Home / / आलू मटर का पराठा

आलू मटर का पराठा

August 9, 2017


Aaloo-Matar-Ka-Paratha-665x652

आलू मटर का पराठा

लंबे समय के बाद कुछ दिन पहले, हमने एक लंबी ड्राइव के लिए उत्तर भारत की यात्रा की। जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, हमारे पास रास्ते में भोजन के लिए कई स्टॉप थे। इस मार्ग पर कई ढाबे थे जहाँ देशी घी से बनाए गए कई लजीज व्यंजन उपलब्ध थे। विशेष रूप से, मैं मक्खन के साथ परोसे गए विशेष प्रकार के पराठों पर फिदा हो गई थी। जैसे ही मैं घर पर पहुँची, मैने अपने हाथों से इस ढाबे में परोसे गए पराठे की तरह ही पराठे बनाए। मैंने आलू मटर के पराठे बनाएं और इन्हें एक स्थानीय डेयरी से खरीदे गए सफेद मक्खन के साथ परोसा। मैं आपको इस स्वादिष्ट आलू मटर के पराठे को बनाने की विधि बताती हूँ ताकि आप अपने घर पर राजमार्ग (हाईवे) के भोजन का आनंद ले सकें और अपने पारंपरिक भारतीय भोजन की सराहना करें।

आलू मटर का पराठा के लिए आवश्यक सामग्री

(2 लोगों के लिए)

  • गेहूँ का आटा – 1 कप
  • आलू – 2 (उबले, छिले और कसे हुए)
  • मटर – 1/2 कप (उबली हुई)
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 से 2 (कटी हुई)
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • देशी घी – तलने के लिए
  • सफेद मक्खन – 50 ग्राम (पराठों पर लगाने के लिए)

आलू मटर का पराठा कैसे बनाएं

  • आटे में पानी को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
  • भरने वाली सभी सामग्रियों को कटोरे में रखकर, अच्छी तरह मिला लें।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, उन्हें थोड़ा सा फैला लें (बेल लें) और उसमें लगभग 1 चम्मच सामग्री को भरें।
  • थोड़ा सूखा आटा लें और लोईयों में सूखा आटा लगाकर लगभग 6 इंच तक फैला लें।
  • तवा गर्म करें और तवे पर कुछ देशी घी डालकर, पराठे के दोनों पक्षों को हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • सफेद मक्खन के साथ गर्म-गर्म परोसें।