 में दादासाहेब फाल्के के सम्मान में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। दादासाहेब भारतीय फिल्मों के निर्माता थे और इन्हें “भारतीय सिनेमा के पितामह” के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार वर्ष भर में एक बार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म निदेशालय द्वारा प्रदान किया जाता है। दादासाहेब ने राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था, जो भारत की पहली पूर्ण अवधि (2.30 घंटे से अधिक) वाली फिल्म थी और यह फिल्म वर्ष 1913 में रिलीज हुई थी। फिल्म हस्तियों को “भारतीय सिनेमा के विकास और विकास में उत्कृष्ट योगदान” के लिए शॉल, एक स्वर्ण कमल पदक और नकदी के रूप में 1,000,000 रुपए प्रदान करके सम्मानित किया जाता है।

देविका रानी: देविका रानी दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की प्रथम प्राप्तकर्ता थीं। वर्ष 1969 में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली देविका रानी ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपना अत्यधिक योगदान दिया है और उन्हें भारतीय सिनेमा की प्रथम अभिनेत्री माना जाता है। तब से प्रतिभाशाली फिल्म हस्तियों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 48 पुरस्कारों को प्रस्तुत किया गया है। देविका रानी के अलावा, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अन्य प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियाँ निम्न हैं:

पृथ्वीराज कपूर: भारतीय थियेटर के प्रथम अग्रणी, पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1971 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। पृथ्वीराज कपूर ने वर्ष 1931 में ‘आलम आरा’ फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था, जो भारत की पहली ध्वनि फिल्म थी। पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर, आनंद मठ, मुग़ल-ए-आज़म इत्यादि जैसी कुछ प्रशंसित फिल्मों में भी अभिनय किया था, जिसके कारण उन्हे वर्ष 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थियेटर की स्थापना की थी। इस थियेटर ने हिंदी मंच की प्रस्तुतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोहराब मोदी: भारतीय पारसी मंच और फिल्म अभिनेता, सोहराब मोदी को वर्ष 1979 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला था। मोदी ने हैमलेट, सिकंदर, पुकार, मिर्ज़ा ग़ालिब आदि जैसी कई अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया है और वह हिंदी दर्शकों में शेक्सपियर के प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में अभिनय करने के लिए विख्यात हैं।

नौशाद: प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक नौशाद ने वर्ष 1981 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। नौशाद ने वर्ष 1940 में फिल्म ‘प्रेम नगर’ के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

सत्यजीत रे: सत्यजीत रे 20 वीं शताब्दी के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक थे। सत्यजीत रे ने वर्ष 1984 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। रे ने अपनी बहुप्रशंसित फिल्मों के माध्यम से, भारतीय सिनेमा को विश्व में मान्यता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने वर्ष 1955 में पथेर पांचाली के साथ फिल्म निर्देशक की शुरुआत की थी। रे वर्ष 1992 में अकादमी मानद पुरस्कार (ऑस्कर) और वर्ष 1992 में ही भारत रत्न से भी सम्मानित हुए थे।

राज कपूर: राज कपूर ने वर्ष 1987 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता था। उन्होंने कई पुरस्कार विजेता फिल्मों में भी अभिनय किया। वर्ष 2010 में टाइम मैगजीन ने वर्ष 1951 की शीर्ष 10 अभिनेताओं की सूची में उनके द्वारा फिल्म आवारा में किए गए शानदार अभिनय को शीर्ष में शुमार किया था।

अशोक कुमार: दादामुनि के नाम से मशहूर होने वाले अशोक कुमार को वर्ष 1988 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला था। बंधन, किस्मत और अछूत कन्या जैसे हिट फिल्मों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

लता मंगेशकर: भारत की स्वर कोकिला, लता मंगेशकर ने अपने सात दशकों से अधिक के कैरियर में 36 से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं। वर्ष 1942 में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली लता मंगेशकर ने वर्ष 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था।

दिलीप कुमार: प्रतिभाशाली दिलीप कुमार को “ट्रैजडी किंग” के नाम से भी जाना जाता है। दिलीप कुमार को वर्ष 1994 में दीदार, ज्वार भाटा, नया दौर, मधुमती आदि जैसी फिल्मों में शानदार भूमिकाओं के लिए, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बी. आर. चोपड़ा: बलदेव राज चोपड़ा ने वर्ष 1998 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त किया था। उन्होंने पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों जैसे नया दौर व हमराज और प्रशंसित टीवी सीरियल महाभारत का निर्देशन किया है।

