Home / Health / एनीमिया से बचाव करने वाले 20 खाद्य पदार्थ

एनीमिया से बचाव करने वाले 20 खाद्य पदार्थ

April 9, 2018
by


एनीमिया से बचाव करने वाले 20 खाद्य पदार्थ

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) के निर्माण में कमी या रक्त में सामान्य की तुलना में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में रक्त शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने में विफल हो जाता है।

एनीमिया के कारण

कुछ बीमारियों या दवाओं के कारण एनीमिया हो सकता है। एनीमिया आयरन, फोलिक एसिड और रक्त में विटामिन बी12 की कमी के कारण होता है। आयरन की कमी एनीमिया का सबसे मुख्य कारण है।

एनीमिया मानव शरीर में आयरन की कमी का परिणाम है। मानव का शरीर लाल रुधिर कणिकाओं का उत्पादन करने के लिए आयरन का उपयोग करता है और रक्त, हीमोग्लोबिन की मदद से, पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करता है। आयरन की कमी के कारण मानव शरीर ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा से वंचित हो जाता है, जो इसे ठीक से काम करने के लिए आवश्यक होता है।

एनीमिया के लक्षण

एनीमिया के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अगल होते हैं। यदि कोई व्यक्ति थका हुआ या सुस्त महसूस कर रहा है या उसके सीने में दर्द हो रहा है या साँस लेने में परेशानी होती है और सिरदर्द आदि होने पर उसे डॉक्टर से सलाह लेने की हिदायत दी गई हो।

एनीमिया का निदान और उपचार

केवल डॉक्टर ही एनीमिया से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। यदि आप भी एनीमिया के किसी लक्षणों का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है। हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकती है।

एनीमिया के उपचार में, मानव शरीर के रक्त में आयरन और विटामिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आयरन और विटामिन के स्तर की आपूर्ति करने की आवश्यकता होती है। ज्यादातर मामलों में, रोगियों की गंभीर स्थिति के कारण उनमें डॉक्टर द्वारा निर्धारित आयरन और विटामिन की आपूर्ति करनी पड़ती है। रोगी को आयरन और विटामिन के स्तर को पुनः प्राप्त करने के लिए, एक स्वस्थ आहार योजना का भी पालन करना होता है।

हालांकि, प्राकृतिक उपचार हमेशा अच्छा रहता है, क्योंकि हमारे शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन हमें हमेशा डॉक्टर के सुझाव का पालन करना चाहिए। कभी-कभी अनजाने में, रोगी के शरीर में आयरन और विटामिन की मात्रा अधिक हो जाती है, जो विषाक्तता का रूप हो सकता है और इससे यकृत भी प्रभावित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप कब्ज भी हो सकती है।

प्राकृतिक खाद्य पदार्थ – एनीमिया के उपचार का एक स्वस्थ दृष्टिकोण

लोग, आजकल अधिक दवाइयों या पूरक आहार लेने की बजाय, एनीमिया से निजात पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपना रहे हैं। एनीमिया से पीड़ित मानव शरीर के लिए एक स्वस्थ आहार योजना आवश्यक मानी जाती है। प्राकृतिक खाद्य पदार्थ आयरन और विटामिन का समृद्ध स्रोत होते हैं। आयरन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ एनीमिया के लिए सबसे बेहतर होते हैं तथा यह शरीर में आयरन और विटामिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करके हम काफी हद तक एनीमिया से निजात पा सकते हैं।

पालक

पालक एक पत्तेदार सब्जी है, जो आयरन, कैल्शियम, फाइबर और ऑक्सलेट से समृद्ध होती है। पालक हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने और एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। अपनी दैनिक दिनचर्या के आहार में पालक को शामिल करके शरीर में रक्त संचार को बढ़ाया जा सकता है। आप पालक को उबालकर तथा उसमें पसंदीदा मसाला डालकर सूप भी तैयार कर सकते हैं या आप पालक का हरी पत्तेदार सलाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

टमाटर

टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आहार से आयरन प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना जाता है। आप अपने शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए हर रोज कच्चे टमाटर का सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर

चुकंदर आयरन का एक समृद्ध स्रोत हैं और ये रक्त की कमी से ग्रसित रोगियों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। यह लाल रुधिर कणिकाओं को ठीक करने और उनके पुनरुद्भवन के प्रभाव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह एक गिलास चुकंदर का रस लेने से लाल रुधिर कणिकाओं में काफी सुधार होता है। इसे अन्य सब्जियों के साथ मिश्रित करने के अलावा सलाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

लाल मांस

लाल मांस हीम आयरन का एक मुख्य स्रोत है। हीम आयरन पशु खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और यह मानव शरीर में शीघ्र ही अवशोषित हो जाता है। जो रोगी आयरन की कमी के कारण एनीमिया से पीड़ित हैं, वह अपने शरीर में आयरन की उचित मात्रा बनाए रखने और यकृत, किडनी और ह्रदय को सुरक्षित रखने के लिए लाल मांस का उपभोग कर सकते हैं।

पीनट बटर

पीनट बटर का उपभोग, एनीमिया से पीड़ित रोगी की स्थिति में सुधार करता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। प्रत्येक दिन दो चम्मच पीनट बटर का सेवन करके, शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

अंडे

अंडों में आयरन का अभाव होता है, लेकिन वह एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन से समृद्ध होते हैं। यह कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। एनीमिया से पीड़ित लोगों को अपने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए, अपने दैनिक आहार में अंडों को शामिल करना चाहिए।

समुद्री भोजन (सी-फूड)

मछलियों और शेलफिशों (आवरण वाली मछली) में हीम आयरन होता है, जिसे मानव शरीर आसानी से अवशोषित कर सकता है। वसायुक्त मछली जैसे ट्यूना, और सैल्मन यहाँ तक कि शेलफिश जैसे ऑस्टर और शीसेल जैसी वसायुक्त मछलियों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो लोग समुद्री भोजन को पसंद करते हैं और वह एनीमिया से पीड़ित हैं, तो वह रक्त में वृद्धि करने के लिए अपने दैनिक भोजन में समुद्री भोजन शामिल कर सकते हैं।

किशमिश और खजूर

खजूर, किशमिश, सूखे खुबानी और आड़ू जैसे फल आयरन और विटामिन सी से समृद्ध होते हैं। विटामिन सी रक्त के जरिए आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे मानव शरीर में आयरन और विटामिन के स्तर में काफी सुधार होता है।

अनार

अनार न केवल विटामिन सी से समृद्ध होता है, बल्कि यह आयरन और फोलेट का एक समृद्ध स्रोत भी है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका उपभोग करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत अधिक नहीं होती है, लेकिन यह विटामिन सी से काफी समृद्ध होते हैं, यह रक्त के जरिए आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है।

सूखे मेवे

सूखे मेवे जैसे पाइन नट (चीढ़ की सुपारी), अखरोट, मूंगफली, पेकान, अखरोट और पिस्ता, आयरन से समृद्ध होते हैं और यह हमारे शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको एक मुट्ठी पिस्ता और अखरोट का प्रत्येक दिन अपने नाश्ते या मध्य-दोपहर के हल्के भोजन के रूप में उपयोग करना चाहिए।

शहद

गाढ़ा शहद अपरिष्कृत शहद होता है, जिसमें मैंगनीज, आयरन और कॉपर पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होता है। जो लोग दूध के साथ गाढ़े शहद का उपभोग करते हैं, उनके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर बना रहता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से, एनीमिया को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

दूध

दूध विटामिन बी 12 का एक बेहतर स्रोत है। भोजन करने के बाद, फलों को पीसकर व उसमें दूध को मिलाकर शेक के रूप में या इसका शहद के साथ सेवन किया जा सकता है। यह कम समय में एनीमिया के लक्षणों को रोकने में मदद करता है।

सेब

सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। सेब शरीर के भीतर आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और जिसके परिणामस्वरूप शरीर में आयरन का स्तर बढ़ जाता है। सेब के छिलके में समृद्ध मात्रा में फाइबर होता है।

ओट्स (जई)

ओट्स में फाइटिक एसिड होता है, जो मानव शरीर द्वारा किए जाने वाले आयरन के अवशोषण को बाधित कर सकता है। आयरन वाले खाद्य पदार्थों के साथ ओट्स का उपयोग करके एनीमिया की समस्या को कम किया जा सकता है। ओट्स विटामिन बी 12 में समृद्ध होते हैं, इसलिए यह एनीमिया से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

होल ग्रेन ब्रेड (साबुत अनाज वाली ब्रेड)

होल ग्रेन ब्रेड आयरन का अच्छा स्रोत है, जिस रोटी का हम प्रयोग करते हैं, उसमें फाइटिक एसिड नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे रक्त में आयरन को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है।

सोयाबीन

बहुगुणों से परिपूर्ण सोयाबीन आयरन से भी भरपूर होते है और यह कई स्वादिष्ट व्यंजनों का हिस्सा होते हैं या आप इनका ऐसे भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें कम वसा और उच्च मात्रा में प्रोटीन होती है। चूंकि इसमें फाइटिक एसिड होते हैं, इसलिए सोयाबीन को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि हम इससे अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

गुड़

काली गुड़ आयरन, विटामिन बी और खनिज पदार्थ में समृद्ध मानी जाती है। रोजाना काली गुड़ खाने से कुछ हफ्तों में ही, आयरन के स्तर को नवीनीकृत किया जा सकता है। आप अपने पसंदीदा व्यंजनों को बनाने में भी गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

केला

केला खाना एनीमिया पर काबू पाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इस फल में आयरन और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

मशरूम

मशरूम आपके शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने का एक बेहतर उपाय है। इसमें रीबोफ्लेविन, नियासिन, आयरन और बीटा-ग्लूकेन्स मौजूद होते हैं, जो रक्त कोशिकाओं को क्रियान्वित करने में सहायता करते हैं।

हर्ब्स (औषधीय मसाले)

हर्ब्स जैसे धनिया, अजवायन और पुदीना आयरन से समृद्ध होते हैं और यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं।

एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन महत्वपूर्ण है। इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपनाने से आपको आयरन और विटामिन के स्तर में एक बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। लेकिन समय पर अपनी दवाइयों को लेना न भूलें।

 

सारांश
लेख का नाम- एनीमिया को प्राकृतिक ढंग से रोकने वाले 20 खाद्य पदार्थ

लेखिका का नाम- साक्षी

विवरण- शरीर में एनीमिया के कारण गंभीर रोग हो सकते हैं और कभी-कभी यह मृत्यु का कारण बन जाता है। एक अच्छा स्वास्थ्य होने के बावजूद भी बहुत से लोग विशेषकर महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इसलिए इस लेख में हमने बहुत सारी जानकारी साझा की है, जो आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।