दिल्लीवासियों हेतु सप्ताहांत मनाने के लिए 5 शीर्ष पर्यटन स्थल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, प्रकृति की सुंदरता, इतिहास के खंडहरों और धार्मिक केंद्रों से घिरी हुई है। इस शहर की भौगोलिक स्थिति इसकी विविधता का मूल कारण है। हालांकि यह शहर काफी पर्यटकों को आकर्षित करने वाली जगहों का दावा करता है और अधिकांश दिल्लीवासी सप्ताहांत के दौरान शहर के भीतर छुट्टी व्यतीत करने वाले स्थानों का दौरा करते हैं। इस शहर के लोग सप्ताहांत आने की प्रतीक्षा करते हैं और जैसे ही सप्ताहांत आता है, दिल्लीवासी रोजाना 9 से लगाकर 5 बजे तक करने वाली नौकरियों से अपने आप को राहत देने और अपने शरीर तथा मन को फिर से तरोताजा करने के लिए विभिन्न स्थानों को दौरा करते हैं। श्रमिक वर्ग के लिए सप्ताहांत राहत के रूप में कार्य करता है। दिल्ली शहर के आस-पास कई ऐसे स्थान हैं, जहाँ पर वहाँ के लोग सप्ताहांत के दौरान आराम करने और आनंद लेने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं।
दिल्लीवासियों हेतु सप्ताहांत मनाने के लिए 5 शीर्ष पर्यटन स्थल
आगरा
उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा, एक समय में मुगल भारत की राजधानी थी। यह शहर हमेशा से दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों का आकर्षण स्थल रहा है, क्योंकि आगरा का प्रतिष्ठित ताजमहल हमेशा भारत के उत्तरी भाग में आने वाले यात्रियों की सूची में सबसे ऊपर रहता है। यह शहर कई वास्तुकला-संबंधी चमत्कारों से परिपूर्ण है, जो समय और युद्ध की कसौटी पर भी खरा उतरा है और यह शहर अभी भी अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक के इतिहास का दृढ़ता के साथ बखान करता है।
इसलिए दिल्ली से नजदीक होने के कारण, यह शहर सप्ताहांत के अवसरों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
कैसे पहुँचें: आगरा दिल्ली के नजदीक है और यात्री रेलगाड़ी, हवाई जहाज या सड़क द्वारा आगरा की यात्रा कर सकते हैं।
दूरी: 230 किलोमीटर
यात्रा करने योग्य स्थान: ताजमहल, आगरा का किला, बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा सिकंदरा और ताज महल संग्रहालय आदि।
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर।
कसौली
कसौली, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक शहर है। यह शहर देश के विभिन्न धर्मों वाले लोगों के लिए कई पूजा स्थानों का घर है। कासौली नामक यह छोटा सा शहर देश के सबसे आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है तथा ओक के हरे भरे पेड़, विलोज और एफआइआर शहर के राजसी परिदृश्य इस शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं।
कसौली हनीमून जोड़ों या प्रकृति प्रेमियों जैसे सभी प्रकार के यात्रियों के लिए एक स्वर्ग है तथा इसका शांत और एकांत वातावरण हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इसलिए यह सप्ताहांत और छुट्टियों का आनंद लेने की चाह रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन स्थान है।
कैसे पहुँचें: शिमला, कसौली का सबसे नजदीकी शहर है, जहाँ रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे की सुविधा मौजूद है, इसके अलावा यात्री सड़क द्वारा यात्रा करके भी कसौली तक पहुँच सकते हैं।
दूरी: 288 किलोमीटर
मनोरंजक गतिविधियाँ: पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, आइस स्केटिंग, हेली-स्कीइंग और वन्यजीव एक्सप्लोरेशन (खोज-बीन) आदि।
यात्रा करने योग्य स्थान: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, दरंघाटी वन्यजीव अभयारण्य, कन्वर वन्यजीव अभयारण्य, कसौली ब्रुएरी (शराब की भठ्ठी), क्राइस्ट चर्च और सनसेट पॉइंट रोड आदि।
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवंबर।
ऋषिकेश
हिमालय पर्वत की तलहटी पर ऋषिकेश नामक यह पवित्र भूमि, हरे भरे पहाड़ों से आच्छादित है, जबकि यहाँ की शांत नदी गंगा पूरे शहर में बहती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषिकेश को “स्वर्ग के सीढ़ी” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह पवित्र शहर तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हिंदू पूजा स्थलों जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का संग्रहकर्ता है। इस जगह का नाम हिंदू भगवान विष्णु के नाम रखा गया है। प्राचीन काल में हिंदू संत और ऋषि इस स्थान पर ध्यान तथा निर्वाण की तलाश में आते थे। ऋषिकेश के पास कई पवित्र मंदिर और पवित्र स्थान हैं, जहाँ पूरे वर्ष भर लाखों लोग आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं।
कैसे पहुँचें: देहरादून हवाई अड्डा इसके निकट में है, जबकि यात्री ट्रेन से और साथ ही सड़क द्वारा इस स्थान तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
दूरी: 242 किलोमीटर
मनोरंजक गतिविधियाँ: रिवर रेफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, फ्लाइंग फॉक्स, कैम्पिंग, बंगी जंपिंग तथा कयाकिंग आदि।
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर।
मसूरी
मसूरी उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी पर स्थित है और इसे भारत में “हिल स्टेशन की क्वीन” के रूप में जाना जाता है। मसूरी हमेशा से भारत और विदेशी पर्यटकों के लिए सप्ताहांत और छुट्टियाँ मनाने का पसंदीदा स्थान रहा है, क्योंकि हिल स्टेशन की परी रूपी यह भूमि, सुरम्य वातावरण की चाह रखने वाले यात्रियों की धड़कन है। प्रसिद्ध हिल स्टेशन 18 वीं सदी में कप्तान यंग द्वारा स्थापित किया गया था, जो राज्य की राजधानी देहरादून के करीब में स्थित है। मसूरी की गलियों में घूमने वाले पर्यटकों को गन हिल, लांडोर बाजार, लाल तिब्बा, चार बाजार, मसूरी लाइब्रेरी, केम्प्टी झरना और अन्य कई स्थानों जैसे ऐतिहासिक स्थल मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। इन स्थानों पर समय बिताकर पर्यटक प्रकृति के चमत्कार का मजा ले सकते हैं।
कैसे पहुँचे: देहरादून, इस स्थान का निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन है, जबकि यात्री सड़क मार्ग से भी मसूरी तक आसानी से पहुँच सकते हैं।
दूरी: 289 किलोमीटर
मनोरंजक गतिविधियाँ: दर्शनीय-स्थलों की सैर, केबल कार की सवारी, ट्रेकिंग, स्काईवॉक, जिपलाइन, जिप स्विंग (झूले) और माउंटेन सायक्लिंग आदि।
यात्रा करने योग्य स्थान: लक्ष्मण झूला और राम झूला, बीटल्स आश्रम, शिवपुरी, नीलकंठ महादेव मंदिर और नीर गढ़ झरना आदि।
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, नवंबर और दिसंबर।
अलवर और सरिस्का टाइगर रिजर्व
राजस्थान में अरावली सीमा के बीच स्थित एक ऐतिहासिक शहर अलवर समृद्ध संस्कृति और इतिहास से परिपूर्ण है, क्योंकि यह शहर प्राचीन महलों और किलों का दावा करता है। यह शहर उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों से अच्छी तरह घिरा हुआ है। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर जिले के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है और वर्ष 1955 में यह एक वन्यजीव अभ्यारण में परिवर्तित हो गया था। सारिस्का राष्ट्रीय उद्यान इस क्षेत्र का जैवविविधता से पूर्ण एक महत्वपूर्ण आकर्षण केंद्र है। अलवर जिला सरिस्का पैलेस के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, जो अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जबकि सरिस्का टाइगर रिजर्व प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों को यहाँ आने के लिए मजबूर कर देता है।
कैसे पहुँचे: अलवर और सरिस्का, सड़क मार्ग के साथ-साथ ट्रेन सेवाओं के माध्यम से भी दिल्ली के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
दूरी: 67 किलोमीटर
यात्रा करने योग्य स्थान: सरिस्का पैलेस, सरिस्का नेशनल पार्क, अलवर का किला, सिटी पैलेस, सिलीसेड़ झील, बाला किला और शिव मंदिर आदि।
यात्रा करने का सर्वोत्तम समय: जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर।
सारांश |
लेख का नाम – दिल्लीवासियों के लिए सप्ताहांत मनाने वाले 5 शीर्ष स्थान
लेखक – वैभव चक्रवर्ती विवरण – यह लेख उन सभी कार्यालय जाने वाले लोगों के लिए है, जो कार्यालय में एक व्यस्त सप्ताह के बाद अपने सप्ताहांत के दौरान आराम करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं। |