Home / Cricket / एकदिवसीय मैचों में 10, 000 रन पूरे करने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज

एकदिवसीय मैचों में 10, 000 रन पूरे करने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज

November 13, 2018


एकदिवसीय मैचों में 10, 000 रन पूरे करने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज

भारत में क्रिकेट एक राष्ट्रीय खेल ही नहीं बल्कि किसी धर्म से कम नहीं हो सकता। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खिलाड़ी द्वारा अपने खेल करियर में 10,000 से अधिक रनों का आंकड़ा छूना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है। यहां पर कुछ ऐसे महान भारतीय खिलाड़ियों की सूची है, जिन्होंने एकदिवसीय मैच में 10,000 रनों का आंकड़ा छूकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। अब तक, 13 खिलाड़ी इस उपलब्धि को पूरा कर चुके हैं, जिनमें से 5 भारतीय बल्लेबाज़ हैं। इस लेख में, हम भारतीय बल्लेबाजों के नामों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने एकदिवसीय में 10,000 या इससे अधिक रन बनाए हैं।

आइए इन खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं –

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान के नाम से भी जाना जाता है और ये सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। बोलचाल के ढंग से ये मास्टर ब्लास्टर और लिटिल मास्टर के रूप में जाने जाते हैं, सचिन एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ थे। इस उपलब्धि को इन्होंने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान 259वीं पारी में हासिल किया था। सचिन ने 1989 से 2012 तक एकदिवसीय मैचों में अपने 23 साल के लंबे करियर में कुल 18426 रन बनाए हैं। इस प्रतिष्ठित खिलाड़ी ने 664 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 34,357 रन बनाए हैं।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारत के शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। ये न केवल अपनी बल्लेबाजी के लिए बल्कि अपने गेंदबाजी कौशल के लिए भी जाने जाते हैं, गांगुली ने 311 एकदिवसीय मैच खेले हैं। 1992 से 2007 तक अपने 15 साल के एकदिवसीय करियर में इन्होंने 41 के औसत से 11,363 रन बनाए हैं। गांगुली वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़

दीवार के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक लगाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1996 से 2011 तक अपने 15 साल के एकदिवसीय करियर में कुल 10,889 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

दाएं हाथ के महेंद्र सिंह धोनी मध्य क्रम के अटैकिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को एकदिवसीय मैच में अपना पदार्पण किया था। अक्सर कैप्टन कूल या माही के नाम से प्रसिद्ध धोनी अपने एकदिवसीय करियर में 10,000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 273 पारी खेली हैं और 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 10,000 रन पूरे किए।

विराट कोहली

विराट कोहली

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 10,000 रनों को पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अपने करियर में एक मील का पत्थर हासिल किया है। कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10,000 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेंदुलकर ने 259 पारियों में यह स्कोर बनाया था। वह इस उपलब्धि को हासिल वाले 5 वें भारतीय हैं। कोहली ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। यह वही साल है जिसमें उन्होंने जूनियर विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय अंडर -19 टीम का नेतृत्व किया था। 24 अक्टूबर 2018 को, वेस्टइंडीज के खिलाफ विजाग में एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच के दौरान, विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे।