Home / society / झाइयों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए 12 घरेलू उपचार

झाइयों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए 12 घरेलू उपचार

August 6, 2018
by


झाइयों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए 12 घरेलू उपचार

इन दिनों, प्रदूषण की बढ़ती समस्या के कारण त्वचा रोग और संक्रमण बहुत आम होते जा रहे हैं। त्वचा पर झाइयां और काले-धब्बे उन गंभीर समस्याओं में से एक है जो हार्मोनल असंतुलन, अनियमित नींद या अन्य उलझन से सम्बंधित समस्यों के कारण होती है। कई बार महिलाएं, कंसीलर, बीबी क्रीम और अन्य कॉस्मेटिक प्रसाधन का उपयोग करती हैं| ये चीजे कुछ समय के लिए उनकी समस्या का समाधान कर सकती हैं लेकिन इन चीजों का उपयोग करते समय वह त्वचा संबंधी समस्याओं की जड़ से मिटाना और इनके उपयोग के बाद होने वाले दुष्प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करना भूल जाती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी त्वचा के साथ संतुष्ट होना चाहिए।

झाइयों और काले धब्बों की समस्या का प्राकृतिक समाधान प्रदान करने के लिए, हमने 12 अद्भुत घरेलू उपचार सूचीबद्ध किए हैं जो प्रभावी होते हैं। नियमित रूप से इनका उपयोग किया जाए तो झाइयों और काले धब्बों की समस्या का इलाज करके यह आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

सूची नीचे दी गई है –

प्रयोग करने की विधि–

कच्चे आलू

1. कच्चे आलू – आलू में एक एंजाइम होता है जिसे कैटेकोलस कहा जाता है जो व्यक्ति के भीतर अत्यधिक मेलेनिन उत्पादन को रोकता है।कच्चे आलू त्वचा के काले धब्बों को हल्का करने और त्वचा पर झाइयों को कम करने में बेहद प्रभावी होते हैं।

  • एक आलू का टुकड़ा लें और इसे प्रभावित स्थानों पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें।
  • इस प्रक्रिया को 3 से 5 मिनट तक जारी रखें।
  • 5 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर गुनगुने पानी के साथ उस स्थान को धुल लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

एक दिन में तीन बार यह प्रक्रिया दोहराने की कोशिश करें।

प्याज का रस

2. प्याज का रस – प्याज विटामिन सी का एक प्रभावी स्रोत है जो एक अद्भुत एंटीऑक्सीडेंट है और झाइयों के इलाज में मदद करता है।

प्रयोग करने की विधि–

  • लाल प्याज का एक टुकड़ा लें। (कृपया सफेद प्याज से बचें)।
  • त्वचा के प्रभावित स्थान पर टुकड़ा रगड़ें।
  • आप प्याज को घिसकर भी त्वचा के प्रभावित स्थान पर रस लगा सकते हैं।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

सुधार के लिए एक दिन में दो बार प्रयोग करने का प्रयास करें।

दही

3. दही – दही में लैक्टिक एसिड होता है जो आपके मेलानोसाइट्स के विकास को धीमा कर सकता है। यह मृत त्वचा और इसकी संरचना में सुधार करने में भी मदद करेगा। दही में उच्च रक्तचाप का इलाज करने और त्वचा की संरचना में सुधार करने के गुण होते हैं।

प्रयोग करने की विधि – 

  • एक बड़ा चम्मच पूर्ण वसायुक्त सादा दही लें और प्रभावित स्थानों पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें और बाद में इसे गुनगुने पानी से धुल दें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

एक सप्ताह में तीन बार

नींबू का रस

4. नींबू का रस – शहद के साथ मिश्रित नींबू का रस प्राकृतिक रूप से उत्तम ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो न केवल त्वचा को सूर्य की किरणों के नुकसान से बचाते हैं बल्कि काले निशानों को भी हल्का करते हैं।

प्रयोग करने की विधि – 

  • थोड़े शहद के साथ नींबू का रस मिलाएं।
  • प्रभावित स्थानों पर इस मिश्रण को लगाएं।
  • कम से कम 15 मिनट के लिए प्रतीक्षा करें।
  • बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

अपने स्किन में बदलाव देखने के लिए एक दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

चंदन

5. चंदन – चंदन सबसे पुराने रक्त शोधक में से एक है जो झाइयों को कम करने में मदद करता है। यह काले धब्बों के इलाज में भी मदद करता है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • चंदन पाउडर लें और इसका पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल को साथ में मिलाएं।
  • अपनी त्वचा के प्रभावित स्थानों पर पेस्ट लगाएं और इसे तीस मिनट या उससे अधिक समय तक छोड़ दें।
  • बाद में गुनगुने पानी से त्वचा के उस स्थान को धुल लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

