Home / / फल खाओ, जड़े जमाओ

फल खाओ, जड़े जमाओ

August 4, 2017


Fruits-for-Breakfast-and-Fruits-during-the-day-665x445

फल ही वास्तव से सम्पूर्ण नाश्ता हैं

क्या आज आपने फल खाए? ऐसा लगता है यह बहुत कम पूछा जाता हो, लेकिन यह हमारे नियमित जीवन का एक महत्वपूर्ण सवाल है। फूड प्रोसेसिंग एक बहुत बड़े स्तर का उद्योग है और इसमें काफी ज्यादा पैसों का लेनदेन होता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि, संरक्षित किया गया भोजन थैलियों या डिब्बों में पैक आता है जो कई स्तरों पर (कई रूपों में) एक कहर उत्पन्न कर रहा है। कीटनाशकों का उपयोग भोजन को पहले स्तर पर हानिकारक करता है और जो हानियाँ रह जाती हैं वह इनमें मिलाये जाने वाले रंगों और संरक्षण (प्रिजर्वेशन, पैकिंग) से पूरी हो जाती हैं। आमतौर पर ऐसा कहा जाता है और माना भी जाता है कि यदि कोई मोटा व्यक्ति 15 दिनों तक केवल कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन कर ले तो उसका वजन 5 से 7 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

वैश्वीकरण का एक फायदा यह हुआ है कि किसी भी फल को दुनिया के किसी भी स्थान पर वर्ष भर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। फलों पर लगभग किसी भी प्रकार के अध्ययन की आवश्यकता नहीं होती है, जो आपके स्वास्थ्य को सुधारने में सहायता कर सकते हैं। शरीर में होने वाली टूट-फूट को कम से कम समय में फिर से कवर करने के लिए उपयुक्त भोज्य पदार्थों (सप्लीमेंट्स) को खोजना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

यहाँ पर कुछ ऐसे फलों के बारे में बताया जा रहा है जो शरीर के लिए एक फास्ट सप्लीमेंट्स का कार्य कर सकते हैं।

सेब (एप्पल) – सेब मुँह को ताजा करने वाला एक प्राकृतिक साधन है, इसके सेवन से मधुमेह (डायबिटीज) की संभावना कम रहती है।

केला (बनाना) – केले के नियमित सेवन से कम ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) नियंत्रित रहता है।

चेरी (खट्टी किस्म) – यह सूजन को कम करती है तथा इसके सेवन से गठिया के दर्द में सहायता मिल सकती है।

आम (मैंगो) – आम के सेवन से नजर (आँखों की देखने की क्षमता) अच्छी रहती है, यह प्राकृतिक रूप से कमजोर होती नजर की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

संतरा (ऑरेंज) – संतरे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

पपीता (पपाया) – पपीता पाचन क्रिया को सही रखता है तथा ढलती उम्र के साथ घटती त्वचा की रंगत की प्राकृतिक प्रक्रिया को धीमा करता है।

नाशपाती (पियर्स) – नाशपाती कब्ज को रोकने के लिए जानी जाती है यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में काफी मदद करती है।

अनानास (अनन्नास या पाइनएप्पल) – यह घाव को भरने में काफी सहायता प्रदान करता है और रक्त स्कंदन (ब्लड क्लोटिंग) की संभावनाओँ को कम कर सकता है।

तरबूज (वॉटरमेलन) – यह मोटे लोगों का सबसे अच्छा दोस्त है (मोटापे में बहुत लाभदायक है), कैलोरी में शानदार रूप से कम और मिठास के मामले मे एक आइसक्रीम से भी आगे है।

यहाँ पर कई प्रकार के और फल हैं, यह आर्टिकल मेरे वास्तविक समय (रियल टाइम) में व्यक्तिगत प्रयासों पर आधारित स्वस्थ होने का एक तरीका है। मेरे शब्दों पर न जाकर आप, यह सुनिश्चित करे कि वे सभी आपके लिए संतुलित हों, अपनी पसंद के फल चुनें। मजे करें।