Home / / कच्ची मक्का के पकौड़े

कच्ची मक्का के पकौड़े

August 11, 2017


Babycorn-Pakoda-665x443

कच्ची मक्का के पकौड़े

पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है और तेजी से मानसून का मौसम आ रहा है और अब शाम के समय बारिश एक आम बात हो गई है। चारों-ओर फैली हुई खूबसूरत हरियाली को देखते हुए, बारिश की बूंदों की आवाज सुनना काफी आनंद दायक लगता है। हम में से अधिकांश लोग इस बात से सहमत होंगे कि पकौड़ों को वर्षा के समय में सबसे अधिक पसंद किया जाता है और यह नाश्ता सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। इसलिए मैंने इन कच्ची मक्का के पकौड़ो को बनाया और इन पकौड़ों को चिली सॉस और गर्म चाय के साथ परोसा और यह मेरे दिन की शुरुआत के लिए सबसे बेहतर नाश्ता था! आप भी घर में कच्ची मक्का के पकौड़ों को आसानी से बनाकर इनका आनंद ले सकते हैं। कच्ची मक्का के पकौड़े तलने पर कुरकुरे बनकर तैयार होते हैं। कच्ची मक्का के पकौड़ों को आसानी से अन्य प्रकार के पकौड़ों जैसे ब्रेड पकौड़ा, गोभी या ब्रोकली पकौड़ा की तरह बनाकर, एक पकौड़ों वाली थाली में पेस किया जा सकता है।

कच्ची मक्का के पकौड़ों के लिए आवश्यक सामग्री

  • कच्ची मक्का – 10 से 12
  • गाढ़ा दही – 1 बड़ा चम्मच
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • मैदा – 1/2 कप
  • बेसन – 1/2 कप
  • मक्के का आटा – 1/2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • ताजा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
  • तेल – तलने के लिए

कच्ची मक्का के पकौड़ों को कैसे बनाएं

  • एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें कच्ची मकई डाल दें।
  • 5 मिनट तक पकाएं और फिर पानी से बाहर निकाल लें।
  • दही, अदरक, लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक को एक कटोरे में मिलाएं।
  • इस पेस्ट का लेप कच्ची मक्का पर लगाएं।
  • एक कटोरे में मक्के का आटा, मैदा और बेसन मिलाएं।
  • लाल मिर्च पाउडर, ताजा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें।
  • पानी का प्रयोग करके पेस्ट बना लें।
  • पैन में तेल गर्म करें।
  • कच्ची मक्का को पेस्ट में डुबोएं और दोनों पक्षों को हल्का भूरा होने तक तलें।
  • धनिया की चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसें।

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives