Home / Travel / विश्वेश्वरैया संग्रहालय- मौज-मस्ती के साथ विज्ञान

विश्वेश्वरैया संग्रहालय- मौज-मस्ती के साथ विज्ञान

April 21, 2018
by


विश्वेश्वरैया संग्रहालय

विश्वेश्वरैया संग्रहालय

विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय (वीआईटीएम) ज्ञान का भंडार है, जो आपको मनोरंजन से परिपूर्ण शैक्षिक अनुभव प्रदान करने के लिए, लाइव प्रसारण के माध्यम से विज्ञान को लोकप्रिय बनाता है। यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ विज्ञान मौज-मस्ती के साथ संयोजित प्रतीत होता है, जिसका बच्चे और वयस्क समान रूप से आनंद लेते हैं।

बेंगलुरु के केंद्र में स्थित, यह संग्रहालय सर. एम. विश्वेश्वरैया के सम्मान में बनवाया गया था, जो आधुनिक कर्नाटक के वास्तुकारों में से एक थे।

40,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में विस्तारित यह पाँच मंजिला संग्रहालय कई वैज्ञानिक विषयों को समर्पित है और इस पाँच मंजिला संग्रहालय में पाँच गैलरी जैसे इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी गैलरी, इंजन हॉल, द किम्वे पेपर मेटल्स गैलरी, चिल्ड्रेन साइंस गैलरी और पापुलर साइंस गैलरी है।

यह शानदार जगह बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि में वृद्धि करती है, जिससे वे गूढ़ परीक्षणों में भाग लेते हैं और उत्सुकता का अनुभव करते हैं। यहाँ उसके कुछ उदाहरण प्रस्तुत हैं, जिसमें एक ऐसा नल जो बिना किसी स्रोत से जुड़े हुए हमेशा पानी निकालता रहता है, एक जादुई दर्पण और एक विशेष कैरम बोर्ड तथा प्लेट पर रखा हुआ सर आदि शामिल हैं।

विशेषताएँ

  • राइट फ्लायर: इसमें राइट बंधु (1903) के उल्लेखनीय हवाई जहाज की प्रतिकृति का अवलोकन किया जा सकता है।
  • डायनासोर का कमरा: डायनासोर का एक मॉडल चीखते और हिलते हुए बच्चों का मनोरंजन करता है।
  • इंजन हॉल: यहाँ विभिन्न ऑटोमोबाइल, औद्योगिक मशीनों और अन्य यांत्रिक उपकरणों के इंजन आसानी से देखने को मिल सकते हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी गैलरी: इसमें उत्कृष्ठ प्रयोगों जैसे फैराडे का वृत्त, बारलो का पहिया और ओर्स्टेड के परीक्षण आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक और संचार के कई चमत्कार शामिल हैं।
  • मजेदार विज्ञान की गैलरी: यह ध्वनि विज्ञान के विलंबित सुनाई देने वाले उपकरणों की मदद से और हवा के ट्यूब द्वारा संगीत का प्रस्तुतीकरण करती है। यह एक विशाल पियानो का भी संग्रहकर्ता है, जिस पर आगंतुक संगीत बजने पर नृत्य भी कर सकते हैं।
  • अंतरिक्ष गैलरी: यहाँ पर आपको सौर मंडल की एक रंगीन प्रस्तुति, एक रॉकेट का मॉडल और आकाश में तारामंडल को देखने का मौका मिलता है। यह गैलरी पहले भारतीय उपग्रह (सेटेलाइट) आर्यभट्ट के एक मॉडल को प्रदर्शित भी करती है।
  • यहाँ पर एक छोटे से तारामंडल को भी देखा जा सकता है।
  • गहरे समुद्र में गोताखोरी और मानव मस्तिष्क पर आधारित 3 डी थियेटर फिल्में भी प्रचालित की जाती हैं।

संग्रहालय की छत पर एक कैंटीन है, जो आपको एक पुल से जुड़े हुए बेंगलुरु के जुड़वाँ टावरों का एक दृश्य प्रदान करती है। आप संग्रहालय के परिसर में एक विमान, दो मिसाइल और एक ट्रेन इंजन के अंदर का एक बड़ा मॉडल भी रखा हुआ देख सकते हैं।

पता
52, कस्तूरबा रोड
बेंगलुरू 560 001

(यह केम्पेगौडा बस स्टेशन और सिटी रेलवे से पाँच कि.मी. की दूरी पर स्थित है।)

समय
सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक (दीपावली और गणेश चतुर्थी के अलावा अन्य सभी दिन) खुला रहता है।

शुल्क

  • प्रवेश शुल्क: 10 रुपये (स्कूल समूह), 20 रुपये (सामान्य)
  • तारामंडल देखने का: 5 रुपये
  • विज्ञान शो देखने का: 2 रुपये
  • 3 डी फिल्म शो का: 10 रुपये (स्कूल समूह), 20 रुपये (सामान्य)

वर्दी में सेना, एयर फोर्स, पुलिस और नौसेना स्टाफ तथा पाँच साल से कम उम्र के बच्चों और विकलांगों का प्रवेश निःशुल्क है।

पैकेज टूर

संग्रहालय ‘पैकेज टूर’ प्रदान करता है, जिसका स्कूलों द्वारा अपने छात्रों के लिए लाभ उठाया जा सकता है।

सारांश
लेख का नाम- विश्वेश्वरैया संग्रहालय- मौज-मस्ती के साथ विज्ञान

लेखिका- मनीषा

विवरण- इस लेख में संग्रहालय में उपस्थित खूबियों के बारे में बताया गया है। यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ विज्ञान मौज-मस्ती के साथ संयोजित प्रतीत होता है, जिसका बच्चे और वयस्क समान रूप से आनंद लेते हैं।

अन्य लेख

घूमें 48 घंटे में बैंगलोर के दर्शनीय स्थल

बेंगलुरू महल: एक लुभावना राजसी आश्चर्य