देव आनंद (देवानंद): हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को वर्ष 2002 में दादासाहेब  फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह एक अभिनेता व फिल्म निर्माता थे और उन्होंने अपनी देखरेख में 35 फिल्मों का निर्माण भी किया है।

प्राण: प्राण ने 50 वर्षों से अधिक समय तक अभिनय किया था और उन्हें वर्ष 2012 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उल्लेखनीय फिल्मों जैसे उपकार, शहीद, मधुमती, जंजीर आदि में अभिनय किया है।

मनोज कुमार: देशभक्ति विषय पर आधारित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मनोज कुमार को वर्ष 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

विनोद खन्नाः विनोद खन्ना को 2017  में उनकी मृत्यु के बाद दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विनोद खन्ना प्रमुख रूप से 1970 के दशक के दौरान बॉलीवुड प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में जाने जाते  थे। विनोद खन्ना ने फिल्मों से पांच साल का एक छोटा सा ब्रेक लिया और वर्ष 1997  में राजनीति में शामिल हो गए।

वर्ष 1969 से वर्ष 2017 तक दादासाहेब  फाल्के पुरस्कार विजेताओं की एक सूची नीचे प्रस्तुत है-

वर्ष पुरस्कार विजेताओं के नाम क्षेत्र
1969 देविका रानी अभिनेत्री
1970 बीरेंद्र नाथ सरकार निर्माता
1971 पृथ्वीराज कपूर (मरणोपरांत) अभिनेता
1972 पंकज मलिक संगीत निर्देशक
1973 सुलोचना (रुबी मायर्स) अभिनेत्री
1974 बी. एन.रेड्डी निर्देशक
1975 धीरेन्द्र गांगुली अभिनेता, निर्देशक
1976 कानन देवी अभिनेत्री
1977 नितिन बोस चलचित्रकार, निर्देशक, पटकथालेखक
1978 रे चंद्रा (आर.सी.) बोराल संगीत निर्देशक, निर्देशक
1979 सोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता
1980 पी. जयराज अभिनेता, निर्देशक
1981 नौशाद अली संगीत निर्देशक
1982 एल. वी.प्रसाद अभिनेता, निर्देशक, निर्माता
1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री
1984 सत्यजीत रे निर्देशक
1985 वी. शांताराम निर्देशक, निर्माता, अभिनेता
1986 बी. नेगी रेड्डी निर्माता
1987 राजकपूर अभिनेता, निर्देशक
1988 अशोक कुमार अभिनेता
1989 लता मंगेशकर पार्श्व गायिका
1990 अक्किनेनी नागेश्वर राव अभिनेता
1991 भालचंद्र गोविंद पेंढकर निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक
1992 डॉ. भूपेन हजारिका निर्देशक
1993 मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार
1994 दिलीप कुमार (यूसुफ खान) अभिनेता
1995 डॉ. राजकुमार अभिनेता
1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
1997 कवि प्रदीप गीतकार
1998 रवि चोपड़ा निर्देशक, निर्माता
1999 ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशक
2000 आशा भोंसले पार्श्व गायिका
2001 यश चोपड़ा निर्देशक, निर्माता
2002 देव आनंद (देवानंद) निर्देशक, निर्माता, अभिनेता
2003 मृणाल सेन निर्देशक
2004 अदूर गोपालकृष्णन निर्देशक
2005 ब्रज भूषण चतुर्वेदी निर्देशक
2006 श्याम बेनेगल निर्देशक
2007 मन्ना डे पार्श्व गायक
2008 वी.के. मूर्ति चलचित्रकार
2009 डी. रामानायडू निर्माता
2010 के. बालाचंदर निर्देशक
2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
2012 प्राण कृष्ण सिकंद अभिनेता
2013 गुलजार कवि, फिल्म निर्माता
2014 शशि कपूर अभिनेता
2015 मनोज कुमार अभिनेता
2016 कसीनथुनी विश्वनाथ निर्देशक
2017 विनोद खन्ना अभिनेता

 

सारांश
लेख का नाम-   दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार विजोताओं की सूची(1969-2017)

लेखक का नाम-  पी. बख्शी

विवरण-        दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इस पुरस्कार को वर्ष 1969 में दादासाहेब फाल्के, एक भारतीय फिल्म निर्माता जिसे “भारतीय सिनेमा का “जनक” माना जाता है, के सम्मान में स्थापित किया गया था।