Home / / एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017

July 3, 2017


asian-athletics-championships-2017-hindi

5 जुलाई 2017 को ओडिशा के भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा विभिन्न एशियाई देशों में प्रत्येक 2 साल के बाद आयोजित होने वाली 22 वीं प्रतियोगिता होगी। यह पहली बार होगा, जब इसका आयोजन ओडिशा की राजधानी शहर में होगा। प्रतियोगिता को इस वर्ष इतिहास में सबसे बड़े मुकाबले के रूप में माना जाएगा क्योंकि 45 देशों के 1000 से अधिक एथलीट और प्रतिनिधि पूरी प्रतियोगिता समारोह के 42 खेलों में भाग लेंगे। यह लंदन में अगस्त 2017 में होने वाले आईफा विश्व चैंपियनशिप के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले जैसा होगा। यह 1989 में नई दिल्ली और 2013 में पुणे में आयोजित होने के बाद भारत में तीसरी बार है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 500 से ज्यादा खिलाड़ी अपना जौहर दिखायेंगे। यह कार्यक्रम कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और वीआईपी लोगों के लिए शानदार होगा।

उद्घाटन समारोह के लिए समय सारणी

  • 5 जुलाई 2017 को सांस्कृतिक कार्यक्रम 6 बजे और 8 बजे के बीच आयोजित होने हैं।
  • 4 बजे स्टेडियम के द्वार दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
  • इसके बाद एथलीटों का प्रवेश होगा और फिर शाम 5 के बजे बाद वीआईपी दर्शकों के लिए द्वार खुलेगा।
  • इस प्रतियोगिता में 800 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।
  • 4-दिवसीय खेल का वास्तविक आयोजन 6जुलाई की सुबह किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह की विशेषताएं

  • 45 एशियाई देशों के एथलीट परेड (मार्च या सलामी) समारोह में भाग लेंगे और शाम 6 बजे स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे।
  • उद्घाटन समारोह में 40 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा।
  • यह कार्यक्रम – संस्कृति, विरासत के मामले में राज्य के प्राचीन गौरवशाली अतीत, बौद्ध धर्म से अन्य देशों की संबंधता और वर्तमान में हुए आधुनिकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया है।
  • कार्यक्रम सुबह शुरू होगा। माइक पर ओडिशा के इतिहास और वर्तमान काल के बारे में बात की जायेगी, जबकि नर्तक मंच पर प्रदर्शन करेंगे।
  • एक हजारी हाँथ वाला नृत्य (एक विशेष नृत्य), उद्घाटन समारोह में थाईलैंड की एक नृत्य मंडली प्रदर्शन करेगी। वह श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देशों के साथ भारत के बौद्ध धर्म के संबंध के बारे में भी बतायेंगे।
  • नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ओडिसी प्रवक्ता अरुणा मोहंती के द्वारा तैयार और निर्देशित किया गया है, इसमें 400 डांसर प्रदर्शन करेंगे।
  • कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य के रूपों का भी आयोजन किया जाएगा।
  • प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन को अपने मंडल के साथ उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह खेल के विषय पर गाएंगे और कुछ बॉलीवुड संगीतों को भी गायेंगे, जिसमें ओडिया गीत भी शामिल हैं।
  • अंत में, उद्घाटन समारोह के समापन के बाद आसमान में चमकदार आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होगा।

22 वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम

इस साल 22 वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रतिनिधित्व में भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा के अतिरिक्त भारतीय दल के 95 सदस्य शामिल हैं। टीम में 46 महिलाएं शामिल हैं कुछ एथलीटों की प्रविष्टियां अस्थायी होंगी और वे टीम का हिस्सा बनने योग्य होंगे, जब वे प्रतियोगिता से पहले भुवनेश्वर में फिटनेस परीक्षण पास करेंगे।

उड़ीसा पर्यटन विकास निगम की तैयारी

  • राज्य पर्यटन विभाग ने तेलंगाना राज्य पर्यटन विकास निगम से दो शानदार मर्सिडीज बेंज बसों को किराए पर लिया है।
  • बसों का उपयोग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिनिधियों के आवागमन के लिए किया जाएगा, यह बसें 1 जुलाई से 11 जुलाई तक शहर में रहेंगी।
  • बसें खिलाड़ियों को दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने के लिए भी होंगी।
  • वीवीआईपी के लिए राज्य पर्यटन ने दो ऑडी कारों को भी किराये पर लिया है।
  • इसके अलावा खिलाड़ियों और अधिकारियों के भ्रमण के लिए पर्यटन विभाग ने लगभग 200 जीपीएस सक्षम वाहन तैयार किए हैं।
  • 4 जुलाई को, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले, ओटीडीसी ने कोणार्क में 130 वीआईपी प्रतिनिधियों के लिए भुवनेश्वर के पास धौली में खंडागिरि पहाड़ियों और शांति पैगोडा जैसे अन्य स्थानों के लिए दर्शनीय स्थलों की यात्रा की योजना बनाई है।
  • खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के लिए ओडिशी विरासत देखने के लिए सैर भी आयोजित की जाएगी।
  • ओटीडीसी ने ब्रोशर (विशेष पुस्तिका) के साथ कुछ खास चीजों युक्त एक बैग तैयार किया है, इसमें ओडिशा पर्यटन पुस्तिका और सिटी गाइड तथा ओडिशा के लोकप्रिय गंतव्यों को शामिल किया गया है। यह बैग विशेष रूप से प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों के लिए तैयार किये गये हैं।
  • अब तक, खिलाड़ियों, वीआईपी लोगों और महत्वपूर्ण अधिकारियों के ठहरने के लिये 16 होटल और 2 निजी अतिथि गृहों में 1170 कमरे बुक किए गए हैं।
  • खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अधिकारियों ने होटल कर्मचारियों को स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया है।
  • एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने खिलाड़ियों के लिए सभी आरक्षित होटलों में इस कार्यक्रम के लिए भोजन तैयार करने के लिए एक मानक मेनू भी दिया है।