Home / Movies / बॉलीवुड हस्तियाँ, जिनकी आकस्मिक रूप से मृत्यु हुई

बॉलीवुड हस्तियाँ, जिनकी आकस्मिक रूप से मृत्यु हुई

March 6, 2018
by


बॉलीवुड हस्तियाँ, जिनकी आकस्मिक रूप से मृत्यु हुई

बॉलीवुड ने हमें ऐसे कई फिल्मी सितारे प्रदान किए हैं, जिन्होंने हमारे जीवन में अपने अद्भुत अभिनय कौशल के साथ-साथ मनोरंजन प्रदान किया है। लेकिन, कुछ बॉलीवुड सितारे, जिनकी आकस्मिक रूप से मृत्यु हुई, वो हजारों प्रशंसकों को शोक और दुःख के सैलाब में छोड़कर चले गए हैं। यहाँ हम कुछ ऐसी बॉलीवुड हस्तियों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनकी मौत आकस्मिक रूप से हुई थी।

श्रीदेवी

एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री श्रीदेवी, जिन्होंने फिल्म चाँदनी में चाँदनी, फिल्म नगीना में नागिन, फिल्म चालाबाज में अंजू-मंजू जैसी अविस्मरणीय किरदार निभाये हैं। कुशल अभिनेत्री श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया। इस अभिनेत्री के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। फॉरेन्सिक रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री श्रीदेवी सिर्फ 54 वर्ष की थीं और आचनक बाथटब में डूबने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेत्री श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जानी जाती थीं, जिन्होंने खुद को पुरुष-प्रधान वाले समाज में स्थापित किया था। वर्ष 2013 में श्रीदेवी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, जो भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। हालांकि, अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें अभी भी उन कई फिल्मों के माध्यम से हमारे बीच मौजूद हैं, जिनमें श्रीदेवी ने अभिनय किया था।

जसपाल भट्टी

भारतीय टीवी के पहले सिख कॉमेडियन जसपाल भट्टी का 25 अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था। हास्य-अभिनेता जसपाल भट्टी को बॉलीवुड में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। दुर्भाग्यवश, जसपाल भट्टी की एक कार दुर्घटना में चोटिल हो जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। यह घटना तब हुई जब वह अपनी फिल्म “पावर कट” को बढ़ावा देने (प्रमोटिंग) के बाद भटिंडा से वापस जालंधर जा रहे थे। जसपाल भट्टी ने अपने व्यंग्यपूर्ण शो ‘उल्टा पुल्टा’ और ‘फ्लॉप शो’ की वजह से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। जसपाल भट्टी उनमें से एक हैं, जिन्होंने भारतीय टीवी धारावाहिकों में कॉमेडी को एक नया आयाम दिया है। दुनिया अभी भी उनकी उल्लेखनीय कॉमेडी को याद करती है।

जिया खान

अभिनेत्री जिया खान, जो बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड में बोल्ड एंट्री के साथ सुर्खियों में आई थीं, उन्होंने जुहू अपार्टमेंट में एक पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वह अपने प्रेमी आदित्य पंचोली के साथ एक विक्षुब्ध रिश्ते को लेकर उदास थीं। उनके रिश्तेदारों द्वारा कुछ दिन बाद एक छह-पेज का सुसाइड नोट पाया गया था। “निशब्द” फिल्म की 25 वर्षीय अभिनेत्री अपने रिश्ते को लेकर बेहद परेशान रहती थीं और इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री जिया खान को आमिर खान की फिल्म “गजनी” में सुनीता की भूमिका के लिए याद किया जाता है।

गुलशन कुमार

टी-सीरीज के संस्थापक और एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता गुलशन कुमार को 12 अगस्त 1997 को भगवान शिव को समर्पित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मार दी गई। गुलशन कुमार प्रत्येक दिन मुंबई में अंधेरी वेस्ट के जीतनगर स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए जाते थे। पुलिस ने संगीत की जोड़ी नदीम-श्रवण के संगीतकार नदीम सैफी पर व्यक्तिगत विवाद की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया था। रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई अंडरवर्ल्ड संगठन डी-कंपनी उनकी हत्या में शामिल थी।

दिव्या भारती

एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती, जो उस समय मात्र 19 वर्षीय थीं, जब वह अचानक ही इमारत की पाँचवीं मंजिल पर बनी अपनी बालकनी से फिसलकर गिर गई थीं। अभिनेत्री दिव्या भारती “दीवाना” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के कारण काफी प्रसिद्ध हुई थीं। 5 अप्रैल 1993 को अस्पताल में उनका निधन हो गया था। दिव्या भारती की मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है, क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मृत्यु एक आत्महत्या थी, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, दिव्या भारती की मृत्यु को “संदिग्ध” माना जाता है। जिस समय इस सुंदर अभिनेत्री की मृत्यु हुई, उस समय यह अपनी ख्याति के चरम पर  थी। दिव्या भारती की मृत्यु के पीछे का एक अन्य कारण उनकी माँ और उनके पति साजिद नाडियाडवाला के साथ, उनके विक्षुब्ध रिश्तों का एकीकरण माना जाता है।

परवीन बॉबी

ग्लैमरस परवीन बॉबी एक ब्लाकबस्टर अभिनेत्री थीं और इन्हें फिल्म दीवार, अमर अकबर एंथोनी, नमक हलाल, सुहाग और शान जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए जाना जाता है। बॉबी, टाइम मैगजीन के कवर की शोभा बढ़ाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। उस समय फैशन आइकन त्रुटिहीन था और उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में एक क्रांति ला दी थी। इस प्रतिष्ठित दिवा का जीवन शुरुआत से अंत तक रहस्यमय रहा। अभिनेत्री परवीन बॉबी मानसिक रूप से कमजोर थीं और ऐसा माना जाता है कि यह पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया (एक प्रकार का पागलपन) बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन को 20 जनवरी 2005 में मृत पाया गया था। परवीन बॉबी ने खुद को मरते दम तक भूखा रखा था।

हालांकि, ये बॉलीवुड हस्तियाँ हमारे बीच बहुत समय तक नहीं रहीं, लेकिन अभी भी वह उन कई फिल्मों के माध्यम से हमारे बीच जीवित हैं, जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।

साराँश
लेख का नाम – बॉलीवुड हस्तियाँ: जिनकी आकस्मिक रूप से मृत्यु हुई

लेखिका का नाम – आयुषी नामदेव

विवरण – यहाँ हमने कुछ ऐसी बॉलीवुड हस्तियों की सूची प्रस्तुत की है, जिनकी मौत आकस्मिक रूप से  हुईं थी।

Click Here To View Bollywood Celebrities who died an unnatural death English

सम्बन्धित लेख: श्रीदेवी की यात्रा “हवा हवाई गर्ल” से “निडर मांँ” तक

हैलो श्रीदेवी

बॉलीवुड अभिनेता जो राजनेता बन गए

बॉलीबुड फिल्मों से सदाबहार डायलॉग

बॉलीवुड फिल्मों के सबसे लोकप्रिय होली गीत