Home / Bollywood / 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाली सबसे बड़ी हस्तियां – जानें पूरी जानकारी विस्तार से

2018 में शादी के बंधन में बंधने वाली सबसे बड़ी हस्तियां – जानें पूरी जानकारी विस्तार से

January 4, 2019


2018 के प्रतिष्ठित विवाह समारोह

यह वर्ष कुछ बड़ी हस्तियों के नाम रहा, जिन्होंने इस वर्ष अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। दिसंबर 2017 में, सबसे पहले अनुष्का और विराट अपनी परिवारिक परंपराओं को निभाते हुए, शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी के बाद 2018 में कई बड़ी हस्तियों की शादियां हुई, जिसमें मनोरंजन की दुनिया और बाहरी दुनिया दोनों की कई प्रसिद्ध हस्तियाँ विवाह के बंधन में बंधीं। उनकी शादी के जश्न से संबंधित सभी जानकारियां, कि वे कैसे मिले, और कैसे उन्हें एक-दुसरे से प्यार हुआ और कैसे उनके प्यार की कहानी आगे बढ़ी, ये सब जानने के लिए आइए स्लाइड शो शुरू करें!

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा –प्रियंका को परिवार चलाना आता है

आइए हाल ही में हुई सबसे आकर्षक और शानदार शादी के बारे में जानते हैं, जिसमें दो प्यार करने वाले दुनिया के दो विपरीत हिस्सों से एक साथ आए और विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। जिसमें निक जोनस एक रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता, गीतकार और गायक हैं और प्रियंका चोपड़ा एक जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ टीवी शो और फिल्मों के साथ हॉलीवुड में भी काम किया है। हांलाकि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अलग दिखते हैं, विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित हैं, और दोनों की उम्र में लगभग दस साल का अंतर है, लेकिन जब कोई व्यक्ति किसी के प्यार में पड़ जाता है, तो कुछ और मायने नहीं रखता। और, इस बात का संकेत निक ने दिया भी था कि उन्हें हमेशा से ऐसा लगता था कि जैसे वे प्रियंका को पहले से जानते हों। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।

प्रेम कहानी

यह सुनने में जितना अजीब और घटिया लगता है, कि निक जोनस केवल पहली कुछ मुलाकातों में ही प्रियंका के प्यार में गिर गए और कुछ लोगों के सामने घुटनों पर झुक कर प्रियंका को प्रपोज भी कर डाला, पर ऐसा नहीं है। लेकिन हां ऐसा माना जरुर जाता है कि, वे दोनों पिछले कई महीनों से फ़्लर्टी टेक्स्ट मैसेज्स के जरिए एक-दूसरे से बात कर रहे थे। दोनों के दिलों में प्यार की चिंगारियां भड़क रही थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। जिसकी पुष्टि, निक के भाई ने भी की थी कि निक चोपड़ा की ओर पूरी तरह से आकर्षित थे। निक के भाई ने कहा कि “वह तो अभी सिर्फ एक छोटा पिल्ला था”।

वे पहली बार साल 2017 शुरु होने से एक हफ्ते पहले ड्रिंक के लिए मेट गाला में मिले थे और फिर न्यूयॉर्क के कार्लाइल होटल में आयोजित पर्व में मिले। निरन्तर बढ़ते मेल-जोल के बाद प्रियंका ने जोनस को अपने अपार्टमेंट पर बुलाया। उसके आगे जो हुआ वो बात हम सब जानते हैं कि निक ने अपनी क्वांटिको की सह-कलाकार को मैसेज भेजा और ट्विटर पर पोस्ट किया कि प्रियंका। बहुत खुबसुरत हैं। वाह। “और” मै सुन रहा हुं कि मेरे कुछ मित्र चाहते हैं कि हमें मिलना चाहिए। लेकिन प्रियंका को लग रहा था कि चीजें बहुत सार्वजनिक हो रही हैं इसलिए उन्होंने सीधे उनसे संपर्क करने के लिए उन्हें मैसेज किया। ” इस तरह निक को प्रियंका का नंबर मिला और उनके रोमांस के पहले चरण की शुरूआत हुई। इसके बाद वे ऑस्कर की पार्टी मिले, जहां निक द्वारा घुटने टेक कर प्रियका को प्रपोज करने वाली घटना हुई। पर उस समय प्रियका ने हां नहीं कहा। निक के अनुसार, प्रियका ने  45 सेकंड का समय लिया और उस दौरान वह पूरी तरह से चुप रही। तब निक ने पहल करते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है तो वह उनकी उंगली में अंगूठी डालने जा रहा है। और, फिर निक ने प्रियका को अंगूठी पहनाई। इसके बाद अगस्त में उनका रोका हुआ।

इसके बाद प्रियंका ने उनके और निक के बारे में एक प्यार भरा संदेश साझा करते हुए कहा कि निक ने उनसे कहा कि  “मैं आपके दुनिया को देखने के तरीके से प्यार करता हूं। मुझे आपसे जुड़ी हर चीज से प्यार है। ”प्रियंका ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि उनके जीवन में एक आदमी है। लेकिन यह बात हमेशा दूसरे तरीके से लोगों के सामने आई।

शादी की तारीख: 1 दिसंबर 2018

शादी का विवरण

उनकी शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि यह पूरी तरह से अलग दो संस्कृतियों का मिलन भी थी। जो स्पष्ट रूप से उनके विवाह समारोह में परिलक्षित भी हुईं। दोनों ने भारतीय और पश्चिमी रीति रिवाजों से शादी की। विवाह के आयोजन स्थल के रुप में, उन्होंने जोधपुर में ताज उम्मैद भवन पैलेस का चयन किया। 26 एकड़ में फैले इस पैलस में इतने सारे खुबसुरत स्थल थे कि दोनों के पास यहां विभिन्न समारोहों को आयोजित करने के लिए कई सारे विकल्प मौजुद थे। इसके अलावा, कपल के पास अपने-अपने मेहमानों के आराम की व्यवस्था के लिए महल में 340 से अधिक कमरे थे। अगर समारोहों के बारे में बात करें तो न केवल प्रियंका ने मेहंदी की रस्म का पालन किया, बल्कि निक भी उसमें शामिल हुए। इसके अलावा निक ने अपनी दुल्हन के लिए अपने हाथों से संस्कृत में एक बहुत ही प्यारा उद्धरण ‘ओम प्रियंका नमः’ लिखा। अक्सर प्यार में डुबे कुछ दूल्हे अपने प्यार के लिए ऐसा करते हैं! शानदार महल में हुई इस शानदार शादी के बाद, निक पूर्ण रूप से राष्ट्र के जीजू बन गए।

अपनी शादी के लिए, उन्होंने लाल रंग का सब्यसाची लहंगा चुना। खुबसूरत थ्रेडवर्क, फ्रेंच नॉट्स और हाथ से कटी हुई डिजाइन – सभी को रीगल मास्टरपीस में शामिल करने के लिए 3720 घंटे लगे। उसकी शादी के गहने पन्ना, हीरे, और 22 कैरेट सोने में जड़े जापानी पवित्र मोतियों से सुसज्जित बहुत ही खुबसुरत और शानदार थे। और निक भी अपनी खुबसुरत दुल्हन से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने रेशमी शेरवानी, चंदेरी टिशू सफा, और चिकन का दुपट्टा जो हाथ से कढ़ा हुआ था, पहन रखा था, जिसके साथ वह बहुत ही स्मार्ट दिख रहे थे। सिंडिकेटेड डायमंड नेकलेस और रोज कट की कलगी पूरी तरह से उनके लुक को निखार रहे थे।

पश्चिमी शैली की शादी के लिए, जिसमें वे सभी लोग शामिल थे, जिन्होंने उन्हें मिलाने में, उन्हें प्यार का एहसास कराने में, अपने प्रगाढ़ संबंधों को एक स्तर तक ले जाने में और शादी जैसे पवित्र बंधन में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राल्फ लॉरेन ने प्रियंका के लिए हाथ से बना लंबी आस्तीन वाला सफेद गाउन डिजाइन किया। यह लेस-इफेक्ट ट्यूल अप्लीकेश, स्क्रोल और फ्लोरल मोटिफ्स, और स्कैलप्ड स्लीव्स के साथ सुसज्जित था। कथित तौर पर इसे बनाने में 1,826 घंटे लगे! दुल्हन ने अपनी शादी के दिन जिमी चू के जूते के पहनें। जाहिर है, कि प्रियंका ने अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए इतना सब किया।

और अंत में प्रियका द्वारा अपनी शादी पर किए गए खर्चे को देखते हुए, उनकी शादी काफी शानदार रही!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण – द स्वीट एंड द क्यूट

क्या होता है जब दो सबसे बड़े सितारे एक साथ आते हैं? आतिशबाजी, बिल्कुल सही। और, वास्तव में उनकी प्रेम कहानी कुछ ऐसी ही है – रोमांस और जुनून से भरपूर, ऐसा कुछ जिसे हम बार-बार ऑन-स्क्रीन भी देखते हैं। रील की तरह, वास्तविक जीवन में भी!

प्रेम कहानी

हम सभी को पता है कि रणवीर सिंह कितने खुश मिजाज इंसान हैं। और, यही एक वजह है कि वे पकड़े गए और जिससे हर कोई समझ गया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। रणवीर ने खुद अपने शब्दों में कबूला कि जब उन्होंने दीपिका को मकाऊ में जी सिने अवार्ड्स में एक सिल्वर गाउन में देखा तब वे उनपर ‘फिदा’ हो गए। यह पहली बार था जब उन्होंने दीपिका को वास्तविकता में देखा था। फिर, जैसा कि उनके भाग्य में लिखा था, उन्हें भंसाली की फिल्म गोलियां की रासलीला … राम लीला में बतौर अभिनेता के रुप में कास्ट किया गया, और दोनों के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया और यह फिल्म बहुत ही कम समय में बहुत बड़ी हिट रही। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म से शुरु हुए अपने नए-नए प्यार और रोमांस को परदे में रखा और किसी को भी दोनों के संबंध के बारे में कुछ भी निश्चित नहीं था। वर्ष 2013, दीपिका चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी, और रेस 2 जैसी बड़ी हिट फिल्मों के साथ पहले से कहीं अधिक तेजी से सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ रही थी। वह उसी वर्ष फाइंडिंग फैनी के लिए गोवा में महीनों तक शूटिंग भी कर रही थी, जहां उन्हें रणवीर द्वारा ड्राप करते देखा गया। बाद में, उन्होंने दीपिका के मृत पति की भूमिका निभाते हुए फिल्म में एक कैमियो भी किया। लेकिन बाद में दीपिका ने रणवीर के फिल्म में किसी तरह के कोई रोल निभाने की बात से इनकार किया।

उन्होंने व्यावहारिक रूप से मीडिया के सामने ’मै-उसे-नहीं-जानती/जानता’ को बनाए रखा। हालाँकि, लंबे समय तक ऐसा नहीं रहा। सबसे पहले, एसआरके की पार्टी से दोनों के एक साथ खड़े होने की तस्वीरें सामने आईं, जो निश्चित रूप से उनके संबंध में होने का संकेत देती हैं। जब भी दीपिका फिल्मों की शूटिंग के लिए घर से दूर होती थी, तो सिंह अक्सर दीपिका से मिलने जाया करते थे। जैसे कि जब वह हैप्पी न्यू ईयर के लिए दुबई गई, तो सिंह भी वहां गए। और, दीपिका को भी ऐसा करते हुए देखा गया जब रणवीर स्पेन में दिल धड़कने दो फिल्म की शूटिग कर रहे थे तब वह उनसे मिलने वहां पहुंची। और, 2015 में, यह बात पूरी तरह से सामने आ गई जब उन्होंने अपने प्यार को सार्वजनिक रूप से खुले तौर पर प्रदर्शित करना शुरू कर दिया। फराह खान के जन्मदिन की पार्टी में, रणवीर ने लोगों की और यहां तक कि फोटोग्राफर्स की परवाह किए बिना, जब दीपिका को एक पीले रंग का फूल दिया, उस समय वह करण जौहर के साथ शरमाती हुई आगे बढ़ गई। और आईफा 2015, रणवीर के लिए शानदार रहा। जब उन्होंने मंच पर घुटने के बल बैठकर  ठीक उनके सामने खड़ी दीपिका के लिए “राम चाहे लीला” गाया।

वे शायद उस समय जानते थे कि वे अब एक साथ रहेंगे, इसलिए उन्हें इस तरह सबके सामने अपने प्यार का इजहार करना गलत नहीं लगा। इसके बाद रणवीर ने दीपिका के अभिनय कौशल को लेकर प्रेस में उनकी प्रशंसा करना शुरू कर दिया। और, वह भी स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर को फ्लाइंग किस देती थीं और हाथों से दिल बनाकर उन्हें इशारे करती थीं। हमें उनकी शादी की तारीख मिलने में अभी कुछ समय था। वे दोनों अक्सर अपनी फिल्म के प्रीमियर पर बड़े चाव से एक-दुसरे का हाथ पकड़ते, और न जाने क्या-क्या करते नजर आते थे। और, आखिरकार कॉफी विद करण में, दीपिका ने अपनी शादी की तारीख के संकेत दिए। और, हम जानते हैं कि उनकी शादी कैसी रही। क्या आप नहीं जानते? आइए जानें उनकी शादी के जश्न के बारे में।

शादी की तारीख: 14 नवंबर, 2018

शादी का विवरण

दोनों ने इटली के लेक कोमो में एक गंतव्य शादी के लिए सभी का ध्यान आकर्षित किया। शादी उनके रिश्ते के शुरुआती चरणों की तरह, बहुत निजी, अंतरंग, तस्वीरें लेने से प्रतिबंधित और बहुत ही कम लोगों को शामिल किया गया। निक्यंका की तरह, उन्होंने दो तरीकों की शादियों का आयोजन किया, क्योंकि वे अलग-अलग बेकग्राउंड से हैं। सिंधी परंपराओं और दक्षिण भारतीय रिवाजों दोनों का पालन किया गया।

कोंकणी शादी के लिए, दीपिका ने सब्यसाची को अपने डिजाइनर के रूप में चुना, जिन्होंने उनके शादी के दिन के लिए सुनहरे और लाल रेशम की साड़ी के साथ भारी आभूषण को सुन्दर ढंग से तैयार किया। अपने मेकअप के बारे में, उन्होंने शेड्स और ब्राउन का हल्का मेकअप चुना। इसके अलावा, दीपिका ने छोटी सी लाल बिंदी, झुमका, एक भारी नेकलेस, एक भारी चोकोर और माथापट्टी पहनी थी। रणवीर ने दक्षिण भारतीय शादी के लिए एक पारंपरिक पोशाक चुनी। उन्होंने कुर्ता, सुनहरे और हाथीदांत की वेशभूषा, अंगवस्त्रम और मुंडावल्या पहना था।

सिंधी शादी के दौरान, दीपिका ने एक सुनहरी कढ़ाई वाला लाल लहंगा पहना था। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया, वह उनके दुपट्टे के बॉडर पर लिखा, एक विशेष संदेश ‘सदा सौभाग्‍यवती भव’ था। अपने मेकअप के लिए, उन्होंने इथली सेडो और स्मोकी आई को चुना। उनके आभूषणों में कुंदन की चूड़ियाँ, मांगटीका, चंकी झुमके, नथ और भारी अंगुठियां शामिल थीं। एक सिंधी दुल्हन के रूप में, उन्होंने कालीरे और लाल चुरा भी पहना। सब्यसाची द्वारा डिजाइन गोल्डन थ्रेडवर्क की हुई लाल कांजीवरम शेरवानी पहने रणवीर ने भी अपनी खूबसूरत दुल्हन की तारीफ की। लेकिन भारी भरकम ज्वैलरी पहने रणवीर भी अपनी दुल्हन से कम नही लग रहे थे । एक खूबसूरत जोड़ी!

आनंद आहूजा और सोनम कपूर – द वाइल्ड-चाइल्ड कपल

इस जोड़ी को एक बार देखकर आप जान जाएंगे कि ये प्यार करने वाले लोग दिल से चंचल बच्चे की तरह हैं। अलग अलग बैकग्राउंड से आने के बावजूद भी, उन्होंने एक-दूसरे में सही इंसान को पाया। वे अब और अधिक खुश नजर आएंगे। चलिए शुरुआत से देखते हैं कि यह सब कैसे शुरू हुआ।

प्रेम कहानी

सोनम उन लोगों में से एक हैं जो अपने रोमांटिक मामलों के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जब उनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चाओं में आ गई, तो उन्हें वास्तव में बुरा नहीं लगा। जब वे इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खुलेआम फ्लर्ट करते हैं, तो इसका मतलब है कि कपल कुछ भी छुपाकर नहीं रखना चाहता है। लेकिन अगर आप उनके बीच के रिश्ते को देखें, यह इतना प्यारा है कि आपके चेहरे पर एक मुस्कान ला देता है। आनंद ने ऑर्किड के इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जो संभवत: सोनम से मिला उन्हें एक उपहार था। सोनम ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि “ऑर्किड प्रेम पूर्णता विचारशीलता और सुंदरता का प्रतिनिधित्व करते हैं” और, आनंद ने उसका उत्तर दिया कि “वे भी बहुत सुंदर हैं। #OhYouFancyHuh #ImNotThatFancy ”। इस रोमांटिक कपल को यह भी पता है कि अपने दर्शकों को अपने हल्के-फुल्के हंसी मजाक से कैसे खुश रखा जाए। लेकिन, वे पहली बार कैसे मिले? पहली बात तो यह है कि, आनंद फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह एक व्यापारी और एक लोकप्रिय कपड़ा ब्रांड भाने के संस्थापक हैं। जबकि सोनम, एक अच्छी फैशनेबल ’आइशा’ हैं जो इंडस्ट्री में रही और पली बढ़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच एक बात समान थी, कि दोनों को उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े पसंद थे।

उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड पर्निया कुरैशी के जरिए हुई, जो आहूजा की अच्छी दोस्त और सोनम की स्टाइलिस्ट हैं। वे एक-दूसरे के साथ इतने अच्छे से घुल मिल गए और हम सभी जानते हैं कि, आनंद ने सोनम के साथ एक महीने रिश्ते में रहने के बाद उसे प्रपोज कर दिया। यह सब 2014 में हुआ। हालांकि, कई अच्छे जोड़ों की तरह, वे अपने रिश्ते के मजबूत होने का इंतजार कर रहे थे। 2016 में, उन्हें पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ देखा गया। हालाँकि, सोनम अपने रिश्ते के बारे में बात न करने की ’नीति पर अड़ी रही। हालाँकि, आनंद ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान, कबूल किया कि उन्हें उस पर क्रश है। सोनम ने 2018 की शुरुआत में एक पत्रिका के जरिए बताया कि आनंद के आसपास होने से उन्हें खुशी मिलती है। उन्होंने पेरिस में एक साथ नए साल का स्वागत करते हुए तस्वीरें खिंचवाई।

वास्तव में दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी की घोषणा नहीं की। यह सोनम का परिवार था जिसने दोनों के लिए विवाह की तारीख घोषित की थी!

शादी की तारीख: 8 मई, 2018

शादी का विवरण

जैसा कि बॉलीवुड की पिछली दो प्रमुख महिलाओं ने अपनी शादी के लिए अपने प्राइवेट अफेयर को चुना, वहीं सोनम कपूर इनसे भी कहीं ज्यादा बढ़कर निकलीं, लेकिन इस प्रकार का रिश्ता शायद और अधिक सौहार्दपूर्ण हो? शादी में बच्चन परिवार से लेकर ‘वीरे दी वेडिंग’ के सह-कलाकार करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर तक, बॉलीवुड के सभी बड़े नामों की उपस्थिति रही। खूबसूरत ’की अभिनेत्री अपनी शादी की ड्रेस को पूरी तरह से अलग चयन करने में सफल रही। उनकी डिजाइनर अनुराधा वकिल थीं जिन्होंने उन्हें सुनहरे और लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहनाया। उसने पारंपरिक भारी आभूषणों को, चूड़ा और माथा-पैटी के साथ, चुना। पगड़ी में रुबी मोती और हल्के सुनहरे रंग की शेरवानी में उसका प्यारा सा दूल्हा भी सुंदर लग रहा था। उन्होंने आनंद कारज, सिख पारंपराओं के अनुसार विवाह किया और रॉकडेल, मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। जहाँ तक हम जानते हैं वे एक साथ बहुत खुश हैं।

आनंद पीरामल और ईशा अंबानी – द रिच एंड द रिचर

अमीर परिवार की इन दो संतानों ने अपनी शादी के जश्न की चर्चाओं से इंटरनेट पर धमाल मचा दी। ऐसा होना स्वाभाविक ही था। कौन नहीं जानना चाहता कि शाही विवाह कैसे होते हैं! आइए हम विस्तार से इस शाही विवाह और इनकी आकर्षक प्रेम कहानी के बारे में जानें।

प्रेम कहानी

यह एक अमीर से दूसरे अमीर की सरल प्यारभरी कहानी है। ईशा, नीता और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी हैं और आनंद एक अरबपति अजय पीरामल के बेटे हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 30,000 करोड़ रुपये है। अजय पीरामल एंटरप्राइज के प्रमुख हैं, जिसमें वित्त, फार्मा, रियल एस्टेट और अन्य में निवेश किया जाता है। अजय और मुकेश लगभग 40 साल से दोस्त हैं। इसलिए, उनके बच्चे अपने संबंधों को एक स्तर तक ले जा सके। स्वाभाविक है, आनंद ने ईशा से एक मंदिर में सवाल पूछा और उसने तुरंत हां कर दी। दोनों परिवारों ने इस बड़ी खुशखबरी के बारे में जानने के बाद उत्सव मनाया।

शादी की तारीख: 12 दिसंबर, 2018

विवाह का विवरण

उनकी शादी वैदिक हिंदू और गुजराती परंपराओं दोनों तरीकों से हुई। अंबानी के निवास एंटीलिया की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए थे। इससे इसमें शामिल हुए परिवारों की समृद्ध स्थिति को समझा जा सकता था। शाही समारोह को घर की सजावट और दुल्हन के परिधानों दोनों से देखा जा सकता था। ईशा एक खूबसूरत लाल गुजराती पारंपरिक साड़ी और भारी आभूषणों से सुसज्जित थीं। पूरे कन्यादान की रस्म अमिताभ बच्चन ने अपनी सशक्त आवाज में सुनाई। साथ ही, लता मंगेशकर ने नवविवाहित जोड़े के लिए अपनी लोकप्रिय आवाज में ‘गायत्री मंत्र’ रिकॉर्ड करके दुल्हन को आशीर्वाद दिया। यह भी देखा गया कि चूंकि विदाई ’का समय करीब आ गया था, इसलिए हर कोई इतना भावुक था। लेकिन, अंत भला तो सब भला।

तो बताएं, आपको इन सभी शादियों में से कौन सी अच्छी लगी?

Summary
Article Name
2018 में शादी के बंधन में बंधने वाली सबसे बड़ी हस्तियां – जानें पूरी जानकारी विस्तार से
Description
यह वर्ष कुछ बड़ी हस्तियों के नाम रहा, जिन्होंने इस वर्ष अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह लेख 2018 में हुई कई बड़ी हस्तियों की शादियों की चर्चा करता है, जिसमें मनोरंजन की दुनिया और बाहरी दुनिया दोनों की कई प्रसिध्द हस्तियां शादी के बंधन में बँधी।
Author