Home / / दिल्ली में 10 स्थानों पर 1000 रुपये तक का नाश्ता

दिल्ली में 10 स्थानों पर 1000 रुपये तक का नाश्ता

July 14, 2017


mouth-watering-breakfast-meals-665x347अक्सर यह कहा जाता है कि एक अच्छी शुरुआत आपके दिन को और अधिक अच्छा बना सकती है। सच्चे दिल्लीवालों के लिए एक शानदार नाश्ता, उनकी शानदार सुबह की शुरुआत करता है! कोई बात नहीं कि आप मुँह में पानी लाने वाले पराठे या तले हुए अंडों को कितना पसंद करते हैं। हम सभी लोग कई बार नाश्ता बनाने के झंझट से बचने के लिए नाश्ता नहीं बनाते हैं। दिल्ली वासी खाने के शौकीन हैं इसके विपरीत वे खाना पकाने में उतने ही आलसी हैं।

दिल्ली में पकाए जाने वाले सुबह के स्वादिष्ट नाश्तों के लिए धन्यवाद, अब आपको सुबह जल्दी उठकर नाश्ता बनाने की जरूरत नहीं है। यदि आपने अभी तक दिल्ली के प्रशंसनीय खाने की जांच नहीं की है, तो यहाँ 10 स्थानों की सूची है जो आपके दिन की स्वादिष्ट शुरुआत करेंगे। यह सभी नाश्ते आपको 1000 रूपये के भीतर मिल सकते हैं।

1. द ऑल अमेरिकन डिनर

इसका नाम उपयुक्त है, यह शानदार स्थान आपको पुरानी अमेरिकी संस्कृति की याद दिलाता है। यहाँ बैठने की आरामदायक व्यवस्था है। काली और सफेद टाइलें, उज्ज्वल लाल बैठने वाली सीटें और दीवारों पर एल्विस प्रेस्ली, बेट्टी बूप, मर्लिन मुनरो, रोलिंग स्टोन जैसे अमेरिकी सुपर स्टारों की तस्वीरें लगी हुईं है। आप यहाँ के अमेरिकी आकर्षण से मोहित हो जाएंगे। यहाँ मेनू में आपको शुद्ध अंग्रेजी नाश्ता जैसे पैनकेक्स, वफल्स, सॉसेजस, बेकन, स्क्रैम्बल्ड एग्स, कॉफी और कई तरह के शेक मिलेंगे।

स्थान: इंडियन हैबीटेड सेंटर, लोधी रोड

समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

भोजन: अमेरिकी, फास्ट फूड

मूल्य: दो लोगों के लिए 1000 रुपये

2. बाईकर्स कैफे

यह उन लोगों के लिए है जो कॉन्टिनेंटल नाश्तें की चाहत रखते हैं। एक थीम्ड सेट-अप के साथ, बाईकर्स कैफे में मोटर साइकिल के पार्ट्स जैसे पहिये और स्पोक्स दीवारों पर लटकाए गए हैं, साथ में बैठने के लिए मोटर साइकिल की स्प्रिंग वाली सीट है। आपके भोजन को और भी सुखद बनाने के लिए, यह आपको आपकी मेज पर भोजन के साथ स्क्रैबल, शतरंज और जेंगा जैसे खेल प्रदान करता है। कैफे में पूरे दिन केवल नाश्ते ही मेन्यू कार्ड में होते हैं जिसमें अंडे, वफल्स, कैरिल्स, सब्स, सैंडविच और फल उपलब्ध है। यहाँ आपके स्वास्थ्य को तरोराजा रखने के लिए फलों का जूस भी उपलब्ध है।

स्थान:  डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वसंत कुंज

समय:  सुबह 7.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

भोजन: कॉन्टिनेंटल, कैफे

मूल्य:  दो लोगो के लिए 800 रुपये।

3. सर्वाना भवन

सर्वाना भवन में आने का विचार कर रहे हैं तो आप भाग्यशाली हैं। यह रेस्तरां हमेशा भीड़ से भरा रहता है और आपको यहाँ मेज पाने के लिए काफी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर भीड़ के बारे में शिकायत न की जाये तो आप आसानी से मेहमानों को खुश नहीं कर सकते, जिनको यहाँ पर देख रहे हैं। यहाँ पर उचित दर पर उपलब्ध दक्षिण भारतीय भोजन आपकी सुबह को अविश्वसनीय रूप से सुखद बना देगा। सर्वाना भवन में डोसा, इडली, उत्थपम, वड़ा और कई अन्य दक्षिण भारतीय भोजन शामिल हैं जो विभिन्न प्रकार की चटनी के साथ परोसे जाते हैं।

स्थान: कनॉट प्लेस

समय: सुबह 8 से रात्रि 11 बजे तक

भोजन: दक्षिण भारतीय

मूल्य: दो लोगो के लिए 550 रुपये।

4. ब्लू डोर कैफे

प्रवेश द्वार पर एक उज्ज्वल रंग का नीला दरवाजा है जो कैफे तक अपका रास्ता बनाता है। अन्य कैफे के विपरीत इस कैफे में हल्के इलेक्ट्रिक ग्रीन रंग की कुर्सियों के एकमात्र अपवाद के साथ एक परिष्कृत माहौल है। यहाँ आप एक आर्ट गैलरी से गुजरेंगे, जिसमें आपको कुछ कारीगरी दिखाई पड़ सकती है। ब्लू डोर कैफे के मेन्यू कार्ड में विशेष दर पर वफल्स, क्रेप्स, अंडे, पैनकेक्स और फलों से भरे कटोरे आदि बहुत सारे व्यंजन उपलब्ध हैं। ब्लू डोर कैफे के वफल स्लैम और स्ट्रॉबेरी शेक को लेना ना भूलें।

स्थान: खान मार्केट

समय: सुबह 7.30 से रात्रि 11.30 बजे तक

भोजन: इटैलियन, फ्रेंच, यूरोपीयन, कैफे

मूल्य: दो लोगो के लिए 1000 रुपये।

5. अमौर बिस्ट्रो

सुरुचिपूर्ण यूरोपीय व्यवस्था के साथ, यह जगह आपके दिन की शुरुआत को और अधिक निखार देगी एवं आप दिन भर तरो-ताजा महसूस करेंगे। देहाती दीवारें, बेकार लकड़ी की छत, लोहे के फर्नीचर और झूमर का माहौल आपको एक विचित्र बिस्टरो की याद दिलाते हैं। यहाँ भोजन के मेन्यू में आपको सलाद, पास्ता, वुडस फायर्ड पिज्जा, रीसोटोस, स्टीक्स, क्विचेस आदि के साथ और भी बहुत बहुमुखी व्यंजन पेश किए जाते हैं। यहाँ के बार में अल्कोहल और गैर अल्कोहल दोनों तरह के पेय परोसे जाते हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि यहाँ परोसे जाने वाले भोजन की प्रस्तुति के कारण यह जगह अपने आप पर घमंड कर सकती है।

स्थानः मालचा मार्ग, चाणक्यपुरी

समय: सुबह 8.45 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक

भोजन: मेडीटेरिनियन, इटेलियन

मूल्य: दो लोग के लिए 1000 रुपये।

6. जिम कूक

इसकी अनोखी और सुन्दर व्यवस्था के साथ-साथ भोजन प्रदान करने का नियम, दोनों ही इस जगह को आकर्षक बनाते हैं। यह जानकर बिल्कुल भी आश्चर्यचकित न हों जब मैं कहूँगी कि यह केवल स्वास्थ्य आधारित व्यंजन ही परोसता है, इसे खासकर स्वास्थ्य वर्धक नाश्ते के लिए ही तैयार किया गया है। यह अपनी तरह का अकेला होटल है, जिम कूक वाकई में एक हेल्थ क्लब के रूप में दिखता है, ऐसा लगता है इसमें जिम के उपकरण मौजूद हैं और सहायक उपकरण चारों ओर फैले पड़े हैं। यहाँ पर परोसा जाने वाला नाश्ता स्वाद और पोषण से भरपूर है इससे आपको ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप अपनी सेहत को धोखा दे रहे हैं। जिम कुक आपका मन पसंद नाश्ता परोसता है लेकिन आपके स्वाश्थ्य को ध्यान में रखते हुए।

स्थान: क्लब रोड, पंजाबी बाग

समय: सुबह 8.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

भोजन: स्वस्थ भोजन

मूल्य: दो लोगो के लिए 800 रुपये

7. बलजीत का अमृतसरी कुलचा

यहाँ पर सुबह-सुबह बनाए जाने वाले देशी भोजन के कारण पंजाबियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। यह प्रामाणिक अमृतसरी रोटी के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। बलजीत में भव्य नान और कुलचा की एक शानदार विविधता है जिसे अधिक मक्खन के साथ परोसा जाता है। यहाँ पर दाल मखनी, शाही पनीर, मटर पनीर और मलाई कोफ्ता आदि रोटियों के साथ उपलब्ध हैं। भोजन को पूरा करने के लिए आपको लस्सी का एक बड़ा गिलास दिया जाता है और अंत में पिस्ता कुल्फी को एक मिट्टी के कुल्हड़ (कटोरे) में पेश किया जाता है।

स्थान: ज्वाला हेरी रोड, पश्चिम विहार

समय: सुबह 8.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

भोजन: उत्तर भारतीय

मूल्य: दो लोगो के लिए 300 रुपये

8. कैफे कहवा

एक अनोखी सजावट के साथ एक आरामदायक जगह के कारण कैफे कहवा एक आदर्श जगह है। यहाँ का माहौल काफी अच्छा है और यहाँ पर कई प्रकार के अच्छे सुबह के नाश्ते उपलब्ध हैं। यहाँ का मेन्यू कार्ड सुबह के नाश्ते के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके भोजन परोसने की विधि भी काफी अनोखी है। कैफे कई अलग-अलग व्यंजनों के साथ फ्रेंच टोअस्ट्स, क्रेप्स, पैनकेक्स, पास्ता, अंडे के साथ कई अच्छी किस्मों के विशिष्ट व्यंजन पेश करता है। यहाँ पर भोजन की कीमत काफी कम है। भोजन, कीमत के अनुसार अच्छा प्रदान किया जाता है।

स्थान: आईआईटी दिल्ली के सामने

समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

भोजन: कैफे

मूल्य: दो लोगों के लिए 450 रुपये

9. बरीची

बरीची उन लोगों के लिए पूरी तरह उपयुक्त स्थान है जो कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं। यह एक सामान्य रेस्तरां के समान है, जहाँ पर आपको आकर्षक व्यवस्था देखने को नहीं मिलेगी। हैरानी की बात यह है कि इस रेस्तरां के भीतर एक बार है। मेन्यू कार्ड में नाश्ते के लिए एक विशेष अनुभाग है जो सुबह ही परोसा जाता है। कॉन्टिनेंटल अमेरिकी या भारतीय – आप जिस तरह का नाश्ता चाहें, वह आप चुन सकते हैं। आप यहाँ के विशेष पराठा और आलू पूड़ी जैसे भारतीय व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें।

स्थान: पूर्वी पटेल नगर

समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक

भोजन: उत्तर भारतीय, चीनी, दक्षिण-भारतीय

मूल्य: दो लोगों के लिए 900 रुपए।

10. काके दी हट्टी

चांदनी चौक में सबसे पुराने भोजनालयों में से एक, काके दी हट्टी एक लोकप्रिय नाम है जहाँ चारों ओर से लोग खिंचे चले आते हैं। इस जगह का पुरानापन इसकी संरचना में काफी स्पष्ट दिखाई देता है, जो लगभग 70 वर्ष पुराना है। एक अनजान रूप से देखने के बावजूद, लोग इस जगह पर आते हैं, यह स्वादिष्ट भोजन प्रदान करता है। काके दी हट्टी में पनीर टिक्का, मलाई कोफ्ता, दाल मखानी और पाइनएप्पल रायता जैसे अन्य व्यंजनों के साथ कई प्रकार के नान और कुलचा उपलब्ध हैं। यहाँ का भोजन इतना स्वादिष्ट है कि आप लगभग हर दूसरे दिन आना चाहेंगे।

स्थान: चांदनी चौक

समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

भोजन: उत्तर भारतीय

मूल्य: दो लोगो के लिए 300 रुपये