आप एक हफ्ते में तीन बार इस विधि का प्रयोग करने की कोशिश कर सकते हैं।

जई का आटा

6. जई का आटा – जई का आटा मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को जवान बनाता है। यह एक उत्कृष्ट स्क्रबर है जो काले धब्बों को कम करने और गहरी झाइयों के इलाज के लिए प्रभावी है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • जई का आटा लें और इसे दूध से मिलाएं।
  • इसे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और इसे धीरे-धीरे स्क्रब करें।
  • कुछ मिनट तक स्क्रब करते रहें और फिर गुनगुने पानी से धुल लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

यह सप्ताह में दो बार किया जा सकता है।

टमाटर

7. टमाटर – टमाटर त्वचा के रंग को चमकदार बनाने और सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव को बेअसर करके टैनिंग (सूर्य के कारण त्वचा का भूरा होना) दूर करने के लिए जाना जाता है। टमाटर सबसे अच्छे ब्लीचिंग घटक में से एक माना जाता है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • एक टमाटर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
  • त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर कुछ मिनट के लिए इसके टुकड़े को रगड़ें।
  • इसके बाद इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धुल लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

दिन में एक बार

पपीता

8. पपीता – पपीता कोशिका वृद्धि को तेज करके और मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालकर कर त्वचा की झाइयों के इलाज में मदद करता है। इसमें पेपेन नामक एक एंजाइम होता है जिसमें त्वचा की बेजान परत को हटाने वाले गुण होते हैं।

प्रयोग करने की विधि – 

  • दूध और शहद के साथ पपीते का गूदा मिलाएं।
  • अब मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी के साथ अपने चेहरे को धुल दें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

अच्छे परिणाम पाने के लिए एक दिन में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं।

 एलोवेरा

9. एलोवेरा – एलोवेरा काले धब्बे और झाइयों को कम करने में मदद करता है। यह सूर्य की किरणों के कारण होने वाले नुकसान से भी त्वचा की रक्षा करता है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • एक कटोरे में, एलोवेरा जेल लें और उसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • त्वचा पर इसे 10 मिनट तक लगाएं और इसे त्वचा से अवशोषित कर दें।
  • 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपनी त्वचा को धुल दें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

यह सप्ताह में एक बार प्रयोग किया जा सकता है।

हल्दी

10. हल्दी – प्राचीन काल से हल्दी अपने औषधीय गुणों के कारण भारतीय परिवारों में फेस-पैक के रूप में प्रयोग की जाती है। यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में भी सहायक होती है और यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी सहायता करती है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • पेस्ट बनाने के लिए 1 बड़े चम्मच हल्दी के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • अपनी त्वचा को साफ करने के लिए प्रभावित स्थानों पर पेस्ट लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद, इसे गुनगुने पानी से धो लें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

सोने से पहले दिन में एक बार।

खीरा

11. खीरा – खीरा त्वचा को फिर से जीवंत बना सकता है और साथ ही साथ त्वचा पर आये हुए काले धब्बों को हल्का कर सकता है। यह त्वचा के दोषों का इलाज करने में भी प्रभावी है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • एक कटोरे में खीरे का रस, शहद और नींबू का रस मिलाएं और उसे फेंटकर चिकना मिश्रण तैयार करें।
  • त्वचा के प्रभावित स्थानों पर मिश्रण लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धुल दें।

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

दिन में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं।

 ऐप्पल साइडर सिरका

12. ऐप्पल साइडर (आसव) सिरका – ऐप्पल साइडर सिरका में अस्थिर गुण होते हैं जो त्वचा के प्राकृतिक रंग को वापस लाने में मदद करते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। ऐप्पल साइडर सिरका में बीटा कैरोटीन भी होता है जो त्वचा में होने वाले नुकसान के इलाज में प्रभावी होता है।

प्रयोग करने की विधि – 

  • सेब साइडर सिरका में पानी मिलाएं और इसे पतला करें।
  • प्रभावित स्थानों पर मिश्रण लगाएं।
  • इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धुल दें

 

यह कितनी बार प्रयोग करें?

दिन में दो बार इस मिश्रण को लगाएं जब तक कि त्वचा में सुधार न दिखने लगे।

दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार एक महीने से अधिक समय के लिए इन घरेलू उपचारों को आजमाएं और अपनी त्वचा में बदलाव महसूस करें।

 

 

Summary
Article Name
प्राकृतिक रूप से झाइयों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए 12 घरेलू उपचार
Description
इन घरेलू उपचारों से आप प्राकृतिक रूप से झाइयों और काले धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
Author

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives