Home / / मैंगो शेक रेसिपी

मैंगो शेक रेसिपी

August 7, 2017


mango-milkshake-665x442

मैंगो शेक

गर्मियाँ दस्तक दे चुकी हैं और अब आम का सीजन आ गया है। मुझे लगता है कि शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जो फलों के राजा आम को नहीं पसंद करता होगा। पके हुए, रसदार और मीठे आमों के बारे में केवल सोचकर ही मेरे मुँह में लार आ जाती है। मुझे आम खाना बहुत पसंद है, लेकिन मैं नाश्ता मैंगों मिल्कशेक के बिना नहीं कर पाती हूँ। गर्मियों के दौरान मैंगो शेक पेय की सबसे अधिक माँग की जाती है।

लेकिन इस बार, मैंने नियमित उपयोग में लाए जाने वाले शेक में एक नया स्वाद लाने के बारे में सोचा। मैंने शेक में ऊपर से थोड़ी सी आइसक्रीम डाली और फिर उसके ऊपर थोड़ा सा गुलाब के स्वाद वाला पेय (रूह आफजा) डाला। मैंने तो शेक में ऊपर से कुछ सूखे मेवों को भी डाल दिया, ताकि शेक का एक शानदार क्रंच (कुरकुरा पन) के साथ अच्छी तरह से आनंद लिया जा सके। यह पेय बहुत ही ताजगी देने वाला और स्वादिष्ट है।

आप अपने शेक में भी किसी भी स्वाद वाली आइसक्रीम का उपयोग कर सकते हैं। आप शेक में रूह आफजा के बजाय चॉकलेट सॉस का भी उपयोग कर सकते हैं।

सामग्री

  • पके आम – 2
  • दूध – 1 लीटर (ठंडा)
  • चीनी – 4 चम्मच
  • वनीला आइस क्रीम – 4 बड़े चम्मच
  • रूह आफजा – 4 चम्मच
  • सूखे मेवे – 4 चम्मच (कटे हुए)

मैंगो शेक कैसे बनाएं

  • आमों को छील लें और पूरा गूदा निकाल लें।
  • गूदे को मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट की तरह बना लें।
  • मिक्सी में बने पेस्ट में दूध और चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • मैंगों शेक को 4 गिलासों में डाल लें।
  • प्रत्येक गिलास के ऊपर एक-एक बड़ा चम्मच आइस्क्रीम डालें।
  • ऊपर से रूह आफजा डालें।
  • सूखे मेवों से सजावट करें।
  • तत्काल सेवा में लाएं।

सुझाव:

  • मैंगो शेक बनाने के लिए परिपक्व और रसदार आमों का ही प्रयोग करें।
  • हमेशा पहले मिक्सी में आमों को पीसें और फिर दूध डालें।
  • आप आमों की मिठास के अनुसार चीनी को घटा-बढ़ा सकते हैं।
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी स्वाद वाली आइस क्रीम को शेक में ऊपर से डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives