आपने दुनिया के ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा, जिन्होंने अपनी अच्छी-खासी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ी और यात्रा पर निकल पड़े। उन्होंने सोचा और महसूस किया होगा कि जिंदगी उनसे ऐसा ही कुछ चाहती है? आप भी सोच रहे हैं कि आपको नौकरी छोड़-छाड़कर पूरी दुनिया घूमने निकलना चाहिए? उन जगहों को देखना चाहिए, जिनके बारे में आपने अब तक सिर्फ सुन रखा है? खानाबदोश-सी जिंदगी जीना चाहते हैं? आप अज्ञात की खोज में [...]
My India - All about India
जीएसटी बिल (गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स बिल), जिसे औपचारिक तौर पर संविधान (122वां संशोधन) विधेयक, 2014 के नाम से जाना जाता है, एक व्यापक अप्रत्यक्ष कर है जो भारत में किसी वस्तु के निर्माण, बिक्री और खपत के साथ ही सेवा पर लगता है। लागू होने पर पूरे भारत में एक समान टैक्स लगेगा और एक्साइज ड्यूटी, काउंटरवेलिंग ड्यूटी और सेवा कर के साथ ही राज्य सरकार के वैट (मूल्य संवर्द्धित कर), एंट्री टैक्स और [...]
आईएमएफ और केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के मुताबिक पिछले एक साल में भारत विकास दर के मामले में दुनिया की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 कहता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के सुधारवादी उपायों की वजह से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल हुई है। इससे विकास ने भी रफ्तार पकड़ी है और [...]
इस साल हम 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। कई शताब्दियों की गुलामी और सैकड़ों लोगों के बलिदान के बाद देश ने आजादी हासिल की थी। इतनी बड़ी उपलब्धि अर्जित की थी। अब, हम उस महान दिन की याद को लेकर फिर एक बाद जश्न मना रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आजादी शब्द हमारे लिए क्या मायने रखता है? क्या यह अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है? जरूर होता है। [...]
हाल ही में रितिक रोशन की फिल्म रिलीज हुई है मोहेंजो दड़ो। फिल्म में सिंधु घाटी की सभ्यता (3300-1300 ईसा पूर्व) और भारत के पुराने इतिहास का चित्रण किया गया है। एक तरह से पुराने दृश्य को परदे पर उतारने की कोशिश की गई है। इस फिल्म की वजह से ऐतिहासिक और पुरातत्व विरासतों को जानने की एक उत्सुकता सी जाग गई है। इसमें भी पिछले ही हफ्ते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एक रिपोर्ट [...]
15 अगस्त 2016 को भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उसके पास जश्न मनाने के कई कारण है। हालांकि, यह दिन भारत के लिए आत्मावलोकन करने का है कि जिस स्वतंत्र भारत के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने संघर्ष किया, क्या वह हम हासिल कर सके हैं। कुछ क्षेत्रों में हम आजादी और स्वतंत्रता के साथ न्याय करने में नाकाम रहे हैं। ग्लोबल स्लेवरी इंडेक्स 2016 की रिपोर्ट हाल ही में जारी हुई। इसमें आधुनिक [...]
10 अगस्त 2016 को राज्यसभा ने मैटरनिटी बेनेफिट एक्ट, 1961 में संशोधन को पारित किया। यह कहना जरूरी है कि इस बदलाव का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसे ऐतिहासिक बदलाव भी कहा जा सकता है। इसकी बदौलत सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में गर्भवती महिलाएं 26 हफ्तों की छुट्टी ले सकती है। इस बदलाव के तहत कमीशनिंग मां को भी 12 हफ्ते की छुट्टी का प्रावधान है। यह ऐसी मां होती हैं, [...]
हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 2016 में सद्भावना दिवस पर श्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती मनाई जाएगी। राजीव गांधी के परिजन और उनकी पार्टी यानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण वीर भूमि जाएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सद्भावना का अंग्रेजी में अर्थ होता है– गुडविल और हार्मनी। इस तरह यदि हम अनुवाद करें [...]
संसद में जीएसटी बिल को पास करने के मौके पर बोलते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में प्रचलित ‘कच्चा बिल’ सिस्टम पर चुटकी ली। उस समय संसद में मौजूद सांसदों ने भले ही इसे हल्के में लिया हो और हंसकर छोड़ दिया हो, यह इतना हल्का मामला नहीं है। इसकी वजह से हर साल सरकार को कर राजस्व में होने वाले नुकसान का आंकड़ा पता चलेगा तो हर कोई कहेगा कि इसे हंसकर [...]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और गिलगिट–बाल्टीस्तान के स्थानीय लोगों की समस्याओं पर बात कर नया आधार तलाश लिया है। अब इन दोनों ही इलाकों के लोग अपनी आजादी की लड़ाई में सहयोग के लिए भारत की ओर टकटकी लगाकर बैठे हैं। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में बलूचिस्तान और गिलगिट–बाल्टीस्तान के मुद्दे पर बोलना चौंकाता नहीं है। लेकिन यह कूटनीतिक तौर पर विदेश नीति में नई राह पकड़ने [...]