Home / Travel / सारनाथ का मनमोहक डियर पार्क

सारनाथ का मनमोहक डियर पार्क

March 10, 2018
by


Rate this post
सारनाथ डियर पार्क

सारनाथ डियर पार्क

स्थान: सारनाथ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्म, भारतीय उपमहाद्वीप का स्वदेशी धर्म है जिसका दुनिया भर में विशेष रूप से नेपाल, जापान, तिब्बत, थाईलैंड, म्यांमार जैसे देशों में प्रचार किया गया। इस धर्म में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं द्वारा स्थापित मान्यताएं और प्रथाएं शामिल हैं। भारत, बौद्ध धर्म का मूल स्थान है, इसलिए यह कई बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थलों को अपने आप में संजोए हुए हैं। दुनिया भर के बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक सारनाथ का डियर पार्क है।

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित, सारनाथ बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों में से एक है। सारनाथ का नाम सारंगनाथ या हिरन भगवान के नाम पर आधारित है। सारनाथ में डियर पार्क ऐसा स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश दिया था या धर्म की घोषणा की थी और यही पर मूल संघ बनाया गया था। प्रसिद्ध चीनी भिक्षु और विश्व यात्री ह्वेन त्सांग के अनुसार, डियर पार्क बनारस के जातक राजा द्वारा विकसित किया गया था। इस पवित्र स्थल का इतिहास 528 ईसा पूर्व का है।

डियर पार्क एक विशाल बाड़े के रूप में बना है, जिसमें हिरन आजादी से विचरण करते है। पार्क में बर्ड लाइफ (पक्षी जीवन) की एक श्रृंखला भी है। यह उन लोगों के लिए स्वर्ग है, जो अपने व्यस्त जीवन शैली से दूर एकांत और शांति की इच्छा रखते है। यहाँ का वातावरण शांत और आरामदायक है। सुंदर उद्यान, बौद्ध मठों और स्तूपों के अवशेषों के बीच, सारनाथ का डियर पार्क एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।

 

